जाम से किरकिरी के बाद जयपुर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, ट्रैफिक पुलिस में कई फेरबदल

Ashish Bhardwaj | Apr 14, 2026, 12:19 IST
Share
jaam se
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में विधायक मुकेश भाकर की शादी में जाम से किरकिरी होने के बाद जयपुर की ट्रेफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब जयपुर के हर जिले में यातायात सुचारू बनाने के लिए एक एडिशनल डीसीपी और दो-दो एसीपी की तैनाती की गई है।

News In Short

  • विधायक की शादी में जाम से किरकिरी होने के बाद जयपुर की ट्रेफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव।
  • इस शादी में डीजीपी राजीव शर्मा खुद भी डेढ़ घंटे तक भारी जाम में फंसे रहे।
  • सीएम भजनलाल ने भी समीक्षा बैठक में इस मामले को लेकर असंतोष जताया।
  • अब जयपुर के हर जिले में एक एडिशनल डीसीपी और दो-दो एसीपी की तैनाती।
  • इस नई व्यवस्था से जयपुर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने के आसार।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा के कड़े रुख के बाद बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने शहर की ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन कर दिया है। अब जयपुर के हर जिले में यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाने के लिए एक एडिशनल डीसीपी और दो-दो एसीपी की तैनाती की गई है।

जब डीजीपी खुद डेढ़ घंटे फंसे रहे

​इस बड़े बदलाव के पीछे की मुख्य वजह शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था और हाल ही में हुई एक बड़ी घटना को माना जा रहा है। दरअसल, 8 अप्रैल को जब प्रदेश के डीजीपी राजीव शर्मा कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर की शादी समारोह में शामिल होने सीकर रोड की ओर जा रहे थे, तब वह खुद करीब डेढ़ घंटे तक भारी जाम में फंसे रहे। ​मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समीक्षा बैठक में जयपुर में बढ़ते जाम पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। इसके बाद सोमवार को विभाग ने अधिकारियों की नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए।

​अब ऐसी होगी व्यवस्था

ट्रैफिक शाखा को अब अधिक सशक्त और जवाबदेह बनाया गया है। आदेश के अनुसार यातायात शाखा में अब कुल 1 एडिशनल कमिश्नर, 1 डीसीपी, 4 एडिशनल डीसीपी, 8 एसीपी और 15 इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं।

इन्हें दी नई जिम्मेदारियां:

​हरि प्रसाद सोमानी: एडिशनल डीसीपी (नॉर्थ)

​समीर कुमार: एडिशनल डीसीपी (वेस्ट)

​डॉ. हेमंत कुमार जाखड़: एडिशनल डीसीपी (ईस्ट)

​इसके साथ ही एसीपी स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। सरिता बड़गुर्जर को नॉर्थ हेडक्वार्टर से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। राजेंद्र कुमार रावत (एसीपी नॉर्थ), कमल नयन मोयल (नॉर्थ सेकंड), रोहित चावला (वेस्ट), राजकुमार मीणा (वेस्ट सेकंड), प्रेम कुमार (साउथ सेकंड) और मुकेश चौधरी को ईस्ट सेकंड की कमान सौंपी गई है। वहीं, एसीपी किशोर भदौरिया को ट्रैफिक से हटाकर आरपीए (RPA) भेज दिया गया है।

​इंस्पेक्टर और बीट सिस्टम

केवल आला अधिकारियों के स्तर पर ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी मॉनिटरिंग बढ़ाने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। शहर में ट्रैफिक इंस्पेक्टरों की कुल संख्या 15 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है। अब जयपुर के प्रत्येक जिले में 5-5 इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे, जो सीधे तौर पर सड़कों पर व्यवस्था संभालेंगे।

निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए 72 ट्रैफिक बीट बनाई गई हैं। इससे बीट स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टरों को त्वरित आवाजाही के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई 20 नई मोटरसाइकिलें दी जाएंगी। यातायात के दबाव और जाम के सटीक आकलन के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जाएगा। शहर के व्यस्ततम चौराहों और इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी।

व्यवस्था के साथ-साथ इंस्पेक्टरों की वर्दी में भी बदलाव करने का निर्णय लिया गया है, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट हो सके।

इन्हें किया निलंबित

सांगनेर स्थित पिंक थाई स्पा मामले में जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अंगदराम मीणा और घटना के समय ड्यूटी ऑफिसर रहे एसआई महेश चंद को निलंबित कर दिया गया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने आरोपी को थाने बुलाकर बिना किसी उचित कार्रवाई के छोड़ दिया था। अब इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढे़:-

पंचायत-निकाय चुनाव: राजस्थान सरकार पहुंची हाईकोर्ट, दिसंबर तक चुनाव टालने की दलील

एफएसएल निदेशक डॉ. अजय शर्मा को हटाया, भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद सरकार का बड़ा एक्शन

जल जीवन मिशन घोटाले में 16,000 पन्नों की चार्जशीट, 54 लाल रंग के बंडलों में भरकर लाए कोर्ट, 10 अफसरों के नाम शामिल

हार के डर से पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है भाजपा, पायलट ने लगाए आरोप

Tags:
  • सीएम भजनलाल
  • डीजीपी राजीव शर्मा
  • यातायात व्यवस्था
  • मुकेश भाकर की शादी
  • मुकेश भाकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा