वोट जनता का, छुट्टी प्रत्याशियों की: राजस्थान में रिजल्ट से पहले ‘रिसॉर्ट राज’
Raghvendra Singh Rathore | Published:
राजस्थान में रिजल्ट से पहले छिड़ा रिसॉर्ट राज
कहीं प्रशिक्षण के नाम पर होटल, कहीं धार्मिक यात्रा का प्लान, जयपुर में 150 कमरों का रिसॉर्ट बुक, बाड़मेर में 130 से ज्यादा प्रत्याशी ‘सुरक्षित’—सोशल मीडिया पर परिवार के साथ रवाना होते उम्मीदवारों के वीडियो ने बाड़ाबंदी को बनाया सियासी पिकनिक
जाने क्या है मामला...
- वोट जनता का, छुट्टी प्रत्याशियों की, चला रिसॉर्ट राज
- जयपुर में 150 कमरे बुक, बाड़मेर में 130 प्रत्याशी सुरक्षित
- परिवार के साथ रवाना हुए उम्मीदवार, वीडियो वायरल
- 14 सितंबर तक होटल में बंद रहेगी नेताओं की किस्मत
- मुकाबला करीबी, इसलिए शुरू हुई बाड़ाबंदी की सियासत
14 सितंबर को मतगणना होनी है। तब तक बीजेपी और कांग्रेस दोनों की सबसे बड़ी चिंता EVM नहीं, बल्कि अपने ही प्रत्याशी हैं। डर है कि नतीजे करीबी रहे तो कहीं फोन किसी और पार्टी का न आ जाए, निर्दलीय पाला न बदल लें या बोर्ड बनाने से पहले ही ‘राजनीतिक पर्यटन’ शुरू न हो जाए। यही वजह है कि वोटिंग पूरी होते ही राजस्थान के कई शहरों में होटल-रिसॉर्ट राजनीति तेज हो गई है।
बाड़ाबंदी है या फैमिली वेकेशन का पैकेज? प्रत्याशी रिसॉर्ट रवाना हुए तो बच्चे और परिवार भी साथ निकल पड़े, अब नतीजों तक नेताजी की सुरक्षा के साथ परिवार की ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ भी जारी...जयपुर से एक तस्वीर। #rajasthanelections #jaipur #rajasthan pic.twitter.com/PN7voeLVAf
— test test (@TestT12452) September 12, 2026
जयपुर में कांग्रेस ने 150 कमरे बुक किए
उधर बीजेपी भी पीछे नहीं है। जयपुर नगर निगम के प्रत्याशियों को होटल में रखकर करीब तीन दिन का ‘प्रशिक्षण और रणनीति कार्यक्रम’ बनाया गया है। मकसद नतीजों और आगे मेयर चुनाव तक प्रत्याशियों को एकजुट रखना बताया जा रहा है।
यानी कांग्रेस के यहां इसे बाड़ाबंदी कहिए और BJP के यहां प्रशिक्षण, मंजिल फिलहाल दोनों की होटल ही है।
पुष्कर से माउंट आबू तक खुला चुनावी टूर सर्किट
अब तस्वीर कुछ यूं है जनता सड़क, सफाई, सीवर और पानी के मुद्दे पर वोट डाल चुकी है और उम्मीदवार नतीजे आने तक राजस्थान दर्शन पर निकल रहे हैं।
राजस्थान में 14 सितंबर को निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए सुरक्षित करना शुरू कर दिया। इसके लिए लग्जरी रिसॉर्ट में ठहराया जा रहा। नेताजी भी इस मौके पर जमकर चौका लगा रहे। #jaipur #rajasthan pic.twitter.com/SItjIjvoT1
— test test (@TestT12452) September 12, 2026
बूंदी के 60 प्रत्याशी बस में, भरतपुर के 45 पहुंचे जयपुर
भरतपुर में भी BJP ने करीब 45 प्रत्याशियों को दो बसों में जयपुर शिफ्ट किया। रिपोर्ट के मुताबिक इन्हें दिल्ली रोड स्थित एक बड़े होटल में ठहराया गया।
इसे लोकतंत्र का नया ट्रैवल प्लान भी कह सकते हैं टिकट चुनाव का मिला था, बस का टिकट रिजल्ट से पहले मिल गया।
बाड़मेर में मामला मजाक से आगे, 130 से ज्यादा प्रत्याशी बाड़ाबंदी में
बाड़मेर में एक कांग्रेस प्रत्याशी को कथित तौर पर ले जाने की कोशिश को लेकर विवाद हुआ और पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। BJP-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों को लेकर भी खींचतान है।
यानी कहीं बाड़ाबंदी सियासी कॉमेडी है तो कहीं बोर्ड बनाने की लड़ाई इतनी गंभीर हो चुकी है कि उम्मीदवार की ‘लोकेशन’ ही सबसे कीमती राजनीतिक जानकारी बन गई है।
वीडियो में परिवार भी साथ, बाड़ाबंदी या फैमिली पैकेज?
अब सियासी गलियारों में मजाक चल रहा है “बाड़ाबंदी अकेले नेताजी की है या परिवार का पैकेज भी पार्टी ने ही कराया है?”
हालांकि परिवार साथ होने की वजह सामान्य भी हो सकती है, लेकिन चुनावी माहौल में तस्वीर ने सोशल मीडिया को पूरा मसाला दे दिया है। क्योंकि आम तौर पर बाड़ाबंदी का मतलब प्रत्याशियों को राजनीतिक संपर्क से दूर रखना होता है, यहां दृश्य किसी फैमिली ट्रिप जैसा नजर आ रहा है।
असल डर होटल का नहीं, मेयर-सभापति की कुर्सी का है
इसलिए दोनों पार्टियां अभी से अपने प्रत्याशियों को एक साथ रख रही हैं। कारण साफ है पार्षद चुनाव जीतना पहला चरण है, मेयर या सभापति बनाना असली परीक्षा।
जब बहुमत एक-दो सीट पर अटकता है तो एक पार्षद की कीमत राजनीतिक तौर पर कई गुना बढ़ जाती है। फोन, मुलाकात, समर्थन और क्रॉस वोटिंग की आशंका यहीं से पैदा होती है।
जनता ने वोट संभाला, अब पार्टियां प्रत्याशी संभाल रही हैं
14 सितंबर को EVM खुलेगी तो पता चलेगा किस पार्टी के कितने उम्मीदवार पार्षद बने। उसके बाद होटल के कमरे खुलेंगे और असली जोड़-तोड़ का गणित शुरू होगा।
फिलहाल राजस्थान की निकाय राजनीति का हाल इतना ही है जनता वोट देकर घर आ गई, प्रत्याशी बैग लेकर रिसॉर्ट चले गए… और पार्टियां गिन रही हैं अपने आदमी पूरा है न?
ये खबर भी पढे़:-
एवोकाडो की खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई, 500 रुपए का है बाजार भाव
हनुमानगढ़ में मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों में हाथापाई, हमले का लगाया आरोप
पंजाब चुनाव से पहले क्या CM का चेहरा आगे रखेगी कांग्रेस? सचिन पायलट ने बताया प्लान
विवादित वीडियो मामले में अमित जोगी की पेशी, पुलिस ने पूछा- किसने बनाया था वीडियो
By Arun Tiwari
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर: नतीजों से पहले प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, नेताओं को निगरानी की जिम्मेदारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
फसल बीमा में किसानों के साथ खेल, कहीं नुकसान कम दिखाया, कहीं लगाए दूसरी फसल के फोटो; क्लेम के लिए भटक रहे किसान
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जनसंख्या घट रही है, अब पांच-पांच बच्चे पैदा करो, दो बच्चों वाले विधायक फुंदेलाल बोले- मेरा दौर अलग था, तुम्हारा दौर अलग है
By Aman Vaishnav
पात्र महिलाएं रह गईं वंचित, सरकारी पदों पर बैठे लोगों ने झटक लिए महतारी वंदन के लाखों रुपए, ऐसे हुआ खुलासा
By Umeshwari Baghel
पूर्व सीएस मोहंती सहित इंदौर के 57 रसूखदारों के 600 करोड़ के अवैध प्लॉट, IAS की कोर्ट से फौरी राहत
By Sanjay Gupta
जनता से टैक्स वसूलने वाले सतना के मेयर खुद 70 लाख के बकायादार, अब घर की कुर्की की तैयारी
By Arohi Raj