दो से अधिक संतान वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव, भजनलाल सरकार ने पलटा भैरोंसिंह शेखावत का फैसला

Mukesh Sharma | Feb 25, 2026, 16:12 IST
Share
sarkaar
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में पंचायती राज और नगरीय निकायों के चुनाव से पहले बड़ी खबर आई है। सरकार ने निर्णय लिया है कि इन चुनाव में दो से अधिक संतान वाले व्यक्ति भी खड़े हो सकेंगे। इससे भाजपा की भैरोंसिंह शेखावत सरकार का 30 साल पुराना फैसला पलट गया है।

News In Short

  • दो से ज्यादा बच्चों वाले लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव।
  • भजनलाल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिया बड़ा फैसला
  • पंचायतीराज और नगरपालिका कानून में संशोधन बिलों को मंजूरी
  • विधानसभा के इसी बजट सत्र में सरकार लाएगी दोनों विधेयक
  • भैरोंसिंह शेखावत सरकार का फैसला 30 साल बाद बदला

News In Detail

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने 30 साल पुराने उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें दो से अधिक संतान वाले पंचायती राज और नगरीय निकायों के चुनाव नहीं लड़ सकते थे। यह फैसला भाजपा के दिग्गज सीएम भैरोंसिंह के समय 1995 में लिया गया था। नए फैसले के अनुसार अब दो से अधिक संतान वाले व्यक्ति भी पंचायती राज और नगरीय निकाय के चुनाव लड़ सकेंगे।

यह फैसला बुधवार को सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। बैठक में इस प्रावधान के लिए राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 2026 और राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2026 को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही शेखावत सरकार के समय का फैसला 30 साल बाद बदल जाएगा।

इसी सत्र में आएंगे दोनों बिल

विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि कैबिनेट ने राजस्थान पंचायतीराज संशोधन बिल और राजस्थान नगरपालिका संशोधन बिल 2026 को मंजूरी दे दी है। इन दोनों संशोधनों के बाद अब दो से ज्यादा बच्चों वालों के निकाय पंचायत चुनाव लड़ने पर लगी रोक हट जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों बिल चालू बजट सत्र में पारित होंगे। जब यह प्रावधान लागू किए थे उस समय उद्धेश्य जनसंख्या नियंत्रण था लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

भैंरोसिंह शेखावत ने किया था प्रावधान

वर्ष 1995 में भाजपा की तत्कालीन भैरों सिंह शेखावत सरकार के समय 2 से ज्यादा बच्चों पर निकाय और पंचायतीराज चुनाव नहीं लड़ सकने का प्रावधान लागू किया गया था। उस वक्त पंचायतीराज कानून और राजस्थान नगरपालिका कानून में संशोधन करके ये प्रावधान जोड़े थे।

अब 30 साल पुराने इस प्रावधान को बदलने का फैसला हुआ है। दो से ज्यादा बच्चों वालों को निकाय-पंचायतीराज चुनाव लड़ने पर पाबंदी हटाने से स्थानीय स्तर की सियासत बदलेगी। तीन बच्चों वाले कई नेता, जो चुनाव नहीं लड़ पाते थे, अब उन्हें मौका मिलेगा। भाजपा और कांग्रेस में जिलों में बड़ी संख्या में ऐसे नेता हैं।

विधानसभा में भी उठा था मामला

पंचायतीराज और शहरी निकायों में चुनाव लड़ने के लिए दो बच्चों की बाध्यता हटाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। भाजपा के कई नेताओं और कई सामाजिक संगठनों ने भी सरकार को ज्ञापन देकर दो बच्चों का प्रावधान बदलने की मांग उठाई थी।

विधानसभा में भी कई विधायकों ने इसकी मांग उठाई थी। कांग्रेस राज के दौरान कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी ने दो संतान की बाध्यता हटाने की मांग उठाई थी। पिछले साल बजट सत्र में चित्तौड़गढ़ से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा था कि प्रदेश में पंचायत चुनाव में तीन संतान होने पर चुनाव नहीं लड़ सकते,जबकि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में यह प्रतिबंध नहीं है। पंचायत चुनाव में इस नियम को हटाया जाए। इस पर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने विचार करने कर आश्वासन दिया थाा।

अजमेर में खुलेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय

प्रदेश में एक और नया आयुर्वेद विश्विद्यालय खोला जाएगा। अजमेर में आयुर्वेद और योग विश्विद्यालय खोला जाएगा। कैबिनेट ने अजमेर आयुर्वेद एंड नेचुरोपैथी यूनिविर्सिटी बिल को मंजूरी दी है।

आर्थिक अपराधों पर निदेशालय

बैठक में राजस्व आसूचना और आर्थिक अपराध निदेशालय के गठन को मंजूरी दी गई। इसका मुख्यालय जोधपुर में होगा। यह राजस्व आसूचना निदेशालय की जगह लेगा। यह निदेशालय बैंक धोखधड़ी, शेयर धोखाधड़ी से लेकर मल्टी लेवल मार्केटिंग के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े और जमीनों की धोखधड़ी रोकने का काम करेगा। सहकारी सोसायटी के जरिए धोखधड़ी पर रोक लगाएगा। निदेशालय के लिए 60 पद बनाए गए हैं।

उदयपुर में आयरन प्लांट की मंजूरी

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि उदयपुर में आयरन ओर की खान है। कंपनी आयरन ओर के लिए 500 करोड़ का निवेश करना चाहती है। इस कंपनी को 53 एकड़ जमीन आवंटन करने की मंजूरी दी है।

भारत मंडपम की प्रोजेक्ट लागत बढ़ी

राठौड़ ने कहा बी टू बायपास पर भारत मंडपम् बनाने के पूर्व के फैसले में सुधार किया गया है। पहले इसकी कुल प्रोजेक्ट लागत 3,500 करोड़ आ रही थी। उस कीमत में रेवेन्यू जनरेशन का 635 करोड़ का गैप आ रहा था। उसे बदलने से अब प्रोजेक्ट कॉस्ट 5,800 करोड़ तक बढ़ा दी हे। इससे अब रेवेन्यू जनरेशन 5,800 करोड़ से ज्यादा होगा। राज्य सरकार पर अब कोई भार नहीं आएगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि राज निवेश पॉर्टल पर इंडस्ट्री की जमीनों का ब्यौरा सार्वजनिक होगा, इससे निवेशकों को जमीन ढूंढने में में आसानी होगी।

ये भी पढे़:-

Weather Update: एमपी, सीजी और राजस्थान में सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में बढ़ रही गर्मी

भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ बोले, महंगी बिजली के कारण राजस्थान में नहीं हो रहा निवेश

होली पर मिलेगी ट्रेनों में वेटिंग से राहत, राजस्थान को मिली एक और स्पेशल ट्रेन

आमजन हम से उम्मीद करता है, राजस्थान का क्षेत्रफल 126 देशों से बड़ा-जस्टिस भाटी

Tags:
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • कांग्रेस विधायक
  • भारत मंडपम्
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • कैबिनेट बैठक
  • पंचायत चुनाव
  • हेमाराम चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा