कंप्यूटर अनुदेशक की होगी भर्ती, 3951 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन

Ashish Bhardwaj | May 23, 2026, 12:58 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-23T125724.804
Photograph: (the sootr)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर अनुदेशक (Computer Instructor) भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती 3951 पद के लिए की जा रही है। भर्ती के लिए आवेदन 25 मई से 23 जून तक कर सकते हैं।

News In Short

  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 3951 कंप्यूटर अनुदेशक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की।
  • वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 322 और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3629 पद हैं।
  • आवेदन 25 मई से 23 जून 2026 तक ऑनलाइन (Online) किए जा सकते हैं।
  • न्यूनतम आयु 18 साल, अधिकतम 40 साल, शैक्षणिक योग्यता स्नातक/PGDCA/MCA/M.Tech/M.Sc IT/CS।

News In Detail

राजस्थान (Rajasthan) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Senior Computer Instructor) और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor) के कुल 3951 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पदों का विवरण

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 322 पद हैं। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 288 और अनुसूचित क्षेत्र के 34 पद शामिल हैं। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3629 पद हैं। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2936 और अनुसूचित क्षेत्र के 693 पद शामिल हैं।

डिपार्टमेंट के हिसाब से पोस्ट

माध्यमिक शिक्षा विभाग: वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक 300, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक 3415

संस्कृत शिक्षा विभाग: वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक 22, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक 214

किस दिन होगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज (Alok Raj) के अनुसार, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 22 अगस्त 2026 और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को होगी। परीक्षा CBT, TBT या OMR मोड में हो सकती है। आवश्यक होने पर नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की जाएगी।

आयु सीमा

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की पिछली भर्ती न होने के कारण अतिरिक्त 3 साल की छूट मिलेगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक: स्नातक + ‘A’ लेवल / PGDCA / BCA / B.Sc IT/CS या संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक: MCA / M.Tech / M.Sc IT/CS या संबंधित विषय में उच्च डिग्री

इसके अलावा, देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान अनिवार्य है।

क्या होगा पे लेवल

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक: पे-मैट्रिक्स लेवल-8

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक: पे-मैट्रिक्स लेवल-10

सिलेक्ट होने पर शुरुआती दो साल प्रोबेशन पीरियड में फिक्स्ड रेम्यूनरेशन मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

भर्ती पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन SSO पोर्टल (SSO Portal) के जरिए किया जाएगा। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है।

सामान्य और क्रीमीलेयर OBC: 600 रुपए शुल्क

नॉन-क्रीमीलेयर OBC, EWS, SC, ST, दिव्यांग: 400 रुपए शुल्क

ये भी पढे़:-

7 साल से नहीं हो रहे थे कोर्ट में पेश, अब 8 पुलिसकर्मियों को किया भगोड़ा घोषित

काम साइबर ठगी, खाते में 9 करोड़ का ट्रांजेक्शन, 16 वारदात से 19 करोड़ रुपए ठगे

अवैध लिंग जांच रैकेट का खुलासा, 35 हजार में बताते थे गर्भ में बेटा या बेटी

डेटा सेंटर को मिला उद्योग का दर्जा, पेंशनर्स और दिव्यांगों को बड़ी राहत, कैबिनेट में लिए बड़े फैसले

Tags:
  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
  • कंप्यूटर अनुदेशक
  • संस्कृत शिक्षा विभाग
  • आलोक राज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि