बड़े अफसरों के लिए फरमान, जिलों में जाओ और जमीनी हकीकत जानो, हर महीने होंगे चार नाइट स्टे

Ashish Bhardwaj | Apr 08, 2026, 20:20 IST
Share
office in
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में शासन सचिवों को जिलों में पहुंचकर वहां नाइट स्टे करने का दौर फिर लौट आया है। प्रशासनिक तंत्र को जमीनी हकीकत से जोड़ने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

News In Short

  • मुख्य सचिव ने शासन सचिवों के लिए नाइट स्टे का नया टारगेट किया जारी।
  • सचिवों को जिलों में रहकर योजनाओं की करनी होगी निगरानी।
  • हर सचिव को अब हर महीने 4 रातें किसी जिले में ठहरना होगा।
  • आदेश में कहा गया कि कोई भी जिला दोबारा नहीं किया जाएगा।
  • दौरे की रिपोर्ट Times Portal पर अपलोड करना होगा अनिवार्य।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान में अब ऊंचे पदों पर बैठे एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिवों को केवल फाइलों में नहीं, बल्कि एयरकंडीशन कमरों से बाहर आकर जिलों में समय गुजारना होगा। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की ओर से जारी सर्कुलर में कहा है कि अफसरों के लिए अब हर महीने जिलों का दौरा और वहां कम से कम चार रात्रि विश्राम अनिवार्य रहेगा। सर्कुलर में यह भी निर्देश दिए हैं कि दौरे में कोई भी जिला रिपीट नहीं होना चाहिए।

4 रातें जिलों के नाम

सभी शासन सचिवों को हर महीने जयपुर से बाहर कम से कम 4 रातें किसी जिले में गुजारनी होंगी। यानी अब सचिवों को फील्ड में रहकर ही काम की निगरानी करनी होगी। जिलों के प्रभारी सचिवों को भी अपने आवंटित जिलों में कम से कम एक दिन का रात्रि ठहराव करना होगा और वहां चल रही योजनाओं की समीक्षा करनी होगी।

कोई जिला रिपीट नहीं होगा

आदेश में कहा गया है कि सचिव अपनी यात्रा की प्लानिंग इस तरह करेंगे कि पूरे वित्तीय वर्ष में किसी भी जिले का दौरा दोबारा न हो। मकसद साफ है, प्रदेश का हर कोना कवर होना चाहिए। हर अफसर को महीने में कम से कम एक विभागीय समीक्षा बैठक करनी अनिवार्य होगी, ताकि मुख्यालय और फील्ड के बीच तालमेल बना रहे।

ऑनलाइन और ऑफलाइन रिपोर्टिंग

सर्कुलर के अनुसार अफसरों को अपने दौरे का यात्रा नोट न केवल मुख्य सचिव को सौंपना होगा, बल्कि उसे Times Portal पर भी अपलोड करना होगा। साथ ही मासिक डीओ (DO Letter) में इसका जिक्र करना अनिवार्य होगा।

ये भी पढे़:-

जयपुर के चार भाजपा विधायकों से नाराज हैं कार्यकर्ता, पार्टी बैठक में लगाए आरोप

एसआई भर्ती परीक्षा 2025: आरपीएससी ने जारी की मॉडल आंसर-की, ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

14 साल से एमपीलेड में बढ़ोतरी नहीं, क्या ऊंट के मुंह में जीरा बन गई है सांसद निधि

उदयपुर भाजपा का अंतर्कलह अब दिल्ली पहुंचा , कटारिया और धर्मनारायण जोशी की पुरानी लड़ाई फिर से बेपर्दा

Tags:
  • राजस्थान
  • मुख्यालय
  • एसीएस
  • सर्कुलर
  • मुख्य सचिव वी श्रीनिवास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा