हथियारों के शौकीन शेखावत दंपति, भूपेन्द्र यादव से ज्यादा पत्नी के पास जमीन, जानें राजस्थान से केन्द्रीय मंत्रियों की संपत्ति
Nitin Kumar Bhal | Sept 11, 2025, 16:42 IST
Photograph: (TheSootr)
राजस्थान के केंद्रीय मंत्रियों और उनके परिवारों की संपत्तियों की घोषणा में कई रोचक तथ्य सामने आए हैं। TheSootr में जानिए इस बारे में और मंत्री तथा उनके परिवारों के शौक और संपत्ति की जानकारी।
केन्द्रीय मंत्री और जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत और उनकी पत्नी दोनों ही हथियारों के शौकीन हैं। जबकि, अलवर से सांसद केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से ज्यादा उनकी पत्नी के पास संपत्ति है। राजस्थान से केन्द्रीय मंत्रियों से ज्यादा 'मालदार' उनकी पत्नियां हैं। अधिकतर मंत्रियों से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नियों के पास है। दरअसल, केन्द्र की मोदी सरकार में शामिल मंत्रियों ने वर्ष 2024-25 के लिए अपनी संपत्तियों की घोषणा की है। मंत्रियों ने 31 मार्च 2025 तक अपनी संपत्ति की घोषणा की है। पीएमओ की वेबसाइट पर डाले गए दस्तावेज के अनुसार राजस्थान के मूल निवासी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव अरबपति हैं। TheSootr में जानें केन्द्रीय मंत्रियों की संपत्ति।
यह खबरें भी देखें...
हनुमान बेनीवाल बिजली मामला : 72 घंटे में जमा कराएं 6 लाख, तब मिलेगा कनेक्शन
राजस्थान के निवासी राज्यसभा सांसद और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने एक अरब से ज्यादा की संपत्ति अनकोटेड सिक्योरिटीज में दिखाई है। अनकोटेड सिक्योरिटीज, जिन्हें अनलिस्टेड शेयर भी कहा जाता है, उन कंपनियों के इक्विटी शेयर होते हैं जिनका किसी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार नहीं होता। इसका मतलब है कि इन शेयरों की दृश्यता कम होती है और सूचीबद्ध कंपनियों की तुलना में इन तक पहुंच पाना मुश्किल होता है। वैष्णव के पास 1 अरब 25 करोड़ 53 लाख 35 हजार 627.99 रुपए की चल व अचल संपत्ति है। जबकि वैष्णव की देनदारियां दस्तावेज में प्रदर्शित नहीं हैं। इनकी पत्नी सुनीता वैष्णव भी करोड़पति हैं। उनके पास 28 करोड़ 99 लाख 67 हजार 421.69 रुपए की चल अचल संपित्त है।
यह खबरें भी देखें...
डूंगरी बांध विवाद : नरेश मीणा की एंट्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को दे डाली यह चुनौती
अलवर से सांसद और केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव (Bhupendra Yadav) के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। जबकि उनकी पत्नी बबीता यादव के पास डेढ़ किलोग्राम सोना और हीरों की ज्वैलरी भी हैं। यादव की पत्नी के पास भिवाड़ी में 1 करोड़ 19 लाख 02 हजार 500 रुपए का विला भी है। यादव के पास 2020 मॉडल की एक एमयूवी गाड़ी है। जिसकी कीमत 12 लाख 50 हजार रुपए दिखाई गई है।
यह खबरें भी देखें...
राजस्थान में बुरे फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, होगी पेशी, जानें पूरा मामला
जोधपुर से सांसद और केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और उनकी पत्नी नौनन्द कंवर शेखावत दोनों के पास हथियार हैं। शेखावत की पिस्टल की कीमत दो लाख रुपए तो 22 बोर एयर राइफल की कीमत 51 हजार रुपए दर्शाई गई है। वहीं उनकी पत्नी के पास भी दो लाख रुपए की पिस्टल है। शेखावत के पास 750 ग्राम सोना तो उनकी पत्नी के पास डेढ़ किलो से अधिक सोना है। शेखावत 2012 मॉडल की कार के मालिक भी हैं।
यह खबरें भी देखें...
राजस्थान विधानसभा में कैमरा विवाद, राज्यपाल से मिले कांग्रेस विधायक, रखी यह मांग
कानून मंत्री
बीकानेर से सांसद और केन्द्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) के पास अपनी पत्नी पानादेवी से ज्यादा बैंक बैलेंस है। जबकि पत्नी के पास एफडी मेघवाल से ज्यादा है। मेघवाल ने म्यूच्युअल फंड में भी निवेश कर रखा है। मेघवाल के पास 10 लाख की अचल संपत्ति तो उनकी पत्नी के पास 85 लाख 70 हजार की अचल संपत्ति है। मेघवाल दंपति के पास कोई भी देनदारी नहीं है।
राजस्थान से राज्यसभा सांसद और केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) पंजाब के मोहाली में 1 करोड़ 80 लाख का मकान है। वहीं, पंजाब के लुधियाना जिले के कोटला अफगना गांव में 2 करोड़ 60 लाख रुपए की कृषि भूमि भी है। बिट्टू के पास 1997 मॉडल की 40 हजार रुपए की कार है। बिट्टू की पत्नी अनुपमा झाजी के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं दिखाई गई है।
अजमेर से सांसद और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी (Bhagirath Choudhary) ने 4 करोड़ 41 लाख 66 हजार 343 रुपए की चल और 1 करोड़ 23 लाख 01 हजार 541 रुपए की अचल संपत्ति दिखाई है। चौधरी के पास एक एसयूवी गाड़ी है। उन्होंने अपनी पत्नी की संपत्ति नहीं दिखाई है। चौधरी के पास भिवाड़ी में 16 लाख 41 हजार 834 रुपए का मकान भी है। वहीं, उनके पास कई स्थानों पर कृषि और गैर कृषि भूमि भी है।
यह खबरें भी देखें...
हनुमान बेनीवाल बिजली मामला : 72 घंटे में जमा कराएं 6 लाख, तब मिलेगा कनेक्शन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हैं अरबपति
rajasthan-central-ministers-asset-declarations-2025
यह खबरें भी देखें...
डूंगरी बांध विवाद : नरेश मीणा की एंट्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को दे डाली यह चुनौती
वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव के पास अचल संपत्ति नहीं
rajasthan-central-ministers-asset-declarations-2025
यह खबरें भी देखें...
राजस्थान में बुरे फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, होगी पेशी, जानें पूरा मामला
पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत दंपति के पास हथियार
rajasthan-central-ministers-asset-declarations-2025
यह खबरें भी देखें...
राजस्थान विधानसभा में कैमरा विवाद, राज्यपाल से मिले कांग्रेस विधायक, रखी यह मांग
कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दंपति पर नहीं कोई देनदारी
rajasthan-central-ministers-asset-declarations-2025
रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के पास करोड़ों का खेत
rajasthan-central-ministers-asset-declarations-2025
कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी एसयूवी के मालिक
rajasthan-central-ministers-asset-declarations-2025
FAQ
- गजेन्द्र सिंह शेखावत और उनकी पत्नी के पास कितनी संपत्ति है?
गजेन्द्र सिंह शेखावत और उनकी पत्नी के पास हथियार, सोना, और 2012 मॉडल की कार है। शेखावत के पास 750 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास डेढ़ किलो से अधिक सोना है। - अश्विनी वैष्णव की संपत्ति में कौन से प्रमुख संपत्ति शामिल हैं?
अश्विनी वैष्णव के पास 1 अरब 25 करोड़ 53 लाख रुपए की संपत्ति है, जिसमें अनकोटेड सिक्योरिटीज शामिल हैं। - भूपेन्द्र यादव की पत्नी के पास क्या संपत्ति है?
भूपेन्द्र यादव की पत्नी के पास डेढ़ किलोग्राम सोना और हीरों की ज्वैलरी है। साथ ही, भिवाड़ी में 1 करोड़ 19 लाख रुपए का विला भी है। - कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपनी संपत्ति के बारे में क्या खुलासा किया है?
भागीरथ चौधरी के पास 4 करोड़ 41 लाख रुपए की चल संपत्ति और 1 करोड़ 23 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उन्होंने अपनी पत्नी की संपत्ति का खुलासा नहीं किया है। - रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के पास कौन सी संपत्ति है?
रवनीत सिंह बिट्टू के पास 1 करोड़ 80 लाख रुपए का मकान और 2 करोड़ 60 लाख रुपए की कृषि भूमि है। उनके पास 1997 मॉडल की एक कार भी है।
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava