राजनीति जो न कराए! कोई बर्तन मांज रहा, कोई सब्जी बेच रहा, सिर पर चप्पल रखकर भी मांगे वो
Raghvendra Singh Rathore | Sept 10, 2026, 18:04 IST
कोटा में प्रत्याशी ने महिला संग धोए बर्तन, वीडियो वायरल
राजस्थान निकाय चुनाव में प्रचार के गजब रंग; कोटा में प्रत्याशी ने महिला के साथ धोए बर्तन, अजमेर में BJP प्रत्याशी ने खुद चलाया ई-रिक्शा, भरतपुर में चुनाव चिन्ह सिर पर रखकर निकला उम्मीदवार
समझें क्या है पूरा मामला
- कोटा में प्रत्याशी ने महिला संग धोए बर्तन, वीडियो वायरल
- अजमेर में BJP प्रत्याशी खुद बने ई-रिक्शा चालक
- भरतपुर में सिर पर चप्पल रखकर निकला उम्मीदवार
- निकाय चुनाव में प्रचार के अनोखे अंदाज छाए सोशल मीडिया पर
- वोट के लिए प्रत्याशियों ने अपनाए हटकर तरीके
चुनाव प्रचार के ये अनोखे वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। कहीं प्रत्याशियों का अंदाज देखकर मतदाता हंसते नजर आए तो कहीं उम्मीदवारों ने इसे आम लोगों के बीच पहुंचने और उनसे सीधे जुड़ने का तरीका बनाया।
महिला धो रही थी बर्तन, प्रत्याशी भी साथ बैठ गए
उन्होंने साबुन उठाया और महिला के साथ बर्तन साफ करने लगे। वोट मांगने आए प्रत्याशी को अचानक बर्तन धोते देखकर महिला भी हंसने लगी। बर्तन धोने के बाद कहार ने महिला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सियासत जो न कराए! इसकी दिलचस्प तस्वीर राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में देखने को मिल रही। वोटर्स का दिल जीतने के लिए उम्मीदवार हाथ में साबुन लेकर बर्तन मांज रहा तो कोई सब्जी का ठेला संभाल रहा। #rajasthan #elections pic.twitter.com/BmgP8APZK2
— test test (@TestT12452) September 10, 2026
कहीं सब्जी का ठेला संभाला तो कहीं निकाला जूस
अलग-अलग प्रत्याशियों के इन तरीकों के पीछे मकसद एक ही दिखाई दिया—भीड़ से अलग नजर आना और किसी तरह मतदाताओं का ध्यान अपनी ओर खींचना।
अजमेर में प्रत्याशी खुद बने ई-रिक्शा चालक
वे ई-रिक्शा चलाते हुए वार्ड की गलियों में घूमे और लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उनके इस अंदाज का वीडियो भी सामने आया है। डाबरा की पहचान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर भी बताई जाती है।
सिर पर ‘चप्पल’ रखकर निकल पड़े वोट मांगने
उन्होंने चप्पलों को फूलों से सजाकर एक परात में रखा और उसे सिर पर रखकर वार्ड की गलियों में जनसंपर्क करने निकल पड़े। उनके साथ परिजन और समर्थक भी मौजूद रहे। प्रचार के दौरान समर्थकों ने “गली-गली में शोर है, चप्पल वाले का जोर है” जैसे नारे भी लगाए।
वोट के लिए प्रचार के नए-नए प्रयोग
सोशल मीडिया ने प्रचार के इन तरीकों को वार्ड की गलियों से निकालकर पूरे प्रदेश तक पहुंचा दिया है। बर्तन मांजने से लेकर सब्जी का ठेला संभालने, ई-रिक्शा चलाने और चुनाव चिन्ह ‘चप्पल’ सिर पर रखकर घूमने तक इस निकाय चुनाव में प्रत्याशी वोटरों का ध्यान खींचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें :-
मिर्जापुर के शूरवीर गाने पर भड़के राजेंद्र राठौड़, सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र
जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व MLA बलजीत यादव के पास मिला मोबाइल, जेल प्रशासन ने कराई FIR
RPSC को लगा हाई कोर्ट से झटका, सहायक आचार्य भर्ती के अंतिम परिणाम पर लगी रोक
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar