एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में आरपीएससी सचिव तलब, भ्रष्टाचार मामले में एसीबी से जवाब मांगा
Amit Baijnath Garg | Jul 24, 2025, 21:06 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती पेपरलीक मामले में आरपीएससी के सचिव को तलब किया है। वहीं भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत पर एसीबी डीजी से जवाब मांगा है।
राजस्थान हाई कोर्ट ने एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (आरपीएससी) के सचिव को तलब किया है। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने कैलाश चंद शर्मा और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए आरपीएससी सचिव को शुक्रवार को पेश होने का आदेश दिया।
इस मामले में अदालत ने आयोग के वकील से एसआई भर्ती से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य संबंधित सवालों पर जवाब मांगा। आयोग के वकील मिर्जा फैसल बैग ने अपना पक्ष रखा और कहा कि कुछ सवाल सीधे तौर पर सचिव से जुड़े हुए हैं, जिनका जवाब वही दे सकते हैं। इसके बाद कोर्ट ने एसआई भर्ती पेपर लीक मामले परसचिव को पेश होने का आदेश दिया।
यह खबर भी देखें...
राजस्थान हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, 6 एडवोकेट कोटे से और एक न्यायिक कोटे से
राजस्थान हाई कोर्ट में एसओजी द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की सिफारिश पर बड़ा सवाल
राजस्थान हाई कोर्ट ने सरकारी डॉक्टर को दी चुनाव लड़ने की अनुमति, हारने पर फिर ज्वाइन कर सकेंगे ड्यूटी
इसके साथ ही हाई कोर्ट ने एक अन्य मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के डीजी से जवाब मांगा है। यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों पर जांच की स्वीकृति न देने से संबंधित है। जस्टिस समीर जैन ने पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की याचिका पर यह आदेश दिया। याचिका में शिकायतकर्ता टीएन शर्मा ने बताया कि 7 सितंबर, 2021 को एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें खाद्य विभाग द्वारा पीओएस मशीनों की खरीद और रख-रखाव के लिए 135 करोड़ रुपए के टेंडर जारी करने पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो फर्मों को टेंडर दिए जाने का आरोप लगाया गया था।
हाई कोर्ट ने पशु परिचर भर्ती-2023 में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को लेकर भी आदेश दिए हैं। इस प्रक्रिया में ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थियों के अंक कम और कम अंक वाले अभ्यर्थियों के अंक ज्यादा किए गए थे। जस्टिस सुदेश बंसल ने इस मामले में राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड, पशुपालन विभाग के सचिव और निदेशक से जवाब मांगा। याचिका में यह आरोप लगाया गया कि भर्ती के विज्ञापन में नॉर्मलाइजेशन की कोई शर्त नहीं थी, फिर भी इस प्रक्रिया को लागू किया गया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
इस मामले में अदालत ने आयोग के वकील से एसआई भर्ती से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य संबंधित सवालों पर जवाब मांगा। आयोग के वकील मिर्जा फैसल बैग ने अपना पक्ष रखा और कहा कि कुछ सवाल सीधे तौर पर सचिव से जुड़े हुए हैं, जिनका जवाब वही दे सकते हैं। इसके बाद कोर्ट ने एसआई भर्ती पेपर लीक मामले परसचिव को पेश होने का आदेश दिया।
सुनवाई के दौरान अदालत के निर्देश हाई कोर्ट ने इन सभी मामलों पर सुनवाई के दौरान सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों से जवाब लिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो। कोर्ट ने अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित नहीं होने पर एक्शन लेने की भी बात कही है।
राजस्थान हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, 6 एडवोकेट कोटे से और एक न्यायिक कोटे से
राजस्थान हाई कोर्ट में एसओजी द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की सिफारिश पर बड़ा सवाल
राजस्थान हाई कोर्ट ने सरकारी डॉक्टर को दी चुनाव लड़ने की अनुमति, हारने पर फिर ज्वाइन कर सकेंगे ड्यूटी
भ्रष्टाचार मामले में एसीबी से जवाब
पशु परिचर भर्ती मामला
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari