35% छात्रों की यूनिफॉर्म राशि जनाधार के कारण अटकी, 14 लाख बच्चों को इंतजार

Jageshwar prasad | Sept 21, 2026, 17:37 IST
Share
जनाधार की गलतियों से अटका बच्चों का यूनिफॉर्म भुगतान
जनाधार की गलतियों से अटका बच्चों का यूनिफॉर्म भुगतान

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए मिलने वाली DBT राशि 35 प्रतिशत छात्रों की अटक गई है। वजह जनाधार से बैंक खाते का प्रमाणित न होना है। शाला दर्पण पोर्टल पर 65 प्रतिशत खाते ही जनाधार से लिंक हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सरकारी स्कूलों के 35% बच्चों की यूनिफॉर्म राशि अटकी।
  • यूनिफॉर्म राशि अटकने में जनाधार बन रहा है रोड़ा।
  • कक्षा 1 से 8 तक के 14 लाख छात्रों की DBT पेंडिंग।
  • मात्र 65% खाते ही जनाधार से प्रमाणित, बाकी में जनाधार नहीं।
  • निष्क्रिय बैंक खाते और गलत IFSC भी बनी वजह।
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के पात्र विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए मिलने वाली राशि खाते में पहुंचने से पहले ही जनाधार की अड़चन में फंस गई है। प्रदेश में करीब 35 प्रतिशत विद्यार्थियों के बैंक खाते जनाधार से अधिप्रमाणित नहीं होने के कारण उनकी यूनिफॉर्म DBT अटकी हुई है।

शाला दर्पण पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में करीब 65 प्रतिशत विद्यार्थियों के बैंक खाते ही जनाधार से अधिप्रमाणित हैं। यानी करीब 35 प्रतिशत यानी लगभग 14 लाख विद्यार्थियों के स्तर पर प्रक्रिया अभी बाकी है। अधिप्रमाणीकरण नहीं होने से DBT आगे नहीं बढ़ पा रही है।

वजह क्या है?

विभागीय अधिकारियों के अनुसार कई विद्यार्थियों के अभिभावकों के जनाधार ही नहीं बने हैं। कुछ जनाधार में नाम, जन्मतिथि या अन्य जरूरी जानकारी अपडेट नहीं है। वहीं, जिन विद्यार्थियों के खाते जनाधार से प्रमाणित हैं, उनमें भी बैंक खाता निष्क्रिय होने या गलत IFSC कोड दर्ज होने से भुगतान अटक रहा है।

योजना कब शुरू हुई और कितना बजट

राज्य स्तर पर 29 जुलाई को मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना की शुरुआत की थी। इसके बाद अब तक 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में DBT की जा चुकी है।

समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2026-27 में कक्षा 1 से 8 तक के 40 लाख 65 हजार 52 पात्र विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म DBT मद में 24,390.312 लाख रुपए यानी 243.90 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा पीएम श्री योजना के तहत 90 हजार 896 विद्यार्थियों के लिए 545.376 लाख रुपए का प्रावधान है। संबंधित राशि जिला एवं ब्लॉक स्तर पर स्थानांतरित की जा चुकी है।

पहले 800 रुपए मिलते थे, अब 600 रुपए

पिछले सत्र 2025-26 में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थी और कक्षा 9 से 12 की छात्राओं को यूनिफॉर्म सिलाई सहित और स्कूल बैग के लिए 800 रुपए प्रति विद्यार्थी दिए जाते थे। इस बार 2026-27 में कक्षा 1 से 8 तक के लिए 600 रुपए प्रति विद्यार्थी का प्रावधान है।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और CBEO को सख्त निर्देश दिए हैं कि 5 दिनों के भीतर शाला दर्पण पोर्टल पर डेटा अपडेट कराएं और जनाधार प्रमाणीकरण पूरा करें। आयुक्त ने कहा है कि यदि किसी विद्यार्थी को DBT से वंचित रहना पड़ा तो जिम्मेदारी संस्था प्रधान और CBEO की होगी।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान के 472 सरकारी स्कूलों को 401 करोड़ की सौगात, बनेंगे नए भवन

छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिखा प्रिंसिपल, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

टीचरों की कमी पर ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, डेढ़ घंटे की समझाइश के बाद खोला

नशे में धुत अधिकारी का तांडव, पुलिस ने कहा- बेचारा ट्रांसफर से परेशान है



Tags:
  • राजस्थान
  • पीएम श्री योजना
  • सरकारी स्कूल
  • शाला दर्पण पोर्टल
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल

By Ramanand Tiwari

इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल
मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी

By Sanjay Gupta

इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल

By Atul Dwivedi

एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल
छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश
कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?

By The Sootr

कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?