राजस्थान: हिस्ट्रीशीटर की 50 करोड़ रुपए की संपत्ति होगी कुर्क

Gyan Chand Patni | Aug 01, 2025, 13:20 IST
Share
dubai online satta
AI

राजस्थान में हिस्ट्रीशीटर बालमुकुंद ईनाणी की 50 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की जाएगी। वह दुबई में काली कमाई से संपत्ति अर्जित कर रहा था। बीएनएसएस की धारा 107 के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।



हिस्ट्रीशीटर और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन से कांग्रेस पार्षद बालमुकुंद उर्फ बुद्धिप्रकाश ईनाणी पर एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस काली कमाई से अर्जित 50 करोड़ रुपए की संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी कर रही है है।
यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (बीएनएसएस) की धारा-107 के तहत की जा रही है। पुलिस द्वारा किए गए फॉरेंसिक ऑडिट और फ्रॉड डिटेक्शन रिपोर्ट से यह सिद्ध हुआ है कि बालमुकुंद और उसके परिवार ने गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की है।

हिस्ट्रीशीटर क्या करता था दुबई में

पुलिस ने बताया कि बालमुकुंद दुबई में बैठकर ऑनलाइन सट्टा के लिए एप्स के जरिए डोमेन बनाकर लोगों को प्रलोभन देता था। इसके माध्यम से उसने दुबई में महंगे फ्लैट और कारें खरीदीं। इसके अलावा, दुबई में वह एक गेमिंग कॉल सेंटर भी चला रहा था, जो कि एक प्रमुख आपराधिक गतिविधि का हिस्सा था।

राजस्थान में ग्राइंडिंग उद्योग संकट : बढ़ रहे खनिज निर्यात से स्थानीय उद्योगों पर गंभीर प्रभाव, जानें समस्या और समाधान

कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा राजस्थान शिक्षा बोर्ड, स्थापना दिवस पर जानिए बोर्ड से जुडे़ कुछ विवाद और इतिहास

कितनी संपत्ति होगी कुर्क

बालमुकुंद ने अपनी पत्नी नीतू ईनाणी, भाई रामलाल और नरेश के नाम पर भी कई संपत्तियां खरीदी हैं, जिनका कुल बाजार मूल्य करीब 50 करोड़ रुपए है।

दुबई में वह 40 महंगी कारों का मालिक है, जिनमें से हर एक कार की कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है।

इसके अलावा, दुबई के मेरीयाना बीच स्थित बुर्ज खलीफा के पास उसके नाम से 100 फ्लैट भी हैं। इन संपत्तियों के अलावा दुबई के लीव बैंक और मसरक बैंक में भी उसके खाते हैं। अब 50 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हरियालो राजस्थान अभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार, जयपुर में खरीदे पौधों से भी ज्यादा कर दिया पौधरोपण!

राजस्थान में बदले भर्ती परीक्षाओं के नियम, छात्रा ने किया था विरोध, पीएम तक पहुंची थी शिकायत

किसके नाम फर्जी खाते खुलवाए गए

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि बालमुकुंद ने कपासन क्षेत्र के तीन किसानों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खोले थे।

इन खातों से एक करोड़ रुपए से अधिक के ट्रांजेक्शन किए गए, जिसके बाद नोटिस जारी किया गया।

बालमुकुंद के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 प्रकरण दर्ज हैं। आयकर विभाग और ईडी को भी उसकी संपत्तियों की जानकारी दी गई है।

बीएनएसएस धारा-107 क्या है

  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (बीएनएसएस) की धारा -107 संपत्ति की कुर्की और जब्ती से संबंधित है।
  • इसके तहत यदि पुलिस अधिकारी को संदेह होता है कि कोई संपत्ति आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त हुई है, तो वह क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट से संपर्क करके संपत्ति को कुर्क करने की अनुमति ले सकता है।

FAQ

  1. 1. हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कितनी बड़ी कार्रवाई की जा रही है?
    राजस्थान के बालमुकुंद ईनाणी के खिलाफ 50 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-107 के तहत की गई है।
  2. 2. बालमुकुंद ईनाणी ने दुबई में क्या किया ?
    बालमुकुंद ईनाणी ने दुबई में ऑनलाइन जुआ-सट्टा के लिए एप्स के जरिए लोगों को प्रलोभन दिया और बेशुमार संपत्ति बनाई।
  3. 3. बीएनएसएस की धारा 107 क्या है?
    धारा 107 के तहत यदि किसी पुलिस अधिकारी को संदेह होता है कि आपराधिक गतिविधि से संपत्ति प्राप्त की गई है, तो वह उसे कुर्क करने के लिए मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्त कर सकता है।


Tags:
  • राजस्थान
  • ऑनलाइन सट्टा
  • हिस्ट्रीशीटर
  • काली कमाई
  • संपत्ति कुर्क
  • बीएनएसएस धारा-107
  • 50 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा