गौतस्करों और गौरक्षकों के बीच खूनी मुठभेड़, भारी पथराव में मारा गया एक युवक

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में गौतस्करों और गौरक्षकों के बीच पथराव में एक युवक मारा गया। घटना के बाद हरियाणा से सटे भिवाड़ी क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है।

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
bhiwadi

Photograph: (the sootr)

News In Short

  • राजस्थान में गौतस्करों और गौरक्षकों के बीच खूनी झड़प में मारा गया युवक।
  • हरियाणा से गौस्तरी की सूचना पर गौरक्षक दल के सदस्यों ने घेराव।
  • दोनों पक्षों में खूनी झड़प, दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ।
  • मृतक युवक का आपराधिक रिकॉर्ड, दो केस पहले से ही दर्ज।
  • भिवाड़ी के आसपास इलाकों में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात।

सुनील जैन@अलवर

News In Detail

राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के चोपानकी थाना क्षेत्र में सोमवार को गौ-तस्करों और गौरक्षकों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक मारा गया। सारे कला गांव के पास हुई इस घटना में मरने वाला 28 साल का युवक आमिर है। घटना के बाद पूरे भिवाड़ी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके कारण क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

​तड़के 5 बजे शुरू हुआ बवाल

 ​भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी के अनुसार पुलिस को तड़के 5 बजे सूचना मिली कि टपूकड़ा से हरियाणा के तावडू की ओर गौवंश से भरी एक पिकअप जा रही है। गौरक्षक दल (बजरंग दल) के सदस्य काफी दूरी से इस गाड़ी का पीछा कर रहे थे। जब तस्करों को लगा कि वे पकड़े जा सकते हैं तो उन्होंने मदद के लिए अपने सहयोगियों को फोन कर बुला लिया।

सारे कला गांव के पास तस्करों की पिकअप और उनके सहयोगियों की कैंपर गाड़ी को गौरक्षकों ने घेर लिया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, तब तक दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो चुका था। घटनास्थल पर पुलिस को एक पिकअप मिली, जिसमें पत्थर भरे हुए थे। 

WhatsApp Image 2026-03-02 at 6.00.31 PM
Photograph: (the sootr)

मौत की गुत्थी उलझी

इस खूनी संघर्ष में हरियाणा के पल्ला (उटावड़) निवासी आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तत्काल भिवाड़ी जिला अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों का सीधा आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक दर्जन से अधिक राउंड  फायरिंग की और आमिर की गोली मारकर हत्या की गई है।

पुलिस फिलहाल फायरिंग की बात से इनकार कर रही है। डीएसपी का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत पत्थर लगने से हुई प्रतीत हो रही है, लेकिन सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी। आमिर की मौत के मामले में पुलिस ने फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

​मरने वाले पर दो मुकदमे दर्ज

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक आमिर गौ-तस्करों का सहयोगी था। वह पिकअप उपलब्ध कराने का काम करता था। इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकताएं दर्ज की हैं। मौके से एक गाड़ी से 5 गौवंश बरामद किए गए हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य तस्कर भागने में सफल रहे। आमिर की मौत के संबंध में परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डीएसपी कैलाश चौधरी के अनुसार घटनास्थल पर दोनों ओर से भारी पथराव के निशान मिले हैं। पुलिस ने पत्थरों से भरी पिकअप और गौवंश बरामद कर लिए हैं। मौत का वास्तविक कारण मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। 

WhatsApp Image 2026-03-02 at 6.01.27 PM
Photograph: (the sootr)

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए भिवाड़ी एसपी ने खुद सुरक्षा का मोर्चा संभाला है। हरियाणा बॉर्डर से सटे होने के कारण इलाके में आरएसी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के जरिए फरार गौ-तस्करों और मुठभेड़ में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

ये भी पढ़े:-

राजस्थान भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की घोषणा, वसुंधरा और राजेंद्र राठौड़ को किया शामिल

होली 2026: 3 मार्च को चंद्रोदय के साथ चंद्रग्रहण, जानें कब दिखेगा

होली से पहले गर्मी ने पकड़ ली रफ्तार, एमपी, सीजी और राजस्थान में सूरज की तपिश ने बढ़ाया पारा

होली से पहले गैस सिलेंडर महंगा, राजस्थान में अब इतने देने होंगे दाम

मुठभेड़ खैरथल-तिजारा बजरंग दल हरियाणा राजस्थान
Advertisment