राजस्थान में देर रात 48 आईएएस अफसरों के तबादले, अखिल अरोड़ा होंगे सीएमओ में एसीएस
Rakesh Sharma | Nov 21, 2025, 22:57 IST
आईएएस अखिल अरोड़ा (बाएं) और शिखर अग्रवाल (दाएं) Photograph: (The Sootr)
राजस्थान में शुक्रवार रात 48 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए। एसीएस जलदाय विभाग अखिल अरोड़ा को एसीएस सीएमओ नियुक्त किया गया है। वहीं, शिखर अग्रवाल को उद्योग विभाग में भेजा गया। यह फेरबदल पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत के दिल्ली ट्रांसफर के बाद हुआ।
JAIPUR. राजस्थान में शुक्रवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। राजस्थान सरकार ने दिन में 33 IFS अधिकारियों की तबादला लिस्ट के बाद 48 IAS अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन के आदेश जारी कर दिए। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
एसीएस जलदाय विभाग में पदस्थापित आईएएस अखिल अरोड़ा को एसीएस सीएमओ नियुक्त किया गया है। अरोड़ा अब सीएमओ के साथ पीएचईडी की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। शिखर अग्रवाल को सीएमओ से हटाकर एसीएस, उद्योग विभाग में भेजा गया है। सीएमओ में बड़ा फेरबदल हुआ है।
हाल ही पूर्व मुख्य सचिव IAS सुधांश पंत के दिल्ली ट्रांसफर के बाद से राजस्थान में बड़ा फेरबदल तय माना जा रहा था। साथ ही सीएमओ में भी बदलाव की अटकलें थी। क्योंकि सुधांश पंत के दिल्ली जाने के पीछे भी एक वरिष्ठ आईएएस से नाराजगी और जरूरत से अधिक हस्तक्षेप को माना जा रहा था।
यहां देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद एपीओ की गई अर्चना सिंह को अब कार्मिक विभाग में नियुक्ति दी गई है। एसीएस प्रवीण गुप्ता को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए पर्यटन विभाग की कमान सौंपी गई है। वे पीडब्ल्यूडी का कार्यभार पहले से संभाल रहे हैं।
नवीन जैन को वित्त विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में सचिव बनाया गया है। हाल ही में आरएएस से आइएएस प्रमोट हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भरतपुर व कोटा के संभागीय आयुक्त बदले गए हैं।
राज्य की ब्यूरोक्रेसी में शीर्ष पदों पर बैठे नौकरशाहों के बीच लंबे समय से आपसी मतभेद और खींचतान की खबरें सामने आ रही थीं। इसी का नतीजा है कि इतना बड़ा बदलाव देखने को मिला। इसी क्रम में कुछ समय पहले मुख्य सचिव रहे सुधांश पंत को दिल्ली बुला लिया गया। अब मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल को भी सीएमओ से हटा दिया गया। माना जा रहा है कि पंत और शिखर के बीच लंबे समय से तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जिसकी जानकारी दिल्ली तक पहुंच चुकी थी।
प्रशासनिक फेरबदल में नए मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की भी भूमिका बताई जा रही है। वे अपनी टीम चाह रहे थे। ताकि सरकार की योजना और कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू कर सके। वहीं गुटबाजी खत्म हो सके। ब्यूरोक्रेसी में आपसी समन्वय बन सके।
ये भी पढ़ें...
भोपाल की आईएएस सृष्टि देशमुख ने 23 साल में पहले ही प्रयास में हासिल की थी ५वीं रैंक
कड़ी मेहनत और लगन से पहले प्रयास में क्रेक की यूपीएससी और बन गईंं आईएएस सौम्या आनंद
टॉपर आईएएस शुभ्रा सक्सेना के चुनाव बैठक में तीखे तेवर, सीईओ झा की चुप्पी, परेशान एमपी के कलेक्टर
8वीं क्लास से शुरू की तैयारी, बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं आईएएस स्वाति मीना
एसीएस जलदाय विभाग में पदस्थापित आईएएस अखिल अरोड़ा को एसीएस सीएमओ नियुक्त किया गया है। अरोड़ा अब सीएमओ के साथ पीएचईडी की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। शिखर अग्रवाल को सीएमओ से हटाकर एसीएस, उद्योग विभाग में भेजा गया है। सीएमओ में बड़ा फेरबदल हुआ है।
हाल ही पूर्व मुख्य सचिव IAS सुधांश पंत के दिल्ली ट्रांसफर के बाद से राजस्थान में बड़ा फेरबदल तय माना जा रहा था। साथ ही सीएमओ में भी बदलाव की अटकलें थी। क्योंकि सुधांश पंत के दिल्ली जाने के पीछे भी एक वरिष्ठ आईएएस से नाराजगी और जरूरत से अधिक हस्तक्षेप को माना जा रहा था।
यहां देखें आईएएस तबादला की पूरी लिस्ट...
APO चल रही अर्चना सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
नवीन जैन को वित्त विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में सचिव बनाया गया है। हाल ही में आरएएस से आइएएस प्रमोट हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भरतपुर व कोटा के संभागीय आयुक्त बदले गए हैं।
ब्यूरोक्रेसी में गुटबाजी पर लगाम की कोशिश
नए मुख्य सचिव की भी भूमिका
ये भी पढ़ें...
भोपाल की आईएएस सृष्टि देशमुख ने 23 साल में पहले ही प्रयास में हासिल की थी ५वीं रैंक
कड़ी मेहनत और लगन से पहले प्रयास में क्रेक की यूपीएससी और बन गईंं आईएएस सौम्या आनंद
टॉपर आईएएस शुभ्रा सक्सेना के चुनाव बैठक में तीखे तेवर, सीईओ झा की चुप्पी, परेशान एमपी के कलेक्टर
8वीं क्लास से शुरू की तैयारी, बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं आईएएस स्वाति मीना
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग