राजीव शर्मा राजस्थान के नए पुलिस मुखिया, प्रतिनियुक्ति से रिलीव के लिए केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी

Jinesh Jain | Published:
Share
rajasthan-new-police-chief-rajiv-sharma
Photograph: (The Sootr)

वरिष्ठ आईपीएस राजीव शर्मा राजस्थान के नए पुलिस महानिदेशक होंगे। 1990 बैच के आईपीएस शर्मा मौजूदा डीजीपी रविप्रकाश मेहरड़ा की जगह लेंगे। मेहरड़ा मंगलवार यानी आज रिटायर हो गए।

JAIPUR. वरिष्ठ आईपीएस राजीव शर्मा राजस्थान के नए पुलिस महानिदेशक (राजस्थान डीजीपी) होंगे। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे राजीव को रिलीव करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को चिटठी लिखी है। उनकी इस पद पर नियुक्ति अपेक्षित मानी जा रही थी, क्योंकि उनकी गिनती मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पसंदीदा अधिकारी के रूप में थी। इनके नियुक्त होने के साथ ही आईपीएस राजेश निर्वाण और संजय अग्रवाल डीजीपी की दौड़ में पिछड़ गए। संघ लोक सेवा आयोग ने राजस्थान सरकार को इन तीन अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा था।

1990 बैच के आईपीएस शर्मा मौजूदा डीजीपी रविप्रकाश मेहरड़ा की जगह लेंगे। मेहरड़ा मंगलवार यानी आज रिटायर हो गए। डीजीपी उत्कल रंजन साहू को राजस्थान लोक सेवा आयोग का चेयरमैन बनाए जाने के बाद मेहरड़ा को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था।

सीबीआई में रहे हैं राजीव शर्मा

नए डीजीपी नियुक्त हुए राजीव शर्मा की छवि तेजतर्रार अधिकारी के रूप में रही है। वे अभी दिल्ली में केंद्रीय ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट में डीजी पद पर प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे भाजपा के एक बड़े नेता के करीबी रिश्तेदार हैं। खुद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इन्हें पसंद करते हैं। राजीव शर्मा सीबीआई में रह चुके हैं। उनके पास डीजी एसीबी, डीजी लॉ एंड ऑर्डर, आरपीए डायरेक्टर की जिम्मेदारी रह चुकी है। वे कई जिलों में एसपी रहकर कानून व्यवस्था को संभाल चुके हैं।

ईमानदारी से काम किया: मेहरड़ा

इससे पहले कार्यवाहक डीजीपी रविप्रकाश मेहरड़ा को राजस्थान पुलिस ने विदाई दी। विदाई परेड के बाद मेहरड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने ईमानदारी के साथ काम किया, अपना कर्तव्य निभाया। अगर मुझे आगे भी मौका मिले तो मैं यही कहूंगा कि मुझे पुलिस अफसर बनना है।

कानून व्यवस्था बनाना बड़ी चुनौती

राजस्थान में डीजीपी पद पर नियुक्ति के साथ ही राजीव शर्मा के सामने राज्य की कानून व्यवस्था को बरकरार रखना बड़ी चुनौती होगी। प्रदेश में अपराध, अपहरण, बलात्कार, बजरी माफिया का आतंक लगातार जारी है। ऐसे में राजस्थान पुलिस के सामने कानून व्यवस्था को कायम रख जनता का भरोसा जीतने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान डीजीपी
  • भजनलाल शर्मा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • राजीव शर्मा
  • डीजीपी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर