rajasthan-jaisalmer-bus-fire-incident-2025
जैसलमेर बस हादसा : मौत का आंकड़ा हुआ 21, डीएनए से होगी मृतकों की पहचान, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
Nitin Kumar Bhal | Updated:
Photograph: (TheSootr)
राजस्थान के जैसलमेर में 14 अक्टूबर 2025 को हुए बस अग्निकांड में 21 यात्रियों की मौत हो गई थी। डीएनए सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है और पीएम ने मृतकों के परिवारों को राहत देने की घोषणा की है।
Jaisalmer. राजस्थान के जैसलमेर में 14 अक्टूबर 2025 को भीषण बस अग्निकांड में यात्रियों की मौत का आंकड़ा 21 हो गया है। हादसे में झुलसे 10 साल के युनुस की 15 अक्टूबर 2025 को इलाज के दौरान मौत हो गई। जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल के अनुसार अब भी 4 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अब मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे परिवारों के सदस्यों को अपनों का पता चल सके। बता दें, यह हादसा जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर हुआ। दोपहर के समय लगभग 3.30 बजे एसी स्लीपर बस में आग लग गई। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था। इसके बाद, एसी के कम्प्रेशर पाइप के फटने से भी आग लगने की खबरें आईं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि बस की डिग्गी (बूट) में पटाखे भरे हुए थे, जिससे आग अधिक भड़क गई। हालांकि, जैसलमेर बस हादसा कैसे हुआ यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
यह खबर भी देखें...
राजस्थान मौसम अपडेट : मौसम बदल रहा रंग, रात में तापमान 15 डिग्री से नीचे, दिन में चुभ रही धूप
डीएनए सैंपलिंग का कार्य जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल और जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में उन परिवारों के दो सदस्यों से सैंपल लिया जा रहा है, जिनके परिवार के सदस्य इस हादसे का शिकार हुए हैं। 14 अक्टूबर की रात को 19 शवों को जैसलमेर से जोधपुर लाया गया था, जिनमें एक पोटली भी थी जिसमें केवल हड्डियां थीं। एक अन्य शव पहले से ही जोधपुर में था।
यह खबर भी देखें...
नरेश मीणा ने अंता उपचुनाव में भरा निर्दलीय नामांकन, पूर्व मंत्री भाया पर साधा निशाना
इस हादसे में 15 लोग 70 प्रतिशत तक जलकर घायल हो गए हैं। घायलों में एक जोड़ी भी शामिल है, जो प्री-वेडिंग शूट से लौट रही थी। इन घायलों का इलाज जोधपुर के अस्पतालों में चल रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और जोधपुर स्थित महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया।
यह खबर भी देखें...
राजस्थान में अगले महीने से लगेगा बिजली बिल का झटका, डाला शुल्क और सरचार्ज का बोझ
यह खबर भी देखें...
गांव लौटने से डर नहीं, पर कुछ लोगों की सोच रोकती है, आखिर सोशल मीडिया पर राजस्थान मूल के IAS ने ऐसा क्यों लिखा
PM नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीएम राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, "राजस्थान के जैसलमेर में हुई दुर्घटना से हुई जान-माल की हानि से मन व्यथित है।"
यह खबर भी देखें...
अंता उपचुनाव में भाजपा की टिकट के नाम पर ठगी, बारां प्रधान को बनाया निशाना
यह खबर भी देखें...
राजस्थान मौसम अपडेट : मौसम बदल रहा रंग, रात में तापमान 15 डिग्री से नीचे, दिन में चुभ रही धूप
डीएनए सैंपलिंग से होगी मृतकों की पहचान
यह खबर भी देखें...
नरेश मीणा ने अंता उपचुनाव में भरा निर्दलीय नामांकन, पूर्व मंत्री भाया पर साधा निशाना
rajasthan-jaisalmer-bus-fire-incident-2025
घायलों की स्थिति भी गंभीर
यह खबर भी देखें...
राजस्थान में अगले महीने से लगेगा बिजली बिल का झटका, डाला शुल्क और सरचार्ज का बोझ
जैसलमेर में हुए बस हादसे की घटना अत्यंत दुखद है। मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। इस दुर्घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ… pic.twitter.com/WpNZvj21ul
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 14, 2025
rajasthan-jaisalmer-bus-fire-incident-2025
गांव लौटने से डर नहीं, पर कुछ लोगों की सोच रोकती है, आखिर सोशल मीडिया पर राजस्थान मूल के IAS ने ऐसा क्यों लिखा
मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद
Distressed by the loss of lives due to a mishap in Jaisalmer, Rajasthan. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of…
— PMO India (@PMOIndia) October 14, 2025
अंता उपचुनाव में भाजपा की टिकट के नाम पर ठगी, बारां प्रधान को बनाया निशाना
FAQ
- 1.
जैसलमेर बस हादसा कब हुआ?
जैसलमेर बस हादसा 14 अक्टूबर 2025 को हुआ, जब जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एसी स्लीपर बस में आग लग गई। - 2. जैसलमेर बस हादसे में बस में आग लगने के कारण क्या थे?
आग लगने के कारणों के बारे में विभिन्न दावे किए जा रहे हैं, जैसे शॉर्ट सर्किट, एसी के कम्प्रेशर पाइप का फटना और बस की डिग्गी में पटाखों का होना। - 3. जैसलमेर बस हादसे के मृतकों की डीएनए सैंपलिंग की प्रक्रिया कैसे हो रही है?
डीएनए सैंपलिंग के लिए जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल और जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में अरेंजमेंट किए गए हैं। परिवारों के दो सदस्यों से सैंपल लिया जा रहा है।
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
By Mukesh Sharma
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
By Umeshwari Baghel
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
By Jageshwar Prasad
CG Top News : सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार, 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर में पानी पर ₹427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे
By Umeshwari Baghel
MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप
By
MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स की आज से 4 दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, 25 जनवरी से घर-घर दस्तक देंगे कर्मचारी
By Amresh Kushwaha