राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, जयपुर कोटा सहित 29 जिलों में तेज बारिश

Ashish Bhardwaj | Sept 17, 2026, 18:12 IST
Share
राजस्थान मानसून
राजस्थान मानसून

राजस्थान में एक सप्ताह से सुस्त मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 29 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी अब भी बनी हुई है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • एक सप्ताह की सुस्ती के बाद राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय।
  • मौसम विभाग ने 29 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया।
  • सबसे ज्यादा बारिश अलवर के कोटकासिम में 45 मिमी दर्ज हुई।
  • पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बरकरार है, बीकानेर में तापमान 40 डिग्री पार।
राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 29 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को भरतपुर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं। बारिश के चलते जयपुर, दौसा समेत कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश का दौर 15 सितंबर तक जारी रहने की संभावना जताई गई थी। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है, जहां कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों में जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, सीकर, बूंदी, बारां और झालावाड़ में कई स्थानों पर बारिश दर्ज हुई। इनमें सबसे ज्यादा बारिश अलवर के कोटकासिम में 45 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। तेज बारिश के चलते अलवर, सवाई माधोपुर और दौसा के कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इस बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत भी दी।

क्यों बढ़ी बारिश की गतिविधियां

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना एक लो-प्रेशर सिस्टम दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश से लगे क्षेत्र में सक्रिय है। इसके अगले 24 घंटों में मध्य भारत होते हुए पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसी सिस्टम के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं।

बीकानेर-जोधपुर संभाग में बढ़ी गर्मी

इसके उलट बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश थमने और पश्चिमी हवाएं चलने से गर्मी बढ़ गई। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीगंगानगर में तूफानी बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं सीकर के श्रीमाधोपुर में एक घंटे तक हुई तेज बारिश से बाजार और कॉलोनियों की सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में हुई दो इंच तक बारिश

एक अन्य आंकड़े के मुताबिक राजसमंद, सीकर, ब्यावर, करौली, कोटा, जोधपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और पाली में भी दो इंच तक पानी बरसा। श्रीगंगानगर और बीकानेर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।

बीकानेर संभाग में रही तेज गर्मी

बुधवार को बीकानेर संभाग के जिलों में तेज गर्मी दर्ज की गई थी। इस दिन सबसे ज्यादा तापमान झुंझुनूं के पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। श्रीगंगानगर और चूरू में तापमान 39.8 डिग्री, जबकि बीकानेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का हाल

बुधवार को जयपुर में मौसम साफ रहा और छितराए बादलों के बीच हल्की धूप और नियंत्रित गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया था।

कोटा में दिन में हल्की धूप के बाद दोपहर बाद बादल छाए और नयापुरा इलाके में रिमझिम बारिश हुई, यहां अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अजमेर में पूरे दिन तेज धूप के चलते उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया, यहां अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अलवर में सुबह से मौसम सामान्य रहा और शहर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी जो उस दिन नहीं हुई।

ये भी पढे़:-

उपभोक्ता विवाद: मोतियाबिंद ऑपरेशन में नेग्लिजेंस, अब 6 लाख का मुआवजा देने का आदेश

राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव: OBC आरक्षण पर सरकार बोली- 50% सीमा में दिए गए पद

जयपुर डिजिटल अरेस्ट केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग दंपती से ठगे थे 76 लाख

बीड़ पापड़ वन भूमि पर RIICO का कब्जा अवैध, NGT ने दिए 30 दिन में वापसी के आदेश

Tags:
  • राजस्थान
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • तेज बारिश
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC