भाजपा ने 200 निकायों में बनाए प्रमुख, जूली बोले- साम-दाम-दंड-भेद से बनाया बोर्ड
Saurabh Mishra | Sept 22, 2026, 17:14 IST
जूली के आरोपों से गरमाई राजस्थान की सियासत
राजस्थान में 303 निकाय प्रमुखों के नतीजे घोषित हो गए। BJP समर्थित प्रमुखों का आंकड़ा 200 पहुंचा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने चुनाव में धांधली और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगाए।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में निकाय प्रमुख नतीजों में भाजपा को बड़ी बढ़त।
- टीकाराम जूली का आरोप, सत्ता के दम पर बना भाजपा बोर्ड।
- तिजारा में कांग्रेस की जीत, जूली ने बताया जनादेश।
- भाजपा 200, कांग्रेस 95 निकाय प्रमुख पदों पर आगे।
- हरियाणा में कांग्रेस पार्षदों को रोके जाने का मुद्दा उठाया।
इसी बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर भजनलाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि भाजपा ने बोर्ड बनाने के लिए सत्ता और सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया। भाजपा पहले ही ऐसे आरोपों को खारिज कर चुकी।
नगर निगमों में भी भाजपा आगे रही। अब तक जिन 7 नगर निगमों में मेयर चुने गए, उनमें 6 में भाजपा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस सिर्फ बीकानेर में अपना मेयर बना पाई।
जूली ने लगाए राजस्थान सरकार पर धांधली के आरोप
जूली ने कहा कि भाजपा ने 'साम, दाम, दंड, भेद' की नीति अपनाकर चुनाव को अपने पक्ष में करने की कोशिश की। उनका दावा है कि इसके बावजूद नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का समर्थन पहले के मुकाबले बढ़ा है। जूली ने आने वाले उपसभापति और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भी दावा किया कि इनमें कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में बेहतर नतीजे आएंगे।
चेयरमैन के चुनावों में भाजपा ने बहुत बड़ी धांधली की है। साम, दाम, दंड, भेद हर प्रकार की नीति अपनाकर पूरे चुनाव को कैप्चर करने की कोशिश की l
नगर निकाय चुनावों में हमारा समर्थन पहले से कहीं ज्यादा है। महापौर, उप-सभापति और उपाध्यक्ष के चुनावों में परिणाम हमारे प्रत्याशियों के पक्ष… pic.twitter.com/WaM0C3MrOu
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) September 22, 2026
जूली ने कहा- जनता सब देख रही
निकाय प्रमुखों के चुनाव से पहले भी कांग्रेस ने कई जगह अपने पार्षदों पर दबाव बनाने के आरोप लगाए थे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस और प्रशासन के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया।
तिजारा के नतीजों को लेकर सरकार को घेरा
हाईकोर्ट तक पहुंचा था विवाद
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का बोर्ड बनवाने के लिए पिछले सात दिनों से सत्ता का गलत इस्तेमाल किया गया। पुलिस और प्रशासन के जरिए दबाव बनाने की कोशिश हुई, लेकिन आखिर में कांग्रेस समर्थित पार्षद मतदान तक पहुंचे।
हरियाणा पुलिस पर भी आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि पार्षद हिमाचल प्रदेश से लौट रहे थे और रास्ते में हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस के अधिकारी ने इन आरोपों को नकार दिया था। इसलिए इस घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे हैं।
'जनादेश नहीं खरीदा जा सकता'
जूली ने कहा कि तिजारा में जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और आगे पूरे राजस्थान में सरकार को जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा।
जूली के आरोपों के बीच निकाय प्रमुखों के नतीजे भाजपा के पक्ष में ज्यादा रहे हैं। 303 घोषित नतीजों में भाजपा और उसके समर्थित दो निर्दलीयों को मिलाकर 200 निकाय प्रमुख हैं। कांग्रेस के 95 निकाय प्रमुख बने हैं। छह निर्दलीय जीते हैं। आप, सीपीएम और RLP को एक-एक पद मिला है।
इससे पहले वार्ड चुनाव में भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हालांकि भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में अंतर काफी कम रहा और कई निकायों में निर्दलीयों ने बोर्ड बनाने का गणित तय किया।
यह खबरें भी पढ़ें...
निकाय चुनाव में तानाशाही और पुलिस का दुरुपयोग कलंक- टीकाराम जूली
BJP पार्षदों के कैंप में पहुंचने पर भड़के टीकाराम जूली, ASP को फटकारा; DG को किया फोन!
जोधपुर निगम चुनाव: 44-44 पर अटकी BJP-कांग्रेस, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषीय संयोग?
राजस्थान CET परीक्षा की तारीख बदली, जानें नया शेड्यूल
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad