संभाग मुख्यालयों पर ‘प्लग एंड प्ले’ सुविधा स्थापित करेगी सरकार, औद्योगिक विकास को मिलेगा नया इंजन
Ashish Bhardwaj | Feb 11, 2026, 18:14 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान सरकार के बजट 2026 में औद्योगिक विकास के लिए कई अहम घोषणा की गई है। लघु और सूक्ष्म उद्यमियों के लिए संभाग मुख्यालयों पर प्लग एंड प्ले सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
News In Short
- सभी संभाग मुख्यालयों पर ‘प्लग एंड प्ले फैसिलिटी फॉर स्मॉल एंड माइक्रो एंटरप्राइजेज’ ।
- प्रदेश में इस महत्वाकांक्षी पहल पर नए वित्तीय वर्ष में 350 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- हैसिल-फ्री निवेश को बढ़ावा देने के लिए Direct Allotment Policy दिसंबर तक लागू।
- नए औद्योगिक पार्क में आधारभूत सुविधाओं पर होगा 25 हजार करोड़ का निवेश।
- जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 3,600 हेक्टेयर भूमि होगी विकसित।
News In Detail
इस महत्वाकांक्षी पहल पर नए वित्तीय वर्ष में 350 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि यदि उद्यमियों को भूमि, बिजली, पानी, शेड और बुनियादी ढांचा एक साथ उपलब्ध हो जाए, तो उद्योग स्थापना की प्रक्रिया आसान और समयबद्ध हो सकती है। इसी सोच के साथ यह कदम उठाया गया है।
औद्योगिक विकास को तीसरे स्तंभ के रूप में प्राथमिकता
बजट भाषण के अनुसार, प्रदेश को तीव्र औद्योगिक विकास की राह पर ले जाने के लिए निवेश आकर्षण, भूमि उपलब्धता और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। Rising Rajasthan जैसे आयोजनों के जरिए देश-विदेश के निवेशकों को आमंत्रित किया गया है, जिससे राज्य में निवेश का माहौल मजबूत हुआ है।
रिकॉर्ड भूमि आवंटन और आधारभूत ढांचे पर जोर
नए औद्योगिक पार्क और 25 हजार करोड़ का निवेश
सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 25 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग इको-सिस्टम और मजबूत हो सके।
डीएमआईसी के तहत बड़ा औद्योगिक विस्तार
इस परियोजना से पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
लॉजिस्टिक इको-सिस्टम को मिलेगा बल
निजी क्षेत्र के सहयोग से Inland Container Depot (ICD) और Multi-Modal Logistic Hub स्थापित किए जाएंगे, जिससे निर्यात-आयात गतिविधियों को गति मिलेगी और परिवहन लागत में कमी आएगी।
प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव
पारंपरिक उद्योगों को प्रोत्साहन
समग्र दृष्टिकोण से औद्योगिक परिवर्तन
कुल मिलाकर, राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास को बहुआयामी दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई है-निवेश आकर्षण, आधारभूत ढांचा, लॉजिस्टिक नेटवर्क, प्रवासी जुड़ाव और पारंपरिक उद्योगों का सशक्तिकरण।
ये भी पढे़:-
"लहर-लहर तूफान मिले और संग-संग मझधार हमें", बजट भाषण में दिखा शायरना अंदाज
राजस्थान बजट 2026: कर्मचारियों की 'बल्ले-बल्ले', 8वें वेतन आयोग के लिए बनेगी हाईपावर कमेटी, सौगातों का पिटारा
भजनलाल सरकार के तीसरे बजट में क्या-क्या, वित्त मंत्री विधानसभा में पेश कर रहीं बजट
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari