राजस्थान HC बोला-बाहुबल कानून से ऊपर नहीं, बैंक को 6 हफ्ते में वापस दिलाएं संपत्ति
Mukesh Sharma | Sept 16, 2026, 15:58 IST
हाईकोर्ट का सख्त रुख, बाहुबल कानून से ऊपर नहीं
राजस्थान हाईकोर्ट ने साफ किया है कि बाहुबल कानून से ऊपर नहीं। कोर्ट ने पुलिस को 6 हफ्ते में इंडसइंड बैंक को उसकी गिरवी रखी संपत्ति का कब्जा वापस दिलाने का निर्देश दिया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- गिरवी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने से जुड़ा मामला।
- राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में की सख्त टिप्पणी।
- HC ने कहा कि बाहुबल कानून से ऊपर नहीं हो सकता।
- इंडसइंड बैंक की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा।
- पुलिस से कहा गिरवी रखी सपंत्ति का कब्जा बैंक को वापस दिलाएं।
जस्टिस अनूप कुमार ढंढ ने इंडसइंड बैंक की याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को 6 हफ्ते के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि पुलिस हर संभव कोशिश कर गिरवी रखी संपत्ति का कब्जा बैंक को वापस दिलाए।
कर्ज नहीं चुकाया तो बैंक ने शुरू की कार्रवाई
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैंक ने गिरवी रखी संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया था। बैंक का कहना था कि इसके बाद कर्जदारों ने ताकत के दम पर दोबारा संपत्ति पर कब्जा कर लिया।
FIR के बाद भी एक साल तक कार्रवाई नहीं
मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो बैंक की ओर से कहा गया कि सरफेसी कानून के तहत संपत्ति पर उसका वैध अधिकार है। इसके बावजूद कर्जदारों ने जबरन संपत्ति पर दोबारा कब्जा कर लिया।
हाईकोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
कोर्ट ने आत्मा राम बिश्नोई व अन्य बनाम जिला कलेक्टर व अन्य मामले में दिए गए फैसले का भी हवाला दिया। इसके आधार पर पुलिस को निर्देश दिया गया कि छह सप्ताह के भीतर ठोस कार्रवाई कर बैंक को गिरवी रखी संपत्ति का कब्जा वापस दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की जाए।
यह खबरें भी पढ़ें...
'द सूत्र' की खबर पर लगी मुहर: जोधपुर नगर निगम में बागी और निर्दलीय ही बनेंगे 'किंगमेकर'
निकाय चुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव, हाईकोर्ट में केविएट दाखिल
राजस्थान फैक्ट्री इंस्पेक्टर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 19 सितंबर को होगी CBRT परीक्षा
जोधपुर: HC भवन की मरम्मत 3 चरणों में होगी, 117 करोड़ खर्च; डोम रहेगा सुरक्षित
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi