राजस्थान में दुर्लभ “स्टोन मैन सिंड्रोम” बीमारी का पहला मामला, मांसपेशियां धीरे-धीरे बन जाती हैं हड्डी

Ashish Bhardwaj | Mar 13, 2026, 13:48 IST
Share
haddi
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जैसलमेर में दुर्लभ बीमारी FOP का पहला मामला सामने आया है। “स्टोन मैन सिंड्रोम” कहलाने वाली इस आनुवंशिक बीमारी में मांसपेशियां और सॉफ्ट टिश्यू धीरे-धीरे हड्डियों में बदल जाते हैं।

News In Short

  • राजस्थान में दुर्लभ “स्टोन मैन सिंड्रोम” का पहला मामला आया सामने।
  • इसे मेडिकल भाषा में FOP (Fibrodysplasia Ossificans Progressiva) के नाम से जाना जाता है।
  • इसमें पीड़ित मरीज की मांसपेशियां, लिगामेंट और सॉफ्ट टिश्यू धीरे-धीरे हड्डियों में बदलने लगते हैं।
  • बेहद दुर्लभ, 15 से 20 लाख लोगों में से केवल एक व्यक्ति में देखने को मिलती है।
  • अभी तक कोई स्थायी इलाज नहीं, शुरुआती संकेत की पहचान ही कारगर।

News In Detail

राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में पहली बार एक बेहद दुर्लभ बीमारी एफओपी (Fibrodysplasia Ossificans Progressiva) का मामला सामने आया है। इस बीमारी को चिकित्सा जगत में बहुत ही दुर्लभ माना जाता है, इसलिए इसका सामने आना स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों के लिए भी चर्चा का विषय बन गया है।

जैसलमेर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश जांगिड़ के अनुसार FOP एक आनुवंशिक रोग है। इस रोग में शरीर की मांसपेशियां, लिगामेंट और सॉफ्ट टिश्यू धीरे-धीरे हड्डियों में बदलने लगते हैं। इस कारण शरीर के अंदर अतिरिक्त हड्डियां बनने लगती हैं और समय के साथ शरीर का मूवमेंट कम होता जाता है। यह आमतौर पर ACVR1 नाम के जीन में बदलाव के कारण होती है, जिससे शरीर में हड्डी बनने की प्रक्रिया असामान्य रूप से सक्रिय हो जाती है।

“स्टोन मैन सिंड्रोम” के नाम से भी जानी जाती है बीमारी

डॉक्टरों के मुताबिक इस बीमारी को आम भाषा में “स्टोन मैन सिंड्रोम” भी कहा जाता है। इसमें शरीर के अंदर अतिरिक्त हड्डियां बनने लगती हैं, जिससे मांसपेशियां और टिश्यू कठोर हो जाते हैं और शरीर की गतिशीलता कम होती चली जाती है।

15-20 लाख लोगों में एक को होती है

FOP दुनिया की सबसे दुर्लभ बीमारियों में से एक मानी जाती है। अनुमान के अनुसार यह बीमारी लगभग 15 से 20 लाख लोगों में से केवल एक व्यक्ति में पाई जाती है। वैश्विक स्तर पर अब तक करीब 700 से 800 मामलों की ही पुष्टि हुई है। भारत में भी इसके बहुत कम केस दर्ज किए गए हैं।

बचपन में दिखने लगते हैं लक्षण

विशेषज्ञों के अनुसार इस बीमारी के शुरुआती संकेत अक्सर बचपन में दिखाई देने लगते हैं। कई बच्चों में जन्म के समय ही पैर के बड़े अंगूठे का असामान्य या टेढ़ा होना इसका एक संकेत माना जाता है। इसके अलावा शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन, दर्द या छोटी-छोटी गांठें बनने लगती हैं, जो बाद में हड्डियों में बदल सकती हैं।

अभी तक स्थायी इलाज नहीं

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बीमारी का फिलहाल कोई स्थायी इलाज उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर केवल इसके लक्षणों को नियंत्रित करने और मरीज को सावधानी के साथ जीवन जीने की सलाह देते हैं। मामूली चोट, सर्जरी या बार-बार इंजेक्शन लगने से भी शरीर में नई हड्डी बनने की प्रक्रिया तेज हो सकती है, इसलिए मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होती है।

डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती लक्षण सामान्य सूजन या गांठ जैसे दिखने के कारण कई बार इसकी पहचान में देरी हो जाती है। ऐसे में यदि बच्चों में बार-बार सूजन, दर्द या असामान्य गांठ दिखाई दे तो तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

जैसलमेर में सामने आया यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सीमावर्ती जिले में इस तरह की दुर्लभ बीमारी का यह संभवतः पहला मामला है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मामलों की जानकारी सामने आने से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और मरीजों को समय पर उचित सलाह व देखभाल मिल सकेगी।

ये भी पढे़:-

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल की तलाश जारी, सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस पहुंची एसीबी की टीम

​फर्जी दस्तावेज से पाई सरकारी नौकरी, तीन डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर, कोर्ट के आदेश पर एसओजी का एक्शन

7 बीघा जमीन पर कब्जे का खेल, 2 पुलिस अफसरों समेत 10 लोगों पर केस, SOG का बड़ा एक्शन

गैस सिलेंडर संकट पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, वाइट पेपर लाने की मांग

Tags:
  • आनुवंशिक रोग
  • जैसलमेर
  • दुर्लभ बीमारी
  • स्टोन मैन सिंड्रोम
  • मांसपेशियां
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि