कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, भजनलाल बोले, हम 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर मंथन करने को तैयार
Mukesh Sharma | Apr 16, 2026, 20:41 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि उनकी सरकारी आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर मंथन करने को तैयार है। इसके लिए जल्द ही हाई-लेवल कमेटी गठित की जाएगी।
News In Short
- राजस्थान सरकार आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर मंथन करने को तैयार।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक कार्यक्रम में बताई सरकार की मंशा।
- सीएम ने कहा कि 8वें वेतन आयोग पर मंथन के लिए बनेगी हाई-लेवल कमेटी।
- कर्मचारी यूनियनों ने रखी न्यूनतम वेतन 69 हजार और 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग।
- नए पदों के साथ ही प्रमोशन की बाधाएं दूर करने को मिलेगी दो साल की विशेष छूट।
News In Detail
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार वेतनमान और प्रमोशन से जुड़े जटिल विषयों के गहन अध्ययन के लिए जल्द ही एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करेगी। यह कमेटी न केवल वर्तमान विसंगतियों को दूर करेगी, बल्कि आगामी आठवें वेतन आयोग के स्वरूप और उसके कार्यान्वयन की संभावनाओं पर भी अपनी महत्वपूर्ण रिपोर्ट सौंपेगी।
भजनलाल सचिवालय में राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनके हितों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का अध्ययन करना इस दिशा में एक दूरदर्शी कदम होगा। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब प्रदेश का कर्मचारी वर्ग लंबे समय से भविष्य के वेतन ढांचे को लेकर उत्सुक है।
प्रमोशन का भी रखेंगे ख्यात
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राज्य का कर्मचारी आर्थिक रुप से मजबूत और मानसिक रुप से संतुष्ट होगा तभी प्रदेश में सुशासन और नागरिक देवो भव: का संकल्प वास्तविक रुप ले सकेगा।
आठवां वेतन आयोग,न्यूनतम 69 हजार रुपए वेतन की मांग
2017 में लागू हुआ था सातवं वेतन आयोग
कर्मचारी यूनियनों ने न्यूनतम बेसिक सैलरी को 18,000 से बढ़ाकर 69,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर को 3.83 (या 3.68) रखने की मांग की है। वार्षिक वेतन वृद्धि भी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करने का प्रस्ताव भी रखा है। आयोग की टीम फिलहाल विभिन्न हितधारकों से सलाह ले रही है और रिपोर्ट के बाद ही अंतिम सैलरी स्ट्रक्चर तय होगा।
ये भी पढे़:-
जयपुर में मैकडॉनल्ड आउटलेट का लाइसेंस निलंबित, खाद्य सुरक्षा मानकों का हो रहा था उल्लंघन
मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, 3 साथी विदेशी हथियारों संग पकड़े गए
आईपीएस मनीष अग्रवाल के पास करोड़ों की संपत्ति, जिनका विवादों से रहा पुराना नाता
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari