भ्रष्टाचार पर सरकार का बड़ा कदम, 1 आईएएस सहित 103 अफसर निलंबित, 6 बर्खास्त

Ashish Bhardwaj | May 29, 2026, 21:54 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-29T215353.081
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने 1 आईएएस सहित 103 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सरकार ने कई अफसरों को बर्खास्त करने के साथ पेंशन रोकने का कदम भी उठाया है।

News In Short

  • राजस्थान सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की।
  • ढाई साल में 103 अधिकारियों को निलंबित और 6 को बर्खास्त किया गया।
  • 11 भ्रष्ट अधिकारियों की आजीवन पेंशन रोक दी गई।
  • रिश्वत, पद दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति के 108 मामलों में अभियोजन स्वीकृति मिली।

News In Detail

राजस्थान सरकार ने भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने ढाई साल में एक आईएएस सहित 103 अधिकारियों को निलंबित किया। साथ ही 6 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया है।

इस अवधि में 11 भ्रष्ट अधिकारियों की आजीवन पेंशन रोकी गई। 108 मामलों में रिश्वत, पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति के लिए अभियोजन स्वीकृति जारी की गई।

कोर्ट में दोषी पाए गए अधिकारी

सरकार का दावा है कि कोई अधिकारी न्यायालय में दोषी साबित हुआ तो उसे तुरंत बर्खास्त किया गया। इसमें शामिल हैं:

ChatGPT Image May 29, 2026, 09_46_14 PM
ChatGPT Image May 29, 2026, 09_46_14 PM

जनता के लिए भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कहना है कि आमजन को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मिलेगा। जो अधिकारी जनता के पैसे का दुरुपयोग करेगा, उसकी न नौकरी बचेगी और न पेंशन।

भ्रष्ट अधिकारियों की पेंशन पर रोक

सरकार ने इस अवधि में 11 अधिकारियों की पेंशन रोकी है। इन अधिकारियों में शामिल हैं:

बनवारी लाल मीणा, तत्कालीन उप सचिव (नगर विकास न्यास, अलवर)

डॉ. शिवनारायण यादव, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी (सीएचसी नीमराणा, अलवर)

देवेन्द्र सिंह ढिल्लो, उप सचिव (नगर विकास न्यास, अलवर)

मनोहर लाल सिसोदिया, तत्कालीन विकास अधिकारी (कपासन)

पीने के पानी से खिलवाड़ करने वाले अधिकारी बर्खास्त

अलवर पीएचईडी की प्रयोगशाला के वरिष्ठ रसायनज्ञ प्रदीप कुमार हजरती को फर्जी रिपोर्ट बनाने का दोषी पाया गया। इसके बाद उन्हें तुरंत बर्खास्त किया गया।

इनके खिलाफ ये उठाया एक्शन

अनिवार्य सेवानिवृत्ति: डॉ. विलास राव गुल्हाने (वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, झालावाड़)

अभियोजन स्वीकृति: देवी सिंह (एसडीएम, डीग), डॉ. पवन कुमार जैन (बीसीएमओ, लालसोट), मायालाल सैनी (एक्सईएन पीएचईडी, अलवर)

FAQ

  1. राजस्थान में ढ़ाई साल के दौरान भ्रष्टाचार पर कितने अफसरों पर एक्शन हुआ?
    राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाते हुए ढाई साल में एक आईएएस सहित 103 अधिकारियों को निलंबित किया। साथ ही 6 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया है।
  2. राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की गई?
    सरकार ने निलंबन, बर्खास्तगी, आजीवन पेंशन रोक और अभियोजन स्वीकृति जैसी कार्रवाई की है।

ये भी पढे़:-

20 महीने से नहीं बनीं जन शिकायतों के लिए समितियां, सुशासन के दावे हो रहे हवा-हवाई

दूसरी शादी और मां से अत्याचार बना 4 परिजनों की हत्या का कारण, जानें पूर्व नेता रामसिंह चौधरी की मौत का सच

क्या सचिन पायलट की उपेक्षा ही बनी कर्नाटक में बदलाव की वजह, जानिए पूरी कहानी

5 बार फेल होने के बाद भी नहीं मानी हार, बनीं स्वॉर्ड ऑफ ऑनर, आईपीएस रंजीता शर्मा की कहानी

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • भ्रष्टाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि