विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में बड़ी कटौती, जनआंदोलन का असर या प्रशासनिक प्रक्रिया?
Ashish Bhardwaj | Apr 17, 2026, 19:41 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान सरकार ने हाईप्रोफाइल निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी को दी गई अतिरिक्त सुरक्षा वापस ले ली है। भाटी सरकार के खिलाफ ओरण बचाओ पदयात्रा को लेकर चर्चा में थे।
News In Short
- सरकार ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी की अतिरिक्त सुरक्षा वापस ली।
- भाटी को धमकी के बाद तीन अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराए थे।
- अब भाटी की सुरक्षा में केवल एक सुरक्षा कर्मी ही तैनात रहेगा।
- भाटी सरकार के खिलाफ ओरण बचाओ पदयात्रा को लेकर चर्चा में थे।
- ओरण बचाओ पदयात्रा को सीएम हाउस जाने से रोक दिया था।
News In Detail
4 के बजाय अब केवल 1 पीएसओ
प्रशासन ने इस कार्रवाई के पीछे इंटेलिजेंस इनपुट और राजस्थान सरकार के उन पुराने निर्देशों का हवाला दिया है, जिसके तहत प्रत्येक सांसद और विधायक को केवल एक-एक पीएसओ ही उपलब्ध कराया जाना तय है।
पूर्व में मिली धमकियों और सुरक्षा इनपुट के आधार पर भाटी को 1 के अतिरिक्त 3 अन्य सुरक्षाकर्मी विशेष तौर पर दिए गए थे। इन्हें अब वापस ले लिया गया है।
आंदोलन से जुड़ रहे तार?
एक दिन पहले गुरुवार को भाटी अपनी ओरण यात्रा लेकर राजधानी जयपुर पहुंचे थे, जहां उन्हें सीएम आवास तक जाने से रोक दिया गया था। उन्होंने सरकार से ओरण संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाने और इन जमीनों को निजी कंपनियों के अधिग्रहण से बचाने की पुरजोर मांग की थी। भाटी का यह आक्रामक रुख प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
खतरे के बीच कटौती
इसी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन प्रस्तावित है, जो बाड़मेर जिले का ही हिस्सा है। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम से ठीक पहले जिले के सबसे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि की सुरक्षा कम करना रणनीतिक रूप से भी सवाल खड़े करता है।
WhatsApp Image 2026-04-17 at 7.29.16 PM
समर्थकों का आक्रोश और प्रशासनिक तर्क
दूसरी ओर एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। नियमों के तहत सभी विधायकों के लिए एक समान नीति लागू की जा रही है। सुरक्षा का आवंटन समय-समय पर खतरे के आकलन के आधार पर बदला जाता है।
ये भी पढे़:-
पीएम मोदी की पचपदरा सभा: 100 लाउडस्पीकर, तीन विशाल डोम, डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था
जनगणना में तैनात 1.60 लाख कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाने की तैयारी, सरकार को लिखा पत्र
भिवाड़ी में श्रमिक आंदोलन उग्र, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों मजदूर
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA