बारिश से मकाराना में खान ढही, 2 ट्रेनें भी हुई कैंसिल

Ashish Bhardwaj | Jul 23, 2026, 17:21 IST
Share
बारिश से तबाही
बारिश से तबाही

महाराष्ट्र-गुजरात में भारी बारिश से ट्रेनें प्रभावित हुईं, वहीं राजस्थान में भी कई जिलों में बारिश से तबाही मची। मकराना में खान धंसी, हनुमानगढ़ में स्कूल बंद रहे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भारी बारिश से जयपुर आने-जाने वाली दो ट्रेनें रद्द हुईं।
  • मकराना में तेज बारिश के बाद मार्बल खान धंस गई।
  • डूंगरपुर का बेणेश्वर धाम पानी से घिरकर टापू बना।
  • हनुमानगढ़ में जलभराव के कारण स्कूल बंद रहे।
  • राजस्थान में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट है।
महाराष्ट्र-गुजरात में भारी बारिश से जयपुर आने-जाने वाली दो ट्रेनें रद्द हुई हैं। राजस्थान के कई जिलों में भी आज सुबह से बारिश जारी है। मकराना में तेज बारिश से मार्बल की खान धंस गई। डूंगरपुर में नदियों के उफान से बेणेश्वर धाम टापू बन गया है। हनुमानगढ़ में भारी बारिश के कारण आज स्कूलों की छुट्टी रही।

दो ट्रेनें रद्द, एक का बदला रूट

उत्तर पश्चिम रेलवे यानी एनडब्ल्यूआर (NWR – North Western Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घोलवड़ महाराष्ट्र और उमरगाम गुजरात रोड स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है।

इसी वजह से मुंबई सेंट्रल-जयपुर ट्रेन 23 जुलाई को रद्द रहेगी। वहीं जयपुर-मुंबई सेंट्रल ट्रेन 24 जुलाई को रद्द रहेगी। इसके अलावा जोधपुर-बेंगलुरु ट्रेन आज बदले हुए रूट से चलाई जा रही है।

मकराना में खान धंसी, खेत भी डूबे

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में गुरुवार सुबह एक मार्बल खान धंस गई। इस हादसे की वजह सुबह हुई तेज बारिश को बताया जा रहा है।

बीकानेर के लूणकरणसर में भी एक बड़ी घटना सामने आई। यहां अचानक नहर का एस्केप खुलने से सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई।

बेणेश्वर धाम बना टापू

डूंगरपुर में सोम और माही नदियां उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से बेणेश्वर धाम अब पूरी तरह टापू में बदल गया है।

यहां तक पहुंचने वाले सभी रास्ते फिलहाल बंद हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति में जल्द सुधार की उम्मीद कम है।

हनुमानगढ़ में स्कूल बंद, कॉलोनियों में भरा पानी

हनुमानगढ़ जिले में इस साल मानसून कमजोर रहा था। लंबे ब्रेक के बाद मानसून फिर सक्रिय हुआ और बुधवार रातभर तेज बारिश हुई।

इस बारिश से शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। इसी वजह से गुरुवार को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रही।

मक्कासर गांव में भी बारिश का पानी भर गया। यहां करीब 30 परिवारों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया।

उदयपुर में साढ़े नौ इंच बारिश

बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश उदयपुर के लसाड़िया में दर्ज हुई। यहां साढ़े नौ इंच बारिश हुई है, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है।

अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में मानसून अभी सक्रिय है और अच्छी बारिश की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से अगले दो दिन पूरे राज्य में बारिश होगी। दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी से अतिभारी बारिश की भी संभावना है।

हालांकि 25 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश की तीव्रता कुछ कम हो सकती है।

ये खबर भी पढे़:-

जोजरी नदी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार, जांच पर भी सवाल

कभी कलेक्टर की गाड़ी के पीछे दौड़ते थे, आज हैं मुख्यमंत्री के सचिव

परीक्षा हॉल में ठप होंगे मोबाइल और ब्लूटूथ के सिग्नल, RSSB लगाएगा हाई-टेक जैमर

नरेश मीणा की प्रोपर्टी का मांगा रिकॉर्ड, 10 दिन पहले जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट

Tags:
  • राजस्थान
  • मानसून
  • पश्चिमी राजस्थान
  • भारी बारिश
  • मौसम विज्ञान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर