मंत्रियों-अफसरों की विदेश यात्राओं पर रोक, फिजूलखर्ची रोकने के लिए सरकार का मास्टर प्लान
Mukesh Sharma | May 23, 2026, 19:29 IST
Photograph: (the sootr)
पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर राजस्थान सरकार फिजूलखर्ची रोकेगी। प्रदेश में अब न केवल मंत्री—अफसरों के काफिले छोटे होंगे, बल्कि विदेश यात्राओं पर भी रोक लगा दी गई है।
News In Short
- काफिले छोटे रखने के बाद अब मंत्रियों व अफसरों की विदेश यात्राओं पर रोक।
- दफ्तर आने-जाने के लिए कार-पूलिंग अनिवार्य, अब सिर्फ ईवी (EV) वाहनों की होगी खरीद।
- होटलों में सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों पर पाबंदी, सरकारी भवनों में ही होंगे आयोजन।
- फिजिकल फाइलों की जगह राज-काज पोर्टल का किया जाएगा इस्तेमाल।
- सरकारी दफ्तरों में लगेंगे सोलर प्लांट, घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए मिलेगा प्रोत्साहन।
News In Detail
वित्त विभाग से जारी सर्कुलर में फ्यूल बचाने के लिए सरकारी विभागों में खर्च घटाने की गाइडलाइन जारी की है। सभी विभागों को इसका कठोरता से पालना करने को कहा गया है।
अब सिर्फ ईवी वाहन की खरीदेगी सरकार
पहले फेज में शहरों में कामकाज वाले अफसरों के लिए नए वाहन ईवी ही खरीदे जाएंगे। इसके बाद ठेके पर लिए जाने वाले वाहनों के लिए भी धीरे धीरे ईवी की अनिवार्यता लागू की जाएगी।
कार पुलिंग के आदेश
सरकार के कोई भी कार्यक्रम और बैठक होटल में नहीं होगें। यह रोक सभी सरकारी विभाग, स्वायत्तशासी संस्थाओं और पीएसयू पर लागू होगी। बैठकों से लेकर सभी तरह के आयोजन सरकारी भवनों में ही होंगे।
घटेंगे वाहनों के काफिले
काफिलों में गैर जरूरी वाहन नहीं रहेंगे। प्रदेश में ई-व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक्शन प्लान बनेगा। सभी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लंबित प्रस्तावों को तत्काल मंजूरी दी जाएगी।
वीसी के जरिए करो मीटिंग
सरकारी कामकाज में ई-ऑफिस,ई-फाईल का उपयोग सुनिश्चित करना होगा। चिट्ठी और फाइल भेजने की जगह राज-काज पोर्टल के उपयोग को प्राथमिकता देने के आदेश दिए हैं।
सरकारी ट्रेनिंग के लिए कर्मचारियों-अफसरों को एक जगह बुलाने के स्थान पर ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी।
घरों पर सोलर एनर्जी कनेक्शन पर जोर
सरकारी दफ्तरों में लगेंगे सोलर प्लांट
ये भी पढे़:-
प्रशासन में दिखा जवाबदेही का अभाव, आम नागरिक की जिंदगी पर भारी पड़ भ्रष्टाचार
जयपुर में कराया सिद्धू मूसेवाला के पिता ने हार्ट का ऑपरेशन, सीने में दर्द और बेचैनी से थे परेशान
राजस्थान हाई कोर्ट: 10 हजार सीनियर टीचर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, 28 याचिकाएं खारिज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari