राजस्थान में Local Body Election के लिए कांग्रेस करेगी आंदोलन, जनता को बताएगी भजन सरकार की मंशा

Santosh Kumar pandey | Published:
Share
TIKARAM_GOVIND_SINGH
TIKARAM_GOVIND_SINGH

राजस्थान में निकाय (Local Body Election) और पंचायत चुनाव के लिए अब कांग्रेस आन्दोलन करने जा रही है, जिसकी शुरुआत अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली करेंगे।

राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) मैदान में उतरने जा रही है। मुद्दा है स्थानीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को कराने का। इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एक साथ अब प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली अब लगभग-लगभग पूरी हो चुकी है। बस कुछ विधानसभा क्षेत्रों में रह गई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि बारिश के बाद अक्टूबर या नवंबर में निकाय चुनाव सरकार कराना चाह रही है, लेकिन उसके पहले ही कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर सड़क पर उतरने की प्लानिंग बना चुकी है, इसलिए अब मजबूती से कांग्रेस आंदोलन करेगी। जनता के बीच में जाने के लिए कांग्रेस ने संविधान बचाओ को जरिया बनाया है।

कौन हैं दीया कुमारी जो राम की वंशज होने का करती हैं दावा और राजस्थान की डिप्टी सीएम बनने वाली हैं

क्या है भाजपा और कांग्रेस का पक्ष?

राजस्थान भाजपा के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज का कहना है कि हर अच्छे काम कांग्रेस को पसंद नहीं हैं। एक राज्य-एक चुनाव को कराने में कांग्रेस को दिक्क्त है, जबकि इस तरह चुनाव कराने से समय और पैसा दोनों की बचत होगी, लेकिन कांग्रेस समर्थन की जगह विरोध करेगी। वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि भाजपा सरकार चुनाव के नाम पर खेला खेल रही है। एक साल से निकाय चुनाव नहीं हुए हैं, जिससे जनता परेशान हो रही है और विकास के काम रुके हुए हैं।

राजस्थान में युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब एसआई के 1015 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान में बारिश से तबाही, झालावाड़ में डूबे तीन बच्चे, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में क्या है संख्या? राजस्थान में कुल 33 जिला परिषदें, 352 पंचायत समितियां और 11,341 ग्राम पंचायतें हैं। राजस्थान में कुल नगर निगमों की संख्या 10 है। गहलोत सरकार ने साल 2019 में जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो निगम बना दिए थे। इन सभी निकायों पर चुनाव कराए जाने का दबाव बनाया जा रहा है।
राजस्थान में नेताजी के कारनामे, विधायक ने भी बेच डाला अवैध 4 लाख टन लाइम स्टोन

संविधान बचाओ की तैयारी है?

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए और लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए काम करना है। बीजेपी की गलत नीतियों और जो केंद्र सरकार के संविधान विरोधी कार्य हैं, उन्हें रोकने के लिए काम करना होगा। आज देश में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि आप सभी जो देश को जोड़ने और मजबूत करने का काम करते हैं, उसे कांग्रेस विचारधारा से लोगों को जोड़ने का काम करना होगा।

FAQ

  1. 1. राजस्थान में कांग्रेस किस कारण से आंदोलन कर रही है?
    कांग्रेस राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है। आंदोलन का मुख्य उद्देश्य संविधान को बचाना और चुनावों के प्रति सरकार की नीतियों का विरोध करना है।
  2. 2. भाजपा और कांग्रेस के बीच स्थानीय निकाय चुनावों पर क्या मतभेद हैं?
    भाजपा का कहना है कि एक राज्य एक चुनाव (One State One Election) से समय और पैसे की बचत होगी, जबकि कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा चुनावों को टालकर जनता के अधिकारों का हनन कर रही है।
  3. 3. राजस्थान में कितने निकाय हैं, और इनमें चुनाव कब होंगे?
    राजस्थान में 33 जिला परिषदें, 352 पंचायत समितियाँ, और 11,341 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी निकायों के चुनावों का दबाव बढ़ रहा है, और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Businessपर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Rajasthan Congress
  • Govind Singh Dotasara
  • टीकाराम जूली
  • एक राज्य-एक चुनाव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर