राजस्थान हाईकोर्ट विवाद, एसीजे एसपी शर्मा ने आरोपों को नकारा, वकीलों की हड़ताल जारी
Mukesh Sharma | Updated:
राजस्थान हाई कोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के जज के आरोपों को खारिज कर सीजेआई को सफाई दी है। इस बीच, वकीलों के विरोध और नए चीफ जस्टिस के नामंकन के बीच घटनाक्रम तेज है।
समझें क्या है पूरा मामला
- एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के जज संदीप मेहता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।
- जस्टिस शर्मा ने अपना पक्ष प्रमाण सहित सीजेआई सूर्यकांत को भेजकर न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा जताया है।
- जोधपुर और जयपुर हाईकोर्ट में वकीलों ने एसीजे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व हड़ताल शुरू कर दी है।
- छत्तीसगढ़ के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नामित किया गया है।
मीडिया को जारी अपने पक्ष में एक्टिंग सीजे ने कहा- मैंने अपना पक्ष सीजेआई सूर्यकांत को भेज दिया है। मैंने जस्टिस संदीप मेहता के लिखित पत्रों में निराधार, झूठे और तथ्यहीन आरोप का खंडन प्रमाण सहित किया है।
सीजे एसपी शर्मा की अपील
सुप्रीम कोर्ट जज ने लगाए थे आरोप
जस्टिस मेहता ने लिखा था कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अक्सर साथी जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं। खुद को CJI का करीबी बताते हैं। उन्होंने मांग की थी कि राजस्थान हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए।
जस्टिस मेहता ने CJI को लिखा कि स्थायी न्यायाधीश की नियुक्ति के विचार की लगातार अनदेखी संस्था के हित के पूरी तरह से खिलाफ है। जस्टिस संदीप मेहता ने जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने के लिए 2, 10 और 17 अगस्त को CJI को लेटर लिखे थे।
वकील उतरे विरोध में
चीफ जस्टिस हुए नामित
ये खबर भी पढे़:-
पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट
जयपुर मेयर की कुर्सी पर घमासान, भाजपा में कोठारी के नाम पर चर्चा तेज!
MNIT जयपुर में हल्लाबोल: हॉस्टल टाइमिंग पर बवाल, छात्राएं बोलीं- हम पर पाबंदी क्यों?
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
By Ashish Bhardwaj
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
By Harish Divekar
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav