राजनीति जो न कराए! कोई बर्तन मांज रहा, कोई सब्जी बेच रहा, सिर पर चप्पल रखकर भी मांगे वो

Raghvendra Singh Rathore | Sept 10, 2026, 18:04 IST
Share
कोटा में प्रत्याशी ने महिला संग धोए बर्तन, वीडियो वायरल
कोटा में प्रत्याशी ने महिला संग धोए बर्तन, वीडियो वायरल

राजस्थान निकाय चुनाव में प्रचार के गजब रंग; कोटा में प्रत्याशी ने महिला के साथ धोए बर्तन, अजमेर में BJP प्रत्याशी ने खुद चलाया ई-रिक्शा, भरतपुर में चुनाव चिन्ह सिर पर रखकर निकला उम्मीदवार

समझें क्या है पूरा मामला

  • कोटा में प्रत्याशी ने महिला संग धोए बर्तन, वीडियो वायरल
  • अजमेर में BJP प्रत्याशी खुद बने ई-रिक्शा चालक
  • भरतपुर में सिर पर चप्पल रखकर निकला उम्मीदवार
  • निकाय चुनाव में प्रचार के अनोखे अंदाज छाए सोशल मीडिया पर
  • वोट के लिए प्रत्याशियों ने अपनाए हटकर तरीके
चुनाव में एक-एक वोट की कीमत क्या होती है, इसकी दिलचस्प तस्वीर राजस्थान के निकाय चुनाव में देखने को मिल रही है। मतदाताओं का दिल जीतने के लिए प्रत्याशी सिर्फ रैलियों, रोड शो और घर-घर दस्तक तक सीमित नहीं हैं। कोई हाथ में साबुन लेकर बर्तन मांज रहा है तो कोई सब्जी का ठेला संभाल रहा है। कोई जूस निकाल रहा है तो कोई ई-रिक्शा चलाकर वोट मांगने निकल पड़ा है।

चुनाव प्रचार के ये अनोखे वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। कहीं प्रत्याशियों का अंदाज देखकर मतदाता हंसते नजर आए तो कहीं उम्मीदवारों ने इसे आम लोगों के बीच पहुंचने और उनसे सीधे जुड़ने का तरीका बनाया।

महिला धो रही थी बर्तन, प्रत्याशी भी साथ बैठ गए

सबसे ज्यादा चर्चा कोटा नगर निगम के वार्ड-33 से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मुरारी कहार के वीडियो की हो रही है। जनसंपर्क के दौरान कहार एक घर के बाहर पहुंचे। वहां एक महिला बर्तन धो रही थी। वोट मांगकर आगे बढ़ने के बजाय कहार महिला के पास ही जमीन पर बैठ गए।

उन्होंने साबुन उठाया और महिला के साथ बर्तन साफ करने लगे। वोट मांगने आए प्रत्याशी को अचानक बर्तन धोते देखकर महिला भी हंसने लगी। बर्तन धोने के बाद कहार ने महिला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कहीं सब्जी का ठेला संभाला तो कहीं निकाला जूस

कोटा में प्रचार का रंग सिर्फ बर्तन धोने तक सीमित नहीं रहा। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों के सब्जी का ठेला संभालने और जूस निकालने जैसे वीडियो भी सामने आए। एक प्रत्याशी बुलडोजर पर खड़े होकर डांस करते भी नजर आए।

अलग-अलग प्रत्याशियों के इन तरीकों के पीछे मकसद एक ही दिखाई दिया—भीड़ से अलग नजर आना और किसी तरह मतदाताओं का ध्यान अपनी ओर खींचना।

अजमेर में प्रत्याशी खुद बने ई-रिक्शा चालक

अजमेर नगर निगम के वार्ड-50 से BJP प्रत्याशी दुर्गेश डाबरा ने भी चुनाव प्रचार के लिए अलग तरीका अपनाया। बड़े वाहनों के काफिले के बजाय डाबरा खुद ई-रिक्शा की ड्राइविंग सीट पर बैठ गए।

वे ई-रिक्शा चलाते हुए वार्ड की गलियों में घूमे और लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उनके इस अंदाज का वीडियो भी सामने आया है। डाबरा की पहचान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर भी बताई जाती है।

सिर पर ‘चप्पल’ रखकर निकल पड़े वोट मांगने

भरतपुर जिले की बयाना नगरपालिका में प्रचार का अंदाज और भी अनोखा नजर आया। वार्ड-15 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार शर्मा को चुनाव चिन्ह के रूप में ‘चप्पल’ मिली है। शर्मा ने अपने चुनाव चिन्ह को ही प्रचार का सबसे बड़ा हथियार बना लिया।

उन्होंने चप्पलों को फूलों से सजाकर एक परात में रखा और उसे सिर पर रखकर वार्ड की गलियों में जनसंपर्क करने निकल पड़े। उनके साथ परिजन और समर्थक भी मौजूद रहे। प्रचार के दौरान समर्थकों ने “गली-गली में शोर है, चप्पल वाले का जोर है” जैसे नारे भी लगाए।

वोट के लिए प्रचार के नए-नए प्रयोग

निकाय चुनाव में वार्ड स्तर पर कई सीटों पर मुकाबला बेहद नजदीकी रहता है। कई बार जीत-हार का फैसला चंद वोटों से हो जाता है। ऐसे में प्रत्याशियों की कोशिश मतदाताओं से सीधे जुड़ने के साथ ही अपने प्रतिद्वंद्वियों से अलग दिखाई देने की भी है।

सोशल मीडिया ने प्रचार के इन तरीकों को वार्ड की गलियों से निकालकर पूरे प्रदेश तक पहुंचा दिया है। बर्तन मांजने से लेकर सब्जी का ठेला संभालने, ई-रिक्शा चलाने और चुनाव चिन्ह ‘चप्पल’ सिर पर रखकर घूमने तक इस निकाय चुनाव में प्रत्याशी वोटरों का ध्यान खींचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-

जयपुर: जेप्टो के डार्क स्टोर में एक्सपायरी प्रोडक्ट मिले, 1550 डेयरी पैकेट किए नष्ट

मिर्जापुर के शूरवीर गाने पर भड़के राजेंद्र राठौड़, सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र

जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व MLA बलजीत यादव के पास मिला मोबाइल, जेल प्रशासन ने कराई FIR

RPSC को लगा हाई कोर्ट से झटका, सहायक आचार्य भर्ती के अंतिम परिणाम पर लगी रोक

Tags:
  • राजस्थान
  • कोटा
  • भरतपुर
  • अजमेर
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे