दिलावर बोले-गहलोत साहब बताइए, क्या आपके शिक्षा मंत्री ट्रांसफर में लेते थ पैसा

Mukesh Sharma | Feb 23, 2026, 20:18 IST
Share
vidhan
Photograph: (the sootr)

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को शिक्षा मंत्री ​मदन दिलावर और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर शिक्षा का बंटाधार करने के आरोप—प्रत्यारोप लगे। इसी दौरान दिलावर ने कहा कि गहलोत साहब बताइए कि आपके शिक्षा मंत्री तबादलों में पैसे लेते थे या नहीं।

News In Shotr

  • विधानसभा में शिक्षा की स्थिति पर मंत्री के जवाब पर हंगामा।
  • नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षा मंत्री पर लगाया गुमराह करने का आरोप।
  • शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर शिक्षा का बंटाधार करने का लगाया आरोप।
  • बीकानेर बालिका रेप मामले में कांग्रेस ने किया वॉकआउट
  • दिलावर ने गहलोत से पूछा कि क्या आपके मंत्री लेते थे ट्रासफर पर पैसा।

News In Detail

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय खोलने और उनमें लगाए गए शिक्षकों के सवाल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आए जवाब को लेकर हंगामा हुआ। जवाब के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आंकडे बताने की जगह कांग्रेस पर आरोप लगाने शुरू कर दिए, जिससे सदन में भारी हंगामा होने लगा।

शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि सभी स्कूलों में खाली पदों को भरे जा रहे हैं। अगले दो साल में रिटायर होने वाले शिक्षकों के पदों को भरने की भी पहले से योजना बना रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस राज में अंग्रेजी स्कूल खोले और उन पर केवल बोर्ड लटका दिए, लेकिन कोई पद नहीं दिए। इससे हजारों बच्चों के साथ अन्याय हुआ। कांग्रेस ने शिक्षा का बंटाधार किया है। इतना बंटाधार किया कि बच्चे दुख पा रहे हैं। दिलावर को टोकते हुए स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि जो सवाल है, उसका उत्तर दें।

जूली बोले, बंटाधार किसने किया, सब जानते हैं

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि बंटाधार किसने किया, सब जानते हैं। आप तो दो साल में कितने विज्ञान संकाय खोले, कितने पदों पर पोस्टिंग दी, यही बता दीजिए। आपके दो ही साल बचे हैं, पहले का बता दीजिए। शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि प्रश्न केवल नसीराबाद क्षेत्र को लेकर है, प्रदेश का पूछोगे तो जरुर बता दूंगा। इस पर जूली ने कहा पूरे प्रदेश का ही सवाल पूछा है।

शिक्षा मंत्री ने गहलोत से यह पूछा

बाद में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आपने तो बंटाधार कर दिया, आपने लूटा है। यह गहलोत साहब बैठे हैं। इन्होंने ही कहा था कि हमारे शिक्षा मंत्री रिश्वत लेते हैं कि नहीं लेते? तो शिक्षकों ने इनके सामने कहा था कि डोटासरा ट्रांसफर में पैसे लेते हैं। आप इनसे पूछिए कि उन्होंने कहा था या नहीं कहा था। गहलोत साहब आप बताइए आपके शिक्षा मंत्री ट्रांसफर में पैसे लेते थे कि नहीं लेते थे !

कांग्रेस का आरोप, मंत्री कर रहे सदन को गुमराह

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आसन की तरफ मुखातिब होकर कहा कि शिक्षा मंत्री राजनीतिक भाषण दे रहे हैं। जो स्पेसिफिक पूछा है, उसका जवाब दिला दीजिए। सदन को गुमराह कर रहे हैं। सवाल में लिखा हुआ है कि प्रदेश में कितने विज्ञान संकाय खोले, जो पूछा उसका जवाब दीजिए। दिलावर ने कहा कि एक बार 3,880 और दूसरी बार में 970 पद दिए। इसे लेकर खूब नोकझोंक हुई।

जूली की अविनाश गहलोत और गर्ग से नोकझोंक

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान दिव्यांगों को स्कूटी वितरण से जुड़े सवाल के जवाब के दौरान जमकर तीखी नोकझोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की पहले सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और फिर सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत से नोकझोंक हो गई। जूली के पूरक सवाल करने पर पहले सरकारी मुख्य सचेतक ने टोका इसके बाद मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी को लेकर नोकझोंक हुई।

भाजपा विधायक ने भी उठाया सवाल

भाजपा विधायक कैलाश वर्मा ने अफसरों की लापरवाही से दिव्यांग स्कूटी वितरण नहीं होने पर पूरक सवाल किया। इस पर सामा​जिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने पिछली सरकार के वक्त हुई देरी का हवाला देते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

इसी बीच नेता प्रतिपक्ष जूली पूरक सवाल पूछने खड़े हुए तो सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने टोकते ​हुए कहा कि बगरू का सवाल है। बगरू से इनका क्या मतलब। इस पर नाराज जूली ने कहा कि बताउं कि क्या मतलब है? जूली ने नाराजगी जताते हुए स्पीकर से कहा कि इस तरह टोकना गलत है। सवाल सबके लिए खोल दीजिए, मुझे हर बार खड़े होने का शौक नहीं है। इस पर जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि आपके वक्त सीपी जोशी ने ही व्यवस्था की थी। इस दौरान नोकझोंक के बीच ही मंत्री अविनाश गहलोत जवाब देने लगे।

समय पर स्कूटी वितरण नहीं

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूछा कि समय पर स्कूटी वितरण नहीं होने से इसकी लागत बढ़ गई, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? जवाब में मंत्री अविनाश गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि आज पूर्व सीएम विधानसभा में है, इसलिए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा के बीच कॉम्पीटिशन है।

इस तंज से जूली नाराज हो गए और कहा यह राजनीतिक जवाब नहीं चलेगा। सवाल का जवाब दीजिए आपने सदन का मजाक बना रखा है। अविनाश गहलोत ने कहा तेज बोलने से झूठ सच नहीं हो जाएगा। जूली ने कहा सदन का मजाक बना रखा है।

बीकानेर बालिका रेप मामले में कांग्रेस का वॉकआउट

बीकानेर जिले में नाबालिग बच्ची से रेप और हत्या के मामले को लेकर शून्यकाल के दौरन जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में कांग्रेस और बीजेपी विधायकों के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद नाराज कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट किया।

शून्यकाल में कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर ने नाबालिग बच्ची से रेप और हत्या का मामला उठाया। इसके जवाब में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि नाबालिग की हत्या और रेप के मामले में पुलिस की जांच जारी है। नाबालिग का शव मॉर्चरी में है। बीकानेर के एसपी और वरिष्ठ पुलिस अफसर मौके पर हैं। अपराधी जल्दी गिरफ्तार होंगे।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जितना जोर परसों मुख्यमंत्री यहां लगा रहे थे, उतना अगर अपराध कंट्रोल में लगाते तो आज ये हालात नहीं बनते। रोज बच्चियों से रेप हो रहे हैं। इसके बाद सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इस मामले में ही राजनीति कर रहे हैं। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि इस गंभीर मामले में भी नेता प्रतिपक्ष को राजनीति सूझ रही है। जूली ने कहा हत्यारे कब गिरफ्तार होंगे, यह पूछना राजनीति नहीं है। इस पर दोनों ओर से नोकझोंक होने लगी। नोकझोंक के बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

स्पीकर की फटकार

शून्यकाल के दौरान बीकानेर में नाबालिग बच्ची से रेप और हत्या के मामले में कांग्रेस के वॉकआउट के दौरान ही स्पीकर ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के लिए कांग्रेस विधायक मनीष यादव का नाम पुकारा। मनीष यादव वॉकआउट करके तत्काल आकर बोलने लगे। स्पीकर ने मनीष यादव को सख्त लहजे में चेताया और कहा कि दोनों ओर रहना चाहते हो। वॉकआउट भी और बोलना भी, आगे से ऐसा नहीं चलेगा। इसी दौरान भाजपा विधायक के टोकाटाकी करने पर स्पीकर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब मैं कह चुका आप क्यों बोल रहे हैं? मेरे से बड़े हो गए क्या ? मेरे से बड़े हो गए तो आसन पर मेरी जगह आकर बैठ जाइए। सत्ता पक्ष को तो वैसे भी सहयोग करना चाहिए और विपक्ष को भी सहयोग करना चाहिए।

विधानसभा सदन में बिजली गुल

सोमवार को अनुदान मांगों पर बहस के दौरान सदन में कुछ सैकंड के लिए बिजली गुल हो गई। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तंज कसते हुए कहा कि यहां भी लाइट गई। उर्जा मंत्री बैठे हैं, यह हकीकत है आपकी, आज विधानसभा में ही लाइट चली गई। नेता प्रतिपक्ष के बोलने के दौरान ही बिजली सप्लाई बहाल हो गई।

इस पर सरकारी मुख्च सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा आपकी आंख झपकी होगी लाइट नहीं गई। उर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा विधानसभा में रिंग सिस्टम बना हुआ है। जब एक सर्किट से लाइट जाती है तो दूसरा कनेक्ट हो जाता है। इसमें कुछ सैकेंड का वक्त लगता है। कांग्रेस विधायक अर्जुन बामणिया ने कहा कि जब विधानसभा में यह हाल है तो गांवों का क्या हाल होगा।

ये भी पढे़:-

Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें

आमजन हम से उम्मीद करता है, राजस्थान का क्षेत्रफल 126 देशों से बड़ा-जस्टिस भाटी

प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा 28 को,सांसद हनुमान बेनीवाल ने खोला मोर्चा

राजस्थान की साप्ताहिक चिट्ठी: न्याय की मुहर, सदन में संग्राम और सादगी की मिसाल

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • कांग्रेस विधायक
  • मदन दिलावर
  • अविनाश गहलोत
  • नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
  • गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा