राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही बंद, 12 गांवों में दो महीने बढ़ीं पाबंदियां
Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 31, 2026, 14:18 IST
पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों में प्रशासन सख्त
राजस्थान के भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बीकानेर जिले के सीमावर्ती गांवों में रात के समय आवाजाही पर प्रतिबंध जारी रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर निशांत जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा की अवधि दो महीने के लिए बढ़ाई है। आदेश के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा से दो किलोमीटर के दायरे में रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना अनुमति आवाजाही नहीं की जा सकेगी। आपात स्थिति में ग्रामीणों को बीएसएफ चौकी या पुलिस से लिखित अनुमति लेनी होगी।
खाजूवाला और बज्जू के सीमावर्ती इलाकों में पाबंदी
रात के प्रतिबंधित समय में बिना अनुमति घूमने या आवागमन करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले ग्रामीणों को पहले संबंधित सुरक्षा चौकी या पुलिस से अनुमति लेनी होगी।
भारत-पाक सीमा के 12 गांवों में लागू रहेंगे प्रतिबंध
इन गांवों के नाम हैं:
- बल्लर
- गुलामअलीवाला
- सियासर चौगान
- बेरियांवाली
- करमवाला
- गज्जेवाला
- रणजीतपुरा
- सांचू
- अन्नेवाला
- कबरेवाला
- भूरासर
- मगनवाला
पाकिस्तानी सिम के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक
इसके अलावा बज्जू, पूगल, रणजीतपुरा, खाजूवाला और छतरगढ़ क्षेत्रों में पाकिस्तान के टेलीफोन कंट्री कोड 0092 से आने और जाने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉल का रिकॉर्ड BSNL की ओर से रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों को यह जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
नया सिम लेने से पहले होगा पहचान पत्रों का सत्यापन
सत्यापन पूरा होने के बाद ही नया सिम एक्टिवेट किया जा सकेगा। किसी संदिग्ध आवेदक या फर्जी दस्तावेज मिलने पर संबंधित पुलिस थाने को सूचना देना अनिवार्य होगा।
बाहरी राज्यों के मजदूरों का भी होगा पुलिस वेरिफिकेशन
- श्रमिकों का पुलिस चरित्र सत्यापन करवाना होगा।
- मूल निवास और पहचान पत्र की प्रतियां जमा करानी होंगी।
- दस्तावेज नजदीकी बीएसएफ चौकी और पुलिस थाने में देने होंगे।
- काम के दौरान श्रमिकों को अपना पहचान पत्र साथ रखना होगा।
व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन को भी दिए गए निर्देश
सामरिक और रणनीतिक महत्व की सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी नजर रखी जाएगी। ऐसी सूचनाएं लीक होने की स्थिति में ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।
यह खबर क्यों जरूरी है?
आगे क्या?
इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता
By Sanjay Gupta
इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए
By Sanjay Gupta
CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही
By Jageshwar Prasad
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार
By Amresh Kushwaha
जज बनने के लिए दृष्टिबाधित महिला को करना पड़ा डेढ़ साल संघर्ष: मेडिकल बोर्ड ने 40% दिव्यांगता को बताया 30%, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
By Raghvendra Singh Rathore
MP में गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम, CM मोहन यादव ने गौवंश को लेकर किया बड़ा ऐलान
By Sandeep Kumar