19 मार्च को किलों और म्यूजियम में नहीं लगेगा टिकट, पर्यटकों की एंट्री रहेगी फ्री

Ashish Bhardwaj | Mar 17, 2026, 16:17 IST
Share
rajasthan divas
Photograph: (the sootr)

राजस्थान दिवस पर 19 मार्च 2026 को प्रदेश के सभी संग्रहालयों और संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों को एंट्री टिकट नहीं लेना पड़ेगा। देशी और विदेशी पर्यटक इन स्थलों पर मुफ्त प्रवेश कर सकेंगे।

News In Short

  • राजस्थान 19 मार्च को मना रहा है अपना स्थापना दिवस।
  • इस दिन प्रदेश के सभी किलों और म्यूजियम में एंट्री फ्री।
  • फ्री एंट्री देशी और विदेशी दोनों प्रकार के पर्यटकों पर लागू।
  • फ्री एंट्री की सुविधा से भारी भीड़ उमड़ने की संभावना।
  • सरकार का दावा, सुरक्षा और सफाई पर दिया जाएगा ध्यान।

News In Detail

राजस्थान दिवस पर देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। 19 मार्च 2026 को राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी राजकीय संग्रहालयों और संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क प्रवेश रहेगा।

देशी-विदेशी मेहमानों के लिए खास तोहफा

पुरातत्त्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेन्द्र की ओर से जारी आदेश में कहा है कि 19 मार्च को देशी और विदेशी सैलानियों को संग्रहालयों और संरक्षित स्मारकों में एंट्री टिकट नहीं खरीदना होगा। जयपुर के अल्बर्ट हॉल, आमेर महल, नाहरगढ़ से लेकर प्रदेश के तमाम राजकीय स्मारकों पर यह सुविधा मिलेगी।

सुरक्षा और सफाई पर विशेष ध्यान

विभाग ने सभी अधीक्षकों और संग्राहलय अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि राजस्थान दिवस पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, इसलिए स्मारकों पर साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं।

पर्यटकों के लिए सलाह:

आदेश के अनुसार चूंकि प्रवेश निःशुल्क रहेगा, इसलिए प्रमुख स्मारकों पर भीड़ अधिक हो सकती है। बेहतर अनुभव के लिए सुबह जल्दी पहुंचने की योजना बनाएं ताकि आप बिना किसी हड़बड़ी के स्थापत्य कला का आनंद ले सकें।

क्यों खास है 19 मार्च?

राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025 से राजस्थान दिवस 30 मार्च के स्थान पर अब भारतीय नववर्ष यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (2026 में 19 मार्च) को मनाने का निर्णय लिया है। 30 मार्च 1949 को जब वृहत्तर राजस्थान का गठन हुआ था, तब भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा थी। सरकार के अनुसार,यह कदम सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। राजस्थान दिवस के तहत 14 से 19 मार्च तक प्रदेश में विभिन्न सांस्कृतिक और विकास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े:-

सावधान! फोन पर 'अपनों' की आवाज में आ सकती है ठगों की कॉल, AI और डीपफेक पर पुलिस का अलर्ट

घटिया तेल के इस्तेमाल पर मैकडॉनल्ड्स आउटलेट सील, अभिनेता रणवीर सिंह को भ्रामक विज्ञापन से रोका

क्या सीनियर आईपीएस आनंद श्रीवास्तव के पास एक भी संपत्ति नहीं, जानिए उन्होंने सरकार को प्रॉपर्टी फार्म में क्या लिखा

1 अप्रैल से शुरू होगी सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद, पंजीकरण 20 मार्च से शुरू

Tags:
  • राजस्थान
  • स्थापना दिवस
  • पर्यटकों
  • निःशुल्क प्रवेश
  • म्यूजियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज