WhatsApp Image 2026-05-29 at 9.35.27 AM
गाली देकर बुरे फंसे मंत्री जी, राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज, सीआईडी करेगी जांच
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में गाली कांड का ऑडियो सामने आने के बाद मंत्री गौतम दक पर मुकदमा कर लिया गया है। उन पर राजकार्य में बाधा और पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं।
News In Short
- सहकारिता मंत्री गौतम दक का तीन मिनट का ऑडियो आया सामने।
- ऑडियो में मंत्री पुलिसकर्मियों को भद्दी गालियां देते सुनाई दे रहे हैं।
- मंत्री ने पुलिसकर्मियों को तीन मिनट में दी 17 बार भद्दी गालियां।
- ऑडियो वायरल होने के बाद मंत्री पर पुलिस ने दर्ज कराई रिपोर्ट।
- मंत्री और उनके सहयोगियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा के आरोप।
News In Detail
गाली कांड का ऑडियो सामने आने के बाद मंत्री दक और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ डूंगला थाने में राजकार्य में बाधा और दुर्व्यवहार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह वही थाना है, जहां सहकारिता मंत्री एक कार्यकर्ता से वसूली किए जाने की शिकायत पर इस कदर आगबबूला हुए कि प्रोटोकॉल भूलकर सीधे वहां जा धमके।
तीन मिनट की इस रिकॉर्डिंग में गुस्से का ऐसा तांडव है कि मंत्री ने हर वाक्य की शुरुआत और अंत गाली से किया। इस मामले की जांच सीआईडी (क्राइम) को सौंप दी गई है।
क्या है पूरा मामला?
इस पर आरोपी भड़क गया और पुलिस को धमकी देते हुए कहा, मेरे अलावा कोई नहीं आएगा। उसने पुलिस को धमकाते हुए कहा कि यदि मेरे बेटे मनोज या किसी और को बुलाया, तो वह सीधे सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक से बात करेगा।
आरोपी ने पूर्व सरपंच चन्द्रशेखर शर्मा को फोन मिलाया, जिन्होंने कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण को फोन पर धमकाया। बात यहीं नहीं रुकी, मंत्री जी के प्रभाव का इस्तेमाल कर थानेदार और दो कांस्टेबलों के साथ न केवल बेहद अभद्र भाषा और गालियों का प्रयोग किया गया, बल्कि मारपीट के इरादे से उन पर हाथ भी उठाया गया।
ऑडियो वायरल होने के बाद आए हरकत में
थानेदार शैतान सिंह ने पूरे घटनाक्रम की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर मंत्री गौतम कुमार दक, एक पूर्व सरपंच और दो अन्य लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है।
लीक ऑडियो के कुछ अंश:
मंत्री दक का गुस्सा यहीं नहीं थमा, उन्होंने कांस्टेबल विष्णु को टारगेट करते हुए कहा— तुझे बड़ी सादड़ी से भगाया था। एक भी आदमी से पैसे मांगे और मुझे पता चल गया तो यहीं इलाज करेंगे।
उन्होंने थानाधिकारी (एसएचओ) को भी नहीं बख्शा और चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उन्हें यहां 'चोट्टागिरी' (उगाही) के लिए नहीं लाया गया है।
3 मिनट, 17 गालियां
मंत्री दक ने बिना किसी भूमिका के सीधे गालियों से बातचीत शुरू की। तीन मिनट के दौरान मंत्री ने एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 17 बार भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया। वे इस बात से खफा थे कि पुलिस उनके कार्यकर्ता के घर क्यों पहुंची और कथित तौर पर पैसे क्यों मांगे?
मामला जब तूल पकड़ने लगा तो सहकारिता मंत्री गौतम दक ने खुद का बचाव किया है। मंत्री ने सफाई दी कि यह आवाज मेरी नहीं लगती है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
FAQ
- गौतम दक गाली कांड घटना कब और कहाँ हुई?
यह पूरी घटना 25 मई को राजस्थान के डूंगला थाने में हुई। - गौतम दक गाली कांड मामले की जांच कौन कर रहा है?
इस मामले की जांच राजस्थान सीआईडी (क्राइम) को सौंप दी गई है।
ये खबर भी पढे़:-
2 साल में 13 IAS-IPS आए राजस्थान कैडर में, प्रदेश बना अफसरों की पहली पसंद
स्कॉर्पियो की खराबी बन गई मुसीबत, कोर्ट ने महिंद्रा से कहा-नई गाड़ी दो या रुपए लौटाओ
बाइक चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, अस्पताल में हो गई मौत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari