मंत्री गौतम दक का आया ऑडियो, तीन मिनट में 17 बार दी गालियां, भाजपा बैकफुट पर
Ashish Bhardwaj | May 28, 2026, 22:26 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में सहकारिता मंत्री गौतम दक का एक कथित ऑडियो सामने आया है। इसमें वह पुलिसकर्मियों को भद्दी गालियां देते सुनाई दे रहे हैं। मंत्री ने इस ऑडियो से पल्ला झाड़ा है।
News In Short
- सहकारिता मंत्री गौतम दक का एक कथित ऑडियो सामने आया।
- ऑडियो में मंत्री पुलिसकर्मियों को भद्दी गालियां देते सुनाई दे रहे हैं।
- तीन मिनट के ऑडियो में पुलिसकर्मियों को दी 17 बार भद्दी गालियां।
- मंत्री ने कहा कि कहा कि यह आवाज मेरी नहीं लगती है। ऐसा कुछ भी नहीं।
- इस ऑडियो के बाद भाजपा बैकफुट पर, नहीं आया कोई बयान।
News In Detail
दावा किया जा रहा है कि मंत्री जी अपने एक कार्यकर्ता से वसूली किए जाने की शिकायत पर इस कदर आगबबूला हुए कि प्रोटोकॉल भूलकर सीधे थाने जा धमके। तीन मिनट की इस कथित रिकॉर्डिंग में गुस्से का ऐसा तांडव है कि मंत्री ने हर वाक्य की शुरुआत और अंत गाली से किया।
इस पूरे घटनाक्रम और लीक ऑडियो के बाद जहां राजस्थान पुलिस के महकमे में सुगबुगाहट तेज है, वहीं सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बैकफुट पर आ गई है।
3 मिनट, 17 गालियां
मंत्री दक ने बिना किसी भूमिका के सीधे गालियों से बातचीत शुरू की। तीन मिनट के दौरान मंत्री ने एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 17 बार अत्यंत अभद्र अपशब्दों का इस्तेमाल किया। वे इस बात से खफा थे कि पुलिस उनके कार्यकर्ता के घर क्यों पहुंची और कथित तौर पर पैसे क्यों मांगे?
लीक ऑडियो के कुछ अंश:
मंत्री दक का गुस्सा यहीं नहीं थमा, उन्होंने कांस्टेबल विष्णु को टारगेट करते हुए कहा- तुझे बड़ी सादड़ी से भगाया था। एक भी आदमी से पैसे मांगे और मुझे पता चल गया तो यहीं इलाज करेंगे।
उन्होंने थानाधिकारी (एसएचओ) को भी नहीं बख्शा और चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उन्हें यहां 'चोट्टागिरी' (उगाही) के लिए नहीं लाया गया है।
अनुशासन के दावे पर उठे सवाल
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अब सरकार को कानून-व्यवस्था और सरकारी कर्मियों के अपमान के मुद्दे पर घेर रहे हैं।
पार्टी सूत्रों की मानें तो इस घटनाक्रम से भाजपा की छवि को धक्का लगा है। खासकर तब जब राज्य में सुशासन (गुड गवर्नेंस) का दावा किया जा रहा हो।
मंत्रियों को ऐसी बयानबाजी से बचने की हिदायत दी जाती रही है, लेकिन ऑन-कैमरा या ऑन-ऑडियो ऐसी भाषा आना पार्टी को 'डैमेज कंट्रोल' मोड में ले आया है।
मंत्री की सफाई: यह मेरी आवाज नहीं लगती, ऑडियो एडिटेड
जब सीआई साहब की नहीं सुनी, तो हमारी कौन सुनता!
इस पूरे मामले पर जब डूंगला थाने के पुलिसकर्मियों से बात की गई, तो उनका दर्द और बेबसी साफ छलक आई।
हालांकि, एसएचओ शैतान सिंह ने मामले को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा, मंत्रीजी थाने के बाहर आए थे, किसी बात पर नाराज थे। कुछ खास बात नहीं है।
लेकिन पीड़ित कांस्टेबल विष्णु ने कहा कि मैं क्या कह सकता हूं? किसी ने मंत्रीजी को गलत जानकारी दे रखी है शायद। हमें अपनी बात कहने और सुनने का मौका तो मिलना चाहिए। जब वहां सीआई साहब (थानेदार) भी खड़े थे और मंत्रीजी ने उनकी ही नहीं सुनी, तो हमारी कौन सुनता? अब तो मैं खुद यहां से लाइन हाजिर (लाइन में जाना) होना चाहता हूं।
ये भी पढे़:-
बाइक चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, अस्पताल में हो गई मौत
नियुक्तियों में धांधली के आरोप, वाइस चांसलर डॉ. देवस्वरूप को तत्काल हटाया गया
मुकदमे कम करने के लिए नई पहल, गर्मियों की छुट्टियों में होगी नियमित सुनवाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari