गुरुजी की ड्यूटी में एक और तड़का, अब ब्लैक बोर्ड के बाद संभालेंगे गैस सिलेंडर का लेखा-जोखा!

Ashish Bhardwaj | Mar 14, 2026, 18:28 IST
Share
teacher gas
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में ​मास्टरजी को अब एक और जिम्मेदारी थमा दी है। हनुमानगढ़ के रावतसर उपखण्ड में शिक्षक गैस किल्लत पर संकटमोचक की भूमिका में दिखेंगे।

News In Short

  • राजस्थान में शिक्षकों की ड्यूटी में एक और जिम्मेदारी जोड़ी।
  • हनुमानगढ़ के रावतसर में शिक्षक गैस किल्लत पर नजर रखेंगे।
  • तीन शिक्षक एलपीजी निगरानी केंद्र पर बैठकर संभालेंगे मोर्चा।
  • आदेश में कहा, शिक्षक रोटेशन आधार पर ड्यूटी पर रहेंगे मुस्तैद।
  • रावतसर में शिक्षकों की ड्यूटी बनी चर्चा का विषय।

News In Detail

​कहते हैं कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है, लेकिन राजस्थान में शिक्षक केवल भविष्य ही नहीं, बल्कि व्यवस्थाएं सुधारने के भी संकटमोचक माने जाते हैं। ताज़ा मामला हनुमानगढ़ जिले में रावतसर उपखण्ड से सामने आया है, जहां गुरुजी अब स्कूल की घंटी बजाने के साथ ही रसोई गैस की किल्लत पर भी नजर रखेंगे। प्रशसन ने शिक्षकों को एक और नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें एलपीजी निगरानी एवं समन्वय केंद्र (कंट्रोल रूम) का सिपाही बना दिया है।

​आखिर क्यों पड़ी जरूरत?

देशभर में एलपीजी गैस की आपूर्ति श्रृंखला में आ रहे व्यवधान और भविष्य में होने वाली संभावित कमी की खबरों ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है। लोग परेशान न हों और गैस वितरण में कोई धांधली न हो, इसके लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट रावतसर ने कमर कस ली है। इसी के तहत तहसील कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

​24 घंटे तैनात रहेंगे मास्टर जी

हैरानी की बात यह है कि इस कंट्रोल रूम को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन को शिक्षा विभाग के गुरुजी ही सबसे भरोसेमंद नजर आए। आदेश के अनुसार तीन शिक्षकों की ड्यूटी तीन अलग-अलग शिफ्टों में लगाई गई है, ताकि जनता को 24 घंटे सहायता मिल सके। जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें राधेश्याम, विक्रम सिंह बिजारणीया और कैलाश शर्मा हैं। ये अध्यापक अलग-अलग समय ड्यूटी कर 24 घंटे गैस व्यवस्था की पहरेदारी करेंगे।

कंट्रोल रूम का जिम्मा

​इस पूरे केंद्र की प्रभारी रावतसर की तहसीलदार पायल अग्रवाल को बनाया गया है। प्रशासन ने बाकायदा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिस पर लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। आदेश में साफ कहा गया है कि शिक्षकों को रोटेशन के आधार पर अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहना होगा।

गुरुजी के कंधों पर बढ़ता बोझ

​लोगों का कहना है कि चुनाव हो, जनगणना हो, ड्यूटी रसद विभाग की हो या अब गैस की निगरानी-गुरुजी हर जगह ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आते हैं। ​कक्षा में बच्चों को गणित के सूत्र समझाने वाले शिक्षक अब यह हिसाब लगाएंगे कि शहर में कितने सिलेंडर आए और कितने वितरित हुए। हालांकि, प्रशासन का मानना है कि शिक्षकों की अनुशासित कार्यशैली से इस संकट के समय में आमजन को काफी राहत मिलेगी।

ये भी पढे़:-

पूर्व आईएएस की ऑटो वाली फरारी, चुनाव का पेच और दिग्गज नेताओं की खामोशी

दिल्ली में शाह से किरोड़ीलाल की मुलाकात, शिष्टाचार या राजस्थान की राजनीति में होने वाला है कोई बड़ा खेल

अब 'कसूरी' नहीं, 'नागौरी' कहिए! नागौर की पान मेथी को मिली पहचान, 500 करोड़ के कारोबार की तैयारी

जयपुर की सड़कों पर '2 लाख' का पहरा, 31 मार्च तक हर दिन कटेगी जेब, कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं

Tags:
  • राजस्थान
  • शिक्षा विभाग
  • शिक्षक
  • एलपीजी गैस
  • हनुमानगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा