अब सरकार रखवाएगी बच्चों के नाम, मास्टरजी को दी जिम्मेदारी
Ashish Bhardwaj | Apr 09, 2026, 12:09 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में सरकार अब बच्चों के नाम रखवाएगी। चौंकिए मत, इसके लिए सरकार बाकायदा अभियान चलाएगी। नामकरण के लिए 2,000 से 3,000 नामों की सूची तैयार की जा रही है।
News In Short
- राजस्थान में सरकार अब बच्चों के नाम रखने का काम भी करेगी।
- शिक्षा विभाग स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सार्थक नाम अभियान चलाएगा।
- उन स्कूल बच्चों के नाम बदले जाएंगे, जो अर्थहीन और अजीबोगरीब लगेंगे।
- नामकरण के लिए 2,000 से 3,000 अच्छे नामों की सूची तैयार की जा रही है।
- नाम बदलकर नए नामकरण की जिम्मेदारी स्कूलों के शिक्षकों को दी जाएगी।
News In Detail
हीन भावना मिटाने की पहल
मंत्री ने उदाहरण देते हुए 'कचुंबर' या 'धापा' जैसे नामों का जिक्र किया। उन्होंने तर्क दिया कि जब ये बच्चे बड़े होते हैं या बाहरी दुनिया में जाते हैं, तो उन्हें अपने ही नाम की वजह से शर्मिंदगी और हीन भावना का सामना करना पड़ता है। सरकार का टारगेट है कि हर बच्चे की पहचान गर्व वाली हो, न कि उपहास वाली।
कैसे काम करेगा यह अभियान?
स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक उन अभिभावकों से संपर्क करेंगे जिनके बच्चों के नाम अर्थहीन पाए जाएंगे। उन्हें इन नामों के पीछे का मनोविज्ञान समझाया जाएगा और तैयार सूची में से नए नाम चुनने का विकल्प दिया जाएगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि खानाबदोश समुदायों के बच्चों को बिना किसी दस्तावेज (जैसे आधार या जन्म प्रमाण पत्र) के भी स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से बाहर न रहे।
शिक्षा मंत्री के पिटारे में और भी ऐलान
मंत्री का मानना है कि पुराने छात्रों का अपने स्कूल से भावनात्मक लगाव होता है, जिसका उपयोग स्कूल के बुनियादी ढांचे और भवन निर्माण में सहयोग लेने के लिए किया जाएगा। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले मेधावी छात्रों को विभाग विशेष रूप से सम्मानित करेगा। उनकी उपलब्धियों को बैनर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे अन्य माता-पिता भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल भेजने के लिए प्रेरित हों।
राजस्थान के नशेड़ी शिक्षक रडार पर
ये भी पढे़:-
जयपुर के चार भाजपा विधायकों से नाराज हैं कार्यकर्ता, पार्टी बैठक में लगाए आरोप
जयपुर मेट्रो फेज-2 को कैबिनेट से मिली हरी झंडी, 13 हजार करोड़ रुपये का है प्रोजेक्ट
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: आरपीएससी ने जारी की मॉडल आंसर-की, ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari