हाई कोर्ट भवन घटिया निर्माण मामला, RSRDC अफसरों व ठेकेदारों समेत 5 गिरफ्तार
Mukesh Sharma | Sept 07, 2026, 18:28 IST
राजस्थान हाई कोर्ट
जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन में घटिया निर्माण के मामले में पुलिस ने RSRDC के 3 अधिकारियों और 2 ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। 2024 में दर्ज केस के आधार पर यह कार्रवाई हुई है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर में नई बिल्डिंग में घटिया निर्माण पर पुलिस का कड़ा एक्शन।
- RSRDC के 3 अधिकारियों और इलेक्ट्रिकल कंपनी के 2 ठेकेदारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- 220 करोड़ की लागत से 2019 में तैयार हुई इमारत में हैंडओवर के बाद से ही आ रही थीं खामियां।
- आईआईटी रिपोर्ट और खतरे की आशंका के चलते कोर्ट ने डोम एरिया में एंट्री पर लगाई रोक।
पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़े राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड (RSRDC) के 3 अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग में निर्माण की खामियों को लेकर साल 2024 में मामला दर्ज हुआ था।
यह हुए गिरफ्तार
एसीपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि हाईकोर्ट भवन निर्माण में खामियों को लेकर वर्ष 2024 में केस दर्ज किया था। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आरएसआरडीसी के तीन अधिकारी और दो कंपनी के कर्मचारी शामिल है। जिसमें रामेश्वर दयाल खंडेलवाल ओर गोपाल खंडेलवाल इलेक्ट्रिकल ठेकेदार है। जबकि जितेंद्र शर्मा, नवीन के राय ओर राजेश पुरोहित RSRDC के अधिकारी है। ये उस समय हाईकोर्ट की बिल्डिंग निर्माण के समय जिम्मेदार थे।
जानिए क्या था पूरा मामला?
लगभग 220 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस भव्य इमारत के रख-रखाव के लिए हर साल 2 करोड़ 20 लाख का भारी-भरकम बजट भी तय था। इसके बावजूद, हैंडओवर के बाद से ही भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे और एक के बाद एक हादसों की झड़ी लग गई। हालांकि अब बिल्डिंग निर्माण में खामियों के बाद 50 नए कमरे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
हाईकोर्ट ने डोम एरिया में प्रवेश किया प्रतिबंधित
ये खबर भी पढे़:-
हनुमानगढ़: तीन भाई डूबे, 7 बहनों का इकलौता भाई भी शामिल, गांव में पसरा मातम
ग्रीन टैक्स के 2284 करोड़ पर सवाल: बसों का घाटा और सैलरी चुकाने में खर्च हुआ फंड
राजसमंद में एकमात्र AAP प्रत्याशी ने दिया धोखा, निकाय चुनाव में BJP को दिया समर्थन
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
By Arohi Raj
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj