साइबर क्राइम अलर्ट : पुलिस की चेतावनी, दिल्ली कार ब्लास्ट की धमकी देकर हो सकती है धोखाधड़ी

Rakesh Sharma | Published:
Share
cyber crime
Photograph: (the sootr)

राजस्थान पुलिस ने साइबर क्राइम अलर्ट जारी किया है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठग फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर आमजन को धमका रहे हैं। इन साइबर अपराधियों से सचेत रहने की जरूरत है। घबराने की जगह फौरन पुलिस को सूचित करें।

Jaipur. राजस्थान में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर अपराधी आमजन को धमका रहे हैं। दिल्ली कार ब्लास्ट की धमकी देकर धोखाधड़ी की शिकायत सामने आई है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी के प्रति आमजन को अलर्टकिया है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल PET/PST की डेट जारी, यहां जानें कब होगी परीक्षा

ब्लास्ट मामले में नंबर शामिल

पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देशानुसार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जारी इस एडवाइजरी में बताया गया है कि हाल ही में अपराधी एक नया तरीका अपना रहे हैं।

वे आम नागरिकों को कॉल कर स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हैं और उन्हें धमकाते हैं कि उनका मोबाइल नंबर या आधार नंबर दिल्ली में हाल ही में हुई कार ब्लास्ट जैसी गंभीर आपराधिक घटना से जुड़ा हुआ है।

साइबर ठगी का एंड, अब RBI Sachet Portal करेगा आपकी मदद, जानें कैसे करें शिकायत

इस तरीके से करते हैं वारदात

उपमहानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी पीड़ित को डराकर अपने सीनियर अधिकारी से बात कराने की बात कहते हैं और उन्हें मानसिक रूप से दबाव में ले आते हैं।

दबाव बनाने के बाद वे आमजन से उनकी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक अथवा यूपीआई विवरण मांगते हैं या उन्हें वीडियो कॉल पर वेरिफिकेशन के बहाने धमकाकर पैसे की मांग करते हैं। यह तरीका लोगों में डर पैदा करके उन्हें त्वरित कार्रवाई के लिए मजबूर करता है, जिससे वे अपनी गोपनीय जानकारी साझा कर देते हैं।

20 लाख का साइबर फ्रॉड... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फिर ठुकराई आरोपी महिला की जमानत, जानें वजह

जानकारी साझा न करें डीआईजी शर्मा ने बताया कि राजस्थान पुलिस आमजन को दृढ़ता से सलाह देती है कि इस प्रकार की कोई भी कॉल आने पर बिल्कुल न घबराएं। पुलिस के नाम पर धमकाने वाले किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत, बैंक, आधार या अन्य संवेदनशील दस्तावेजों से संबंधित जानकारी साझा न करें। इसके अलावा किसी भी संदिग्ध लिंक, एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश पर क्लिक करने से बचें।
ऑपरेशन साइबर शील्ड: 1 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने गैंग के 4 आरोपियों को दबोचा

शिकायत दर्ज करें

ऐसी कोई भी संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन, डायल 112 अथवा साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि अगर आप किसी भी प्रकार की ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत शिकायत करें।

साइबर ठगी : अब शादी के नाम पर आएगी APK फाइल, क्लिक करते ही हो जाएगा खाता खाली

इन पर दर्ज कराएं शिकायत

घटना की सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा साइबर पुलिस स्टेशन को दें या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। तत्काल सहायता के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर हेल्प डेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर संपर्क करें। धोखाधड़ी की सूचना अपने बैंक को तुरंत दें, ताकि किसी भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन को रोका जा सके।

Tags:
  • राजस्थान
  • साइबर क्राइम
  • राजस्थान पुलिस
  • साइबर ठग
  • अलर्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर