सावधान! फोन पर 'अपनों' की आवाज में आ सकती है ठगों की कॉल, AI और डीपफेक पर पुलिस का अलर्ट
Ashish Bhardwaj | Mar 17, 2026, 15:12 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की साइबर पुलिस ने एआई और डीपफेक ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। अपराधी अब परिचितों की आवाज निकाल कर और वीडियो की नकल कर ठगी कर रहे हैं।
News In Short
- राजस्थान साइबर पुलिस ने आमजन के लिए जारी की विशेष एडवाइजरी।
- AI और डीपफेक से होने वाले अपराधों पर राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट।
- अपराधी अब परिचितों की हूबूहु आवाज और वीडियो की नकल से कर रहे हैं कॉल।
- अपराधी पुलिस केस या मेडिकल इमरजेंसी का बहाना बनाकर करते है ठगी का प्रयास।
- साइबर अपराध होने पर तुरंत करें साइबर पुलिस को 1930 पर कॉल।
News In Detail
इसको लेकर राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है।
क्या है AI और डीपफेक?
अपराधी AI की मदद से किसी भी व्यक्ति के पुराने वॉइस नोट या वीडियो का इस्तेमाल कर एक नकली 'डीपफेक' वर्जन तैयार कर लेते हैं। अपराधी वीडियो कॉल पर आपके किसी परिचित का चेहरा लगाकर बात करते हैं। ठग अक्सर एक्सीडेंट, पुलिस केस या मेडिकल इमरजेंसी का बहाना बनाकर तुरंत पैसे मांगते हैं ताकि आप घबराहट में बिना सोचे-समझे पैसे ट्रांसफर कर दें।
ठगों को कैसे पहचानें?
अजीब रिक्वेस्ट: ओटीपी, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स मांगना ठगी का सबसे बड़ा संकेत है।
पुष्टि करने से रोकना: ठग अक्सर आपको दूसरे नंबर पर कॉल करने या किसी और से सलाह लेने से रोकने की कोशिश करेंगे।
ठगों से बचाव के ये तरीके अपनाएं
सोशल मीडिया पर सावधानी: अपनी निजी आवाज, वीडियो या वॉइस नोट्स को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने से बचें, क्योंकि अपराधी यहीं से आपका डेटा चुराते हैं।
जानकारी न दें: बैंक संबंधी कोई भी जानकारी फोन पर साझा न करें।
ठगी पर तुरंत यहां करें कॉल!
हेल्पलाइन नंबर: तुरंत 1930 पर कॉल करें।
साइबर हेल्पडेस्क: 9256001930 या 9257510100 पर संपर्क करें।
ये भी पढे़:-
क्या सीनियर आईपीएस आनंद श्रीवास्तव के पास एक भी संपत्ति नहीं, जानिए उन्होंने सरकार को प्रॉपर्टी फार्म में क्या लिखा
1 अप्रैल से शुरू होगी सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद, पंजीकरण 20 मार्च से शुरू
हनुमानगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा, 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल, बस के उड़े परखच्चे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari