जेल में पनपी प्रेम कहानी, कल सजेगा शादी का मंडप, दो कैदियों का अनोखा मिलन
Jageshwar prasad | Jul 16, 2026, 08:00 IST
जोधपुर की ओपन जेल में उम्रकैदी मूलाराम और सीमा कल करेंगे शादी
राजस्थान की जोधपुर ओपन में एक प्रेम कहानी अब विवाह बंधन में बंधेगी। हाई कोर्ट ने शादी की इजाजत दे दी है। अब 22 जुलाई को जेल में शादी का मंडप सजेगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- हाई कोर्ट ने दो उम्रकैदियों को खुली जेल में शादी की दी इजाजत।
- जोधपुर की ओपन जेल में मूलाराम और सीमा कल करेंगे शादी।
- कोर्ट बोला- शादी अनुच्छेद-21 का हिस्सा, पुनर्वास में मिलेगी मदद।
- 21 परिवार के सदस्य होंगे शामिल, खर्च उठाएगा कैदी मूलाराम।
- सरकार ने भी नहीं जताई आपत्ति, दोनों ने किया लिव-इन का दावा।
हाई कोर्ट ने इस शादी की अनुमति दी है। सीमा के परिवार के न आ पाने पर उनकी सहेली के पिता कन्यादान करेंगे। यह ओपन जेल के इतिहास में पहला मौका है, जब दो बंदियों का आपस में विवाह हो रहा है।
सलाखों के पीछे बनी जोड़ी
मूलाराम ने कहा, हम भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ना चाहते हैं। अच्छा आचरण होने की वजह से उम्मीद है कि सरकार आगे हमारी सजा माफ करेगी और हम एक सामान्य जीवन जी सकेंगे।
सहेली के पिता करेंगे कन्यादान
मंगलवार को मायरा और प्रीतिभोज का कार्यक्रम होगा, जबकि बुधवार दोपहर बाद पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होगा। राधाकिशन खुद सीमा का कन्यादान करेंगे।
कोर्ट ने दी अनुमति
कोर्ट के निर्देशानुसार 21 मेहमानों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। विवाह का पूरा खर्च मूलाराम खुद वहन करेंगे। दोनों मिलकर जेल में कृषि कार्य कर रहे हैं और उनके क्वाटर में ही शादी होगी।
जेल में ही शादी की अनुमति
मूलाराम के वकील कालूराम भाटी ने बताया कि विवाह के लिए पैरोल की याचिका लगाई गई थी, लेकिन कोर्ट ने सुधारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेल में ही शादी की अनुमति दी।
FAQ
- उम्रकैदियों को विवाह का अधिकार कैसे मिला?
राजस्थान हाई कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा कि यह जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है। दो वयस्क बंदियों को आपसी सहमति से विवाह करने के अधिकार से इसलिए वंचित नहीं किया जा सकता क्योंकि वे दोषसिद्ध हैं।
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान हाई कोर्ट का आदेश, यौन अपराधों में फोटो-वीडियो सीलबंद लिफाफे में हों पेश
राजस्थान हाई कोर्ट: 10 हजार सीनियर टीचर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, 28 याचिकाएं खारिज
आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से मिली राहत, जेल में उचित चिकित्सा सुविधा के आदेश
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari