राजस्थान के इस जिले में बनेगा दूसरा जापानी जोन, इन उद्योगों को मिलेगी जगह

Ashish Bhardwaj | May 18, 2026, 14:14 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-18T141245.335
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में अब देश का दूसरा जापानी जोन औद्योगिक विकसित होने जा रहा है। यह जोन कोटपूतली-बहरोड़ जिले के घीलोठ गांव में होगा। इसके लिए RIICO ने 156 हेक्टेयर भूमि यानी करीब 964 बीघा जमीन पर 36 भूखंड प्रस्तावित किए गए हैं।

News In Short

  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के घीलोठ में नया जापानी औद्योगिक जोन किया जा रहा है विकसित।
  • 156 हेक्टेयर भूमि में 36 भूखंड किए गए हैं प्रस्तावित, दो जापानी कंपनियों को आवंटित।
  • यहां ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सपोर्ट इंडस्ट्रीज होंगी स्थापित ।
  • घीलोठ जोन विकसित होने से रोजगार और आर्थिक विकास बढ़ेगा।
  • नीमराणा के पहले जापानी जोन के बाद यह देश का दूसरा जोन होगा।

News In Detail

राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO - Rajasthan State Industrial Development & Investment Corporation) कोटपूतली-बहरोड़ जिले के घीलोठ में देश का दूसरा जापानी जोन विकसित कर रहा है।

यह जोन 156 हेक्टेयर भूमि यानी करीब 964 बीघा जमीन पर 36 भूखंड प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें से दो प्लॉट जापानी कंपनियों को आवंटित भी कर दिए है।

यहां ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सपोर्ट इंडस्ट्रीज स्थापित होंगी। इस औद्योगिक क्षेत्र के विकसित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

जापानी जोन के साथ भारतीय जोन

रीको के अनुसार जापानी जोन के सामने ही भारतीय जोन भी विकसित किया जाएगा। जापानी जोन के बनने से सड़क, बिजली, पानी और लॉजिस्टिक्स जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। पास के कस्बों और गांवों में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में कई विदेशी कंपनियां निवेश के लिए यहां आगे आ सकती हैं।

नीमराणा में पहला जापानी जोन

नीमराणा का पहला जापानी जोन कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ही आता है। यहां 48 से अधिक जापानी कंपनियों ने करीब 8.34 बिलियन डॉलर का निवेश किया और 26,000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया।

नीमराणा से घीलोठ की दूरी करीब 20 किमी है। आने वाले समय में घीलोठ में भी एक बड़ा निवेश आ सकता है।

लोकेशन का महत्व

घीलोठ का चुनाव का मुख्य कारण इसकी लोकेशन है। यह दिल्ली-जयपुर हाईवे और फ्रेट कॉरिडोर के नजदीक होने के कारण यह लोकेशन उद्योगों के लिए उपयुक्त मानी गई। पनियाला हाईवे से दूरी 41 किमी और ट्रांस-हरियाणा एक्सप्रेस-वे पास है। इससे औद्योगिक इकाइयों को ट्रांसपोर्टेशन में कोई दिक्कत नहीं होगी।

11 हजार करोड़ के एमओयू

रीको (RIICO) के अधिकारी कहते हैं कि घीलोठ में नया जापानी जोन विकसित किया जा रहा है। राइजिंग राजस्थान (Rising Rajasthan) में यहां 11,000 करोड़ रुपए के एमओयू किए गए हैं। कृष्ण गोपाल कौशिक, अध्यक्ष, नीमराणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कहा कि अब तक 45 प्रतिशत धरातल तैयार हो चुका है।

नीमराणा में नए जापानी निवेशकों के लिए भूमि कम पड़ रही थी। इसलिए घीलोठ में दूसरा जापानी जोन विकसित किया जा रहा है। 36 भूखंडों में से दो भूखंड (प्लॉट) जापानी कंपनियों को आवंटित किए जा चुके है।

ये भी पढे़:-

केवलादेव नेशनल पार्क में वाटरहोल सेंसस में भी नहीं दिखे ब्लैकबक; शिकार होने की आशंका

पंचायत—निकाय चुनाव से जुड़ी अवमानना याचिका पर टली सुनवाई, हाई कोर्ट ने यह बताया कारण?

फिर हजारों छात्र लौट रहे कोटा, कोचिंग संस्थानों के लिए यह आपदा में अवसर जैसा, जानें पूरी कहानी

फर्जी कोर्ट ऑर्डर से बेची 3 हजार बीघा सरकारी जमीन, तहसीलदार और उप-पंजीयक समेत 3 सस्पेंड

Tags:
  • RIICO
  • नीमराणा
  • कोटपूतली-बहरोड़
  • राइजिंग राजस्थान
  • घीलोठ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई