जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल को मिला अतिरिक्त जिम्मा, अब संभालेंगे संभागीय आयुक्त का भी कार्यभार

Ashish Bhardwaj | Mar 02, 2026, 18:56 IST
Share
IAS gorav
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में जोधपुर के कलेक्टर गौरव अग्रवाल को संभागीय आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह के रिटायर होने के बाद गौरव को प्रभार मिला है।

News In Short

  • आईएएस गौरव अग्रवाल को जोधपुर के संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला।
  • गौरव अग्रवाल एक साल से अधिक समय से जोधपुर के हैं कलेक्टर।
  • आईएएस प्रतिभा सिंह के 28 फरवरी को रिटायर होने के बाद मिली यह जिम्मेदारी।
  • संभागीय आयुक्त पर नई नियुक्ति नहीं होने तक गौरव संभालेंगे ​यह कार्यभार।
  • गौरव अग्रवाल आईआईटी कानपुर से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक हैं।

News In Detail

Jodhpur: राजस्थान प्रशासनिक हलके से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने जोधपुर के जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार गौरव अग्रवाल अब अपने वर्तमान पद के साथ ही जोधपुर के संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

​प्रतिभा सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद लिया गया निर्णय

यह बदलाव जोधपुर की निवर्तमान संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद हुआ है। वे 28 फरवरी को रिटायर हो गईं। प्रतिभा सिंह राजस्थान कैडर की 2007 बैच की अनुभवी अधिकारी रही हैं। उन्होंने सितंबर 2024 में जोधपुर के संभागीय आयुक्त का पदभार संभाला था।

प्रशासन में लगभग 37 साल की लंबी और शानदार सेवा देने के बाद वे 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गईं। उनके जाने के बाद रिक्त हुए इस पद की जिम्मेदारी फिलहाल कलेक्टर गौरव अग्रवाल को दी गई है।

​कौन हैं गौरव अग्रवाल

​आईएएस गौरव अग्रवाल राजस्थान के प्रशासनिक ढांचे में अपनी कार्यकुशलता और तकनीकी पृष्ठभूमि के लिए जाने जाते हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक किया। वे बड़े पैकेज की नौकरी छोड़कर देश की इस प्रतिष्ठित सेवा में आए।

गौरव एक साल से जोधपुर में

गौरव अग्रवाल 2014 के राजस्थान कैडर के आईएएस हैं। उन्होंने 8 जनवरी 2024 को जोधपुर के जिला कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला था। एक साल से अधिक समय से वे जिले की कमान संभाल रहे हैं, जिससे उन्हें स्थानीय मुद्दों और प्रशासनिक बारीकियों की गहरी समझ है।



WhatsApp Image 2026-03-02 at 6.39.42 PM
WhatsApp Image 2026-03-02 at 6.39.42 PM


दोनों पद संभालना बड़ी चुनौती

​जोधपुर संभाग पश्चिमी राजस्थान के कई जिले आते हैं। ऐसे में गौरव अग्रवाल के सामने कलेक्टर और संभागीय आयुक्त दोनों पदों का प्रभार संभालना बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, अग्रवाल के पिछले रिकॉर्ड और उनकी तकनीकी सूझबूझ को देखते हुए सरकार ने उन पर यह भरोसा जताया है। अब संभाग के विकास कार्यों की मॉनिटरिंग और कानून व्यवस्था की दोहरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होगी।

ये भी पढ़े:-

गौतस्करों और गौरक्षकों के बीच खूनी मुठभेड़, भारी पथराव में मारा गया एक युवक

राजस्थान भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की घोषणा, वसुंधरा और राजेंद्र राठौड़ को किया शामिल

होली से पहले गर्मी ने पकड़ ली रफ्तार, एमपी, सीजी और राजस्थान में सूरज की तपिश ने बढ़ाया पारा

होली से पहले गैस सिलेंडर महंगा, राजस्थान में अब इतने देने होंगे दाम



Tags:
  • कलेक्टर
  • जोधपुर
  • संभागीय आयुक्त
  • आईएएस गौरव अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा