राजस्थान में सियासी बवाल, 3 विधायकों ने विधायक कोष से काम के लिए मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल
Kamlesh Keshote | Dec 14, 2025, 15:39 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय विधायक के विधायक कोष से काम के एवज में रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है।
राजस्थान में सियासी बवाल: राजस्थान में विधायक निधि के नाम पर भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो के बाद राजनीति में बवाल खड़ा हो गया है। इन वीडियो में भाजपा के विधायक रेवंतराम डांगा, कांग्रेस की विधायक अनीता जाटव और निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत के काम की अनुशंसा के बदले रिश्वत मांगते दिखाए गए हैं।
राजस्थान में ये वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पार्टियों के भीतर भी खलबली मच गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने तत्काल रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को चिट्ठी लिखकर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीसीसी चीफ को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
पैसे लेने के आरोप पर बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत का बयान सामने आया है। निर्दलीय विधायक ने कहा कि 'ना मैंने पैसा लिया, ना कोई लेटर दिया फिर भी मेरे खिलाफ ये साजिश की गई। मैं कोर्ट में मानहानि का दावा पेश करूंगी।
भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा ने कहा कि जो मेरे खिलाफ समाचार पत्र में खबरें छापी हैं। वह निराधार, गलत और तथ्यहीन है। वह बंदा मेरे पास आया था।वह पहले भी चार-पांच बार आ चुका था और कुछ दिन पहले भी आया था। बार-बार आकर वह मुझसे स्वीकृति के बारे में बात कर रहा था। मैंने उसे स्पष्ट रूप से मना कर दिया था।
मैंने उससे कहा कि जो स्वीकृति दी जाती है। वह गांव वालों की मांग और धरातल स्तर पर जनप्रतिनिधियों तथा गांव के लोगों से पूछ समझ कर उनकी मांग के अनुरूप ही स्वीकृति निकल जाती है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों द्वारा विधायक निधि जारी करने के बदले रिश्वत लेने संबंधी मामले को अत्यंत गंभीर और चिंताजनक बताया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से तत्काल इस मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।
विधायकों के रिश्वत मांगने के मामले को लेकर भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा की सफाई सामने आई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स विधायकों के मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि रेंवतराम डाँगा साहब का बयान आ चुका है। एक आदमी मुझसे मिलने आया। उसने मेरी चाय मे कुछ मिला दिया। मैंने वो चाय पी। मेरी आँखों के आगे रात आ गई। फिर उस आदमी ने मेरे अन्दर भूत घुसा दिए। फिर मैं नहीं बोल रहा था। जो बोल रहा था वो कोई भूत था। सुबह होश आया तो बिस्तर पर 40% पड़े थे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर विधायकों के रिश्वत मांगने के मामले को गंभीर और चिंताजनक बताया है। सीएम शर्मा ने मुख्य सचिव एवं महानिदेशक, पुलिस को राज्य के मुख्य सतर्कता आयुक्त की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति से जांच करवाने के निर्देश भी दिए हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के MLA LAD के खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं।
कमीशनखोरी चिंताजनक, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधायक कोष जारी करने के एवज में विधायक जनप्रतिनिधियों द्वारा कमीशनखोरी को चिंताजनक बताया है। पीसीसी चीफ डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से दोषियों के खिलाफ उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
खींवसर से भाजपा विधायक के वीडियो पर हनुमान बेनीवाल ने भाजपा पर तंज कसा है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मेरे यहां ईमानदारी की ट्रेनिंग होती है। ये रेवंतराम मेरे यहां था तब तक ठीक था। मैं रोज इसको डांट झपट करता था। भ्रष्टाचार नहीं करने दिया। अब उधर गया जाते ही लोगों ने इसे पकड़ लिया।
विधायक कोष से काम की एवज में रिश्वत लेने के मामले राजस्थान भाजपा ने खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नोटिस में विधायक रेवंतराम डांगा के कृत्य को अनुशासनहीनता मानते हुए 3 दिन में जवाब मांगा है।
राजस्थान में ये वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पार्टियों के भीतर भी खलबली मच गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने तत्काल रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को चिट्ठी लिखकर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस ने पीसीसी चीफ को लिखा पत्र
sukhjindar singh randhawa
निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने दी सफाई
पैसे लेने के आरोप पर बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत का बयान -
"ना मैंने पैसा लिया, ना कोई लेटर दिया फिर भी मेरे खिलाफ ये साजिश की गई, मैं अखबार को कहना चाहती हूं कि या तो खबर का खंडन छापें नहीं फिर मैं कोर्ट में मानहानि का दावा पेश करूंगी"#Rajasthan pic.twitter.com/JiUc5cGXfJ
— Avdhesh Pareek (@Zinda_Avdhesh) December 14, 2025
विधायक रेवंतराम डांगा की सफाई
मैंने उससे कहा कि जो स्वीकृति दी जाती है। वह गांव वालों की मांग और धरातल स्तर पर जनप्रतिनिधियों तथा गांव के लोगों से पूछ समझ कर उनकी मांग के अनुरूप ही स्वीकृति निकल जाती है।
लीजिए साहब
डांगा जी तो एक नंबर के ईमानदार आदमी निकले। दैनिक भास्कर वालों ने इनके खिलाफ निराधार और तथ्यहीन खबर छाप दी।
मुझे तो लगा था कि डांगा जी को अब तक पता भी नहीं है कि उनके खिलाफ क्या-क्या साजिशें हो गई हैं लेकिन इन्हें पता तो है सब कुछ।
ऋतु बनावत ने साजिश बता कर मानहानि… pic.twitter.com/VRLXl1WsZD
— Arvind Chotia (@arvindchotia) December 14, 2025
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से की जांच की मांग
दैनिक भास्कर में विधायकों द्वारा 'विधायक निधि' जारी करने के बदले रिश्वत/कमीशन लेने संबंधी प्रकाशित खबर अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री @VasudevDevnani को तत्काल इस मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच करवानी…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 14, 2025
सोशल मीडिया पर यूजर्स बना रहे मजाक
रेंवतराम डाँगा साहब का बयान आ चुका है….!!!
एक आदमी मुझसे मिलने आया….!!
उसने मेरी चाय मे कुछ मिला दिया…
मैंने वो चाय पी….
मेरी आँखों के आगे रात आ गई….
फिर उस आदमी ने मेरे अन्दर भूत घुसा दिए…
फिर मैं नहीं बोल रहा था… जो बोल रहा था वो कोई भूत था…
सुबह होश आया तो… pic.twitter.com/4KA9bENrHf
— kapil bishnoi (@Kapil_Jyani_) December 14, 2025
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया एक्शन
आज एक प्रमुख समाचार पत्र में विधायक निधि में भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित हुई है। यह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है। किसी भी लोकसेवक द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार पर हमारी सरकार की नीति पूर्णतः जीरो टॉलरेंस की है। कोई भी व्यक्ति कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, यदि भ्रष्टाचार में…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) December 14, 2025
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधायक कोष जारी करने के एवज में विधायक जनप्रतिनिधियों द्वारा कमीशनखोरी को चिंताजनक बताया है। पीसीसी चीफ डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से दोषियों के खिलाफ उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
जनता जनप्रतिनिधियों को सेवा के लिए चुनती है, सार्वजनिक जीवन में सौदेबाजी और लूट के लिए नहीं।
आज अख़बार में प्रकाशित विधायक कोष ज़ारी करने के एवज में विधायक जनप्रतिनिधियों द्वारा कमीशनखोरी की ख़बर अत्यंत चिंताजनक है। अगर इन आरोपों में सच्चाई है, तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी…
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) December 14, 2025
हनुमान बेनीवाल ने भाजपा पर कसा तंज
"मेरे यहां ईमानदारी की ट्रेनिंग होती है, ये रेवंतराम मेरे यहां था तब तक ठीक था, मैं रोज इसको डांट झपट करता था, भ्रष्टाचार नहीं करने दिया, अब उधर गया जाते ही लोगों ने इसे पकड़ लिया"
- खींवसर विधायक के स्टिंग पर हनुमान बेनीवाल #Rajasthan pic.twitter.com/tgoI0wHZU0
— Avdhesh Pareek (@Zinda_Avdhesh) December 14, 2025
विधायक रेवंतराम डांगा को कारण बताओ नोटिस
BJP Notice
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava