RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

Anjali Dwivedi | Mar 28, 2026, 15:48 IST
Share
rajasthan board class 12th result
rajasthan board class 12th result

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। प्रथम श्रेणी में 1 लाख 46 हजार 644 छात्र और 98 हजार 636 छात्राएं पास हुई हैं। रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी RBSE (Rajasthan Board of Secondary Education) ने 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। प्रथम श्रेणी में 1 लाख 46 हजार 644 छात्र पास हुए हैं।

प्रथम श्रेणी में पास छात्राओं की संख्या 98 हजार 636 है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। रोल नंबर डालकर आसानी से रिजल्ट देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

9 लाख से ज्यादा छात्रों ने दिया था एग्जाम

इस साल राजस्थान बोर्ड की कक्षा बारहवीं की परीक्षा में 9 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इन सभी परीक्षार्थियों की परीक्षाएं 12 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 तक राज्य के कई केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने भी कॉपियों के मूल्यांकन (Evaluation) का काम तेजी से पूरा किया है।

पास होने के लिए 33% अंक हैं जरूरी

आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड के नियमों के मुताबिक, कक्षा बारहवीं (12वीं बोर्ड रिजल्ट) में सफल घोषित होने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। यदि कोई छात्र इससे कम अंक लाता है, तो उसे परीक्षा में पास नहीं माना जाएगा।

हालांकि ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड विकल्प भी देता है। जिन छात्रों के अंक कम रह जाएंगे या जो फेल होंगे, उनके लिए सितंबर माह में कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

अपना परिणाम देखने के लिए इन आसान स्टेप्स (Steps) का पालन करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए RBSE 12th Result 2026 एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

बारहवीं बोर्ड परीक्षा के पिछले छह सालों के रिजल्ट(%)

वर्षकला (Arts) %वाणिज्य (Commerce) %विज्ञान (Science) %
202597.7899.0798.43
202496.8898.9597.73
202392.3596.6095.65
202296.3397.5396.53
202199.2199.7399.52
202090.1796.4991.96

कैसा था पिछले साल का रिजल्ट

साल 2025 के राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम तीनों स्ट्रीम में बेस्ट रहे। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 5 लाख 78 हजार 494 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 5 लाख 69 हजार 575 पास हुए और कुल सफलता दर 96.88% रही (छात्राएं 97.86%, छात्र 95.80%)।

कॉमर्स स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, जहां 26 हजार 622 विद्यार्थियों में से 26 हजार 418 सफल हुए और कुल पास प्रतिशत 98.95% दर्ज किया गया (छात्राएं 99.51%, छात्र 98.66%)।

वहीं साइंस स्ट्रीम में 2 लाख 60 हजार 78 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 2 लाख 58 हजार 71 पास हुए और कुल परिणाम 97.73% रहा, जिसमें छात्राओं ने 98.90% और छात्रों ने 97.08% अंक अर्जित कर अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय दिया।

ये खबरें भी पढ़ें....

आ गया राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

मार्च के आखिरी हफ्ते तक आ सकता है राजस्थान 5वीं-8वीं बोर्ड रिजल्ट, जानें नया अपडेट

कलेक्टर के खिलाफ संसद में उठा मामला, उदयपुर सांसद ने ये लगाए गंभीर आरोप

अप्रैल से फिर शुरू होगा भर्ती परीक्षाओं का दौर, युवाओं के लिए आई अच्छी खबर

Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • राजस्थान बोर्ड
  • परीक्षा
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच