राजस्थान में खुला नौकरियों का पिटारा, विभिन्न विभागों में 26 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Amit Baijnath Garg | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान सरकार ने 26,000 से अधिक सरकारी नौकरियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे और उनका सपना पूरा होगा।
राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं को विभिन्न विभागों में भर्तीका पिटारा खोला है। सरकार ने दो दिन के भीतर सरकारी नौकरियों के लिए 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि सरकार ने अब तक 75 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दे दी हैं, जबकि 2025 में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है।
इनमें 3225 प्राध्यापक भर्ती, 6500 वरिष्ठ अध्यापक भर्तीव 1015 उप निरीक्षक की भर्ती शामिल है। वहीं संस्कृत शिक्षा विभाग के अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2 के 2759 पदों एवं प्रारम्भिक शिक्षा के अध्यापक लेवल-1 के 5 हजार पदों पर भर्ती होगी।
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी : IBPS में अच्छी सैलरी के साथ जॉब करने का मौका, इंजीनियर्स करें अप्लाई
इस राज्य में निकली 2 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती, आज से आवेदन हुए शुरू, ऐसे करें आवेदन
इसके अलावा पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100, सहायक अभियंता-कृषि के 281, कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों पर भर्ती होगी। वहीं वन विभाग में वनपाल, वनरक्षक एवं सर्वेयर के कुल 785 पदों, ऊर्जा विभाग में 2163 एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 1050 विविध पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा आयुर्वेद विभाग के आयुष अधिकारी (संविदा) के 1535 पदों पर भर्ती होगी।
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
इन पदों पर भी होगी भर्ती
गृह विभाग में भी निकाले पद इसके साथ ही, गृह विभाग में उप निरीक्षक के 1015 पदों में उप निरीक्षक (एपी) के 896, उप निरीक्षक (एपी) सहरिया के 4, उप निरीक्षक (एपी) अनुसूचित क्षेत्र के 25 एवं उप निरीक्षक (आईबी) के 26 एवं प्लाटून कमाण्डर (एसआई) के 64 पद शामिल हैं। वहीं गृह रक्षा विभाग में प्लाटून कमाण्डर के 84 पदों पर भी भर्ती होगी।
सरकारी नौकरी : IBPS में अच्छी सैलरी के साथ जॉब करने का मौका, इंजीनियर्स करें अप्लाई
इस राज्य में निकली 2 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती, आज से आवेदन हुए शुरू, ऐसे करें आवेदन
भर्ती में ये पद भी शामिल
FAQ
- 1. राजस्थान में सरकारी नौकरियों के कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
राजस्थान सरकार ने 26,000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इनमें शिक्षा, गृह विभाग, कृषि, वन, ऊर्जा और आयुर्वेद जैसे विभिन्न विभाग शामिल हैं। - 2. मुख्य पदों पर भर्ती का क्या विवरण है?
3225 प्राध्यापक, 6500 वरिष्ठ अध्यापक, 1015 उप निरीक्षक, 1100 पशु चिकित्सा अधिकारी, 785 वनपाल और अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी। - 3. यह भर्ती कब तक पूरी होगी?
मुख्यमंत्री ने 2025 तक 81,000 से अधिक पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया है और भर्ती प्रक्रिया धीरे-धीरे पूरी की जाएगी।
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari