राजस्थान सरकार का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड: CM से आगे राज्यवर्धन, टॉप-3 की 77% पकड़
Saurabh Mishra | Sept 03, 2026, 16:14 IST
CM भजनलाल से आगे मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, फॉलोअर्स में नंबर-1
राजस्थान के मंत्रियों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में राज्यवर्धन राठौड़ सबसे आगे हैं। CM भजनलाल दूसरे और दिया कुमारी तीसरे नंबर पर हैं। टॉप-3 के पास 77% डिजिटल पहुंच है।
समझें क्या है पूरा मामला
- CM भजनलाल से आगे मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, फॉलोअर्स में नंबर-1।
- राजस्थान सरकार के टॉप-3 मंत्रियों के पास 77% डिजिटल पहुंच।
- सोशल मीडिया पर किसकी कितनी पकड़, जानिए पूरा आंकड़ा।
- फेसबुक पर भी राज्यवर्धन राठौड़ आगे, कुल फॉलोअर्स में राठौड़ नंबर-1।
- मंत्रियों की डिजिटल ताकत में बड़ा अंतर, सूत्र की पड़ताल में खुलासा।
राजस्थान की भजनलाल सरकार में भी मंत्रियों की सोशल मीडिया मौजूदगी में बड़ा अंतर नजर आता। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दोनों उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा से लेकर कैबिनेट मंत्रियों तक, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसकी कितनी पकड़ है, इसके आंकड़े एक अलग तस्वीर पेश करते हैं।
राजस्थान सरकार का सोशल मीडिया ऑडिट
'द सूत्र' ने मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और सरकार के 6 प्रमुख मंत्रियों समेत कुल 9 नेताओं के फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर फॉलोअर्स का तुलनात्मक अध्ययन किया। आंकड़ों से पता चलता है कि सरकार की सोशल मीडिया ताकत कुछ चुनिंदा मंत्रियों के इर्द-गिर्द ही है।
राज्यवर्धन राठौड़ सोशल मीडिया पर सबसे आगे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 27 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके फेसबुक पर 10 लाख, इंस्टाग्राम पर 13 लाख और एक्स पर 04 लाख फॉलोअर्स हैं। कुल फॉलोअर्स में राज्यवर्धन राठौड़ मुख्यमंत्री से करीब 23 लाख आगे हैं।
CM भजनलाल से आगे मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, फॉलोअर्स में नंबर-1
सोशल मीडिया पहुंच के मामले में किरोड़ी लाल मीणा चौथे नंबर पर
इसके बाद कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का नंबर आता है। उनके फेसबुक पर 7.49 लाख, इंस्टाग्राम पर 3.17 लाख और एक्स पर 7.60 लाख फॉलोअर्स हैं। कुल मिलाकर उनके करीब 18.26 लाख फॉलोअर्स हैं। खास बात यह है कि फेसबुक और एक्स पर उनके फॉलोअर्स लगभग बराबर हैं।
Diya kumari and kirori lal meena
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा पांचवें नंबर पर
बैरवा की सबसे मजबूत मौजूदगी इंस्टाग्राम पर है। इसके बाद जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी करीब 4.69 लाख और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करीब 3.95 लाख कुल फॉलोअर्स के साथ हैं। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के करीब 1.84 लाख और नगर विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के करीब 71.9 हजार फॉलोअर्स हैं।
राजस्थान के टॉप-3 मंत्रियों के पास 77% सोशल मीडिया ताकत
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को जोड़ने पर इन तीनों का आंकड़ा करीब 1.20 करोड़ हो जाता है। यानी इन 9 मंत्रियों की कुल सोशल मीडिया पहुंच का करीब 77 फीसदी हिस्सा सिर्फ तीन चेहरों के पास है। इससे साफ है कि सरकार के सभी मंत्रियों की डिजिटल मौजूदगी एक जैसी नहीं है।
राजस्थान सरकार के मंत्री फेसबुक पर ज्यादा एक्टिव
इससे पता चलता है कि फेसबुक अभी भी सरकार के प्रमुख चेहरों के लिए सबसे बड़ा डिजिटल मंच है। हालांकि, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ और प्रेमचंद बैरवा जैसे नेताओं के आंकड़े बताते हैं कि इंस्टाग्राम भी तेजी से महत्वपूर्ण हो रहा।
सिर्फ फॉलोअर्स से नहीं बनती पूरी तस्वीर
जेन-जी के दौर में सियासत का अहम मंच बना सोशल मीडिया
राजस्थान की भजनलाल सरकार में सोशल मीडिया की ताकत कुछ बड़े चेहरों के आसपास सिमटी हुई दिखाई देती है। आने वाले समय में सियासी मुकाबला सिर्फ मैदान में नहीं, सोशल मीडिया पर जनता से जुड़ने की क्षमता पर भी तय होगा।
FAQ
- राजस्थान की भजनलाल सरकार में किस मंत्री के सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं?
कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सबसे आगे हैं। उनके तीनों प्लेटफॉर्म मिलाकर करीब 50 लाख फॉलोअर्स हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। - राजस्थान सरकार के टॉप-3 मंत्रियों की कितनी डिजिटल पहुंच है?
मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, सीएम भजनलाल शर्मा और दिया कुमारी के पास कुल फॉलोअर्स का करीब 77 फीसदी हिस्सा है। बाकी 6 मंत्री इस मामले में काफी पीछे हैं। - किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजस्थान के मंत्री सबसे ज्यादा असरदार?
फेसबुक पर 9 मंत्रियों की कुल मौजूदगी सबसे ज्यादा है। हालांकि इंस्टाग्राम पर भी कई नेताओं की पकड़ तेजी से बढ़ रही ।
गहलोत-भजनलाल से पायलट-राजे तक: राजस्थान में सोशल मीडिया पर किसका कितना दबदबा?
भजनलाल शर्मा आज शाम करेंगे नितिन नबीन से मुलाकात, दिन में रहेंगे राजकीय कामकाज में व्यस्त
राजस्थान सरकार ने लिया यू-टर्न, 23 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल
कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा एक्शन मूड में, इस बार बायो फ्यूल डीजल फैक्ट्री पर मारा छापा
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad