मुकदमे कम करने के लिए नई पहल, गर्मियों की छुट्टियों में होगी नियमित सुनवाई
Mukesh Sharma | May 28, 2026, 17:30 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान हाई कोर्ट में 28 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया है। इस बार मुकदमों की सुनवाई के लिए अहम बदलाव किया गया है। नियमित डिवीजन बेंच और अतिरिक्त सिंगल बेंच छुट्टियों में भी जरूरी मामलों की सुनवाई कर मुकदमों का निपटारा करेंगी।
News In Short
- हाई कोर्ट में बड़ा बदलाव, गर्मियों की छुट्टियों में पहली बार नियमित सुनवाई करेंगी डिवीजन बेंच।
- 28 मई से 28 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, त्योहार के कारण पहले शुरू हुईं छुट्टियां।
- अब एक के बजाय दो सिंगल बेंच और नियमित डिवीजन बेंच संभालेंगी जरूरी मामलों का मोर्चा।
- डीबी के लिए चीफ जस्टिस की मंजूरी का झंझट खत्म, नहीं करना होगा छुट्टियां बीतने का इंतजार।
- हाई कोर्ट और अधीनस्थ अदालतों में मुकदमों का भारी बोझ, आंकड़ा पहुँचा 33.5 लाख पार।
News In Detail
हाई कोर्ट में तो हालांकि नियमित रुप से एक जून से गर्मियों की छुट्टी शुरु होनी हैं। लेकिन गुरुवार 28 मई को ईद का अवकाश और शनिवार व रविवार को नियमित अवकाश होने से हाई कोर्ट सहित सभी सिविल कोर्ट में 28 मई से ही गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। हाई कोर्ट प्रशासन ने सैंडविच डे होने के कारण 29 मई की भी छुट्टी कर दी है।
पहली बार नियमित रुप से डिविजन बैंच करेंगी सुनवाई
अभी तक अवकाश के दौरान डिविजन बैंच यानी खंडपीठ (डीबी) गठित नहीं होती थीं। किसी मामले में बेहद जरुरी होने पर चीफ जस्टिस की अनुमति से ही डिविजन बैंच (डीबी) गठित होती थी। केवल उसी मामले की सुनवाई होती थी, जिसके लिए विशेष तौर पर इसका गठन किया जाता था।
इस साल पहली बार गर्मियों की छुट्टीयों में डिविजन बैंच भी नियमित रुप से मुकदमों की सुनवाई करेंगी। हालांकि यह बैंच सिर्फ जरुरी मामलों की ही सुनवाई करेंगी।
जयपुर में दो एसबी और एक डीबी गठित होने से मुकदमों की सुनवाई और निपटारे में तेजी आएगी। पक्षकारों को गर्मियों का अवकाश खत्म होने का इंतजार नहीं करना होगा।
अन्यथा अवकाश खत्म होने पर पहले ही मुकदमों के अंबार से लदी अदालतों में जरुरी मुकदमों को सूचीबद्ध करवाने की होड़ लग जाती थी। लेकिन इस बार गर्मियों के अवकाश में डीबी होने से इस प्रवृत्ति में कमी आना तय है।
जयपुर में इनकी होगी एसबी
इनकी होगी डीबी
जोधपुर मुख्य पीठ में यह व्यवस्था
इनकी होगी डीबी
Ashish Bhardwaj - 2026-05-28T171127.153
ये भी पढे़:-
राहुल गांधी से मिला NEET-स्टूडेंट का परिवार, मुलाकात में हिस्ट्रीशीटर भी मौजूद
पहले 4 लोगों को मारा, फिर कार में बैठाकर किया आग के हवाले, दिया दुर्घटना का रंग
बिजनेसमैन से हनीट्रैप के जरिए 90 लाख की ठगी, एआई और डीपफेक से ब्लैकमेलिंग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari