राजस्थान हाईकोर्ट का कड़ा रुख: डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा के खिलाफ ACB जांच के आदेश

Mukesh Sharma | Apr 23, 2026, 20:46 IST
Share
Ashish Bhardwaj (62)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाईकोर्ट ने डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा के खिलाफ एसीबी जांच के आदेश दिए हैं। अदालत ने माना कि एक अधिकारी की पदोन्नति रोकने के लिए जानबूझकर जांच लंबित रखी गई, जो भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। रोस्टर संधारण में विफलता को भी गंभीर माना गया है।

News In Short

  • अदालत ने कहा-जांच रिपोर्ट मिलने के बाद भी निर्णय न लेना गंभीर संकेत।
  • याचिकाकर्ता को प्रमोट होने से रोकने के लिए DPC से ठीक पहले थमाई गई चार्जशीट।
  • हाईकोर्ट ने कहा-CMD रोस्टर रजिस्टर संधारण और अदालती निर्देशों के पालन में रहीं विफल।
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को तीन महीने के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश।

News In Detail

राजस्थान हाई कोर्ट ने एसीबी को डिस्कॉम चैयरमेन आईएएस आरती डोगरा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। जस्टिस रवि चिरानिया ने यह आदेश आरके मीणा की याचिका पर दिए।

अदालत ने कहा है कि डिस्कॉम चैयरमेन ने याचिकाकर्ता के खिलाफ जानबूझकर महीनों तक जांच पर निर्णय नहीं लिया। इससे मामले में भ्रष्टाचार की आशंका नजर आती है। एसीबी मामले में तीन माह में जांच करके रिपोर्ट पेश करे। अदालत ने कहा है कि लगता है कि सीएमडी अपने कर्त्तव्यों की पालना करने में विफल रही हैं।

याचिका दायर करने के बाद थमाई तीन चार्जशीट

याचिकाकर्ता के एडवोकेट अजातशत्रु मीणा और मोविल जीनवाल ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता ने साल 2022-23 की डीपीसी को चुनौती देते हुए दिसंबर 2023 में कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा था कि विभाग सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और डीओपी के सर्कुलर के बावजूद बिना रोस्टर संधारण किए ही डीपीसी कर रहा हैं।

इस कारण उन्हें एक्सईन से सुपरीडेंट इंजीनियर के पद पर पदोन्नति नहीं मिल सकी। याचिका दायर करने के बाद याचिकाकर्ता को अलग-अलग कारणों से तीन चार्जशीट दे दी गई।

जानबूझकर नहीं लिया फैसला

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा है कि ऐसा लगता है कि याचिकाकर्ता को पदोन्नति से वंचित रखने के लिए डीसीपी से 20 दिन पहले चार्जशीट जारी की गई। वहीं जब अनुशासनात्मक अधिकारी ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी तो भी कई महीनों तक सीएमडी ने उस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया। जबकि डीसीपी चैयरमेन और अनुशासनात्मक प्राधिकारी, दोनों ही सीएमडी स्वयं हैं। ऐसे में चार्जशीट पर अंतिम निर्णय नहीं होने पर याचिकाकर्ता को आगामी डीपीसी में प्रमोशन नहीं मिल सका। जांच पूरी होने के बाद भी इतने महीनों तक फाइनल निर्णय नहीं लेना, भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता हैं। ऐसे में एसीबी इस मामले में जांच करके तीन माह में रिपोर्ट पेश करे।

रोस्टर संधारण पर मांगा शपथपत्र

सुनवाई के दौरान अदालत ने सीएमडी को निर्देश दिया था कि वे अतिरिक्त हलफनामा पेश करके यह स्पष्ट करें कि क्या रोस्टर रजिस्टर संधारित किया जा रहा है। सीएमडी के हलफनामे में रोस्टर रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया, बल्कि केवल सारणीबद्ध डेटा ही दिया गया है। इस पर कोर्ट ने मंगलवार को फिर से रोस्टर रजिस्टर सहित अतिरिक्त हलफनामा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। लेकिन गुरुवार को भी सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने आया कि सीएमडी ने रोस्टर संधारण से संबंधित जानकारी नहीं दी। इस पर कोर्ट ने कहा कि लगता है कि सीएमडी अपने कर्त्तव्यों की पालना करने में विफल रही हैं।

ये भी पढे़:-

पहले गांव में राहुल ने दोस्त की पत्नी से की दरिंदगी, फिर दिल्ली में IRS की बेटी की हत्या, 7 लाख का कर्ज उतारने के लिए लूट का था प्लान

कर्मचारियों को मिला 2 प्रतिशत DA बढ़ोतरी का तोहफा, अब 60% मिलेगा महंगाई भत्ता

दो दुल्हन रसोई गैस मांगने पहुंची कलेक्ट्रेट, मानवीय आधार पर मिले दो कमर्शियल सिलेंडर

राजस्थानी मजदूरों के साथ भाजपा विधायक के पति ने की मारपीट, पैसे नहीं देने का है आरोप

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • एसीबी
  • आईएएस आरती डोगरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा