जूली ने सरकार पर लगाए आरोप, बोले-जनता परेशान, सीएम दिल्ली दौरे में बिजी

Ashish Bhardwaj | Mar 25, 2026, 19:37 IST
Share
juli cm
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरजीएचएस ठप होने और गैस संकट पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुजुर्ग पेंशनर्स इलाज के अभाव में कराह रहे हैं, जबकि सीएम दिल्ली दौरों में व्यस्त हैं।

News In Short

  • राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर लगाए आरोप।
  • जूली ने कहा, सीएम काम करने की बजाय दिल्ली भ्रमण कर रहे हैं।
  • आरोप, प्रदेश में दिख रही बदहाली सरकार की संवेदनहीनता का नतीजा।
  • आरजीएचएस में भुगतान को लेकर निजी अस्पतालों ने किया इलाज बंद।
  • जूली का कहना है कि समस्याओं को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।

News In Detail

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरजीएचएस और गैस संकट पर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को नॉन-रेजिडेंट मुख्यमंत्री की संज्ञा दी है।

जूली ने आरोप लगाया कि जब प्रदेश की जनता विशेषकर बुजुर्ग पेंशनर्स इलाज के लिए कराह रहे हैं, तब मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय दिल्ली भ्रमण पर हैं। प्रदेश में दिख रही बदहाली भाजपा सरकार की घोर संवेदनहीनता का परिणाम है।

आरजीएचएस का सिस्टम हुआ फेल

टीकाराम जूली ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों और दवा दुकानों के करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण प्रदेशभर में कैशलेस सेवाएं बंद होने के कगार पर हैं।

जूली ने आरोप लगाया कि निजी अस्पतालों ने पिछले साल ही भुगतान न मिलने पर सेवाएं रोकने की चेतावनी दी थी। लेकिन सरकार लापरवाह बरतती रही। आज स्थिति यह है कि बुजुर्ग पेंशनर्स को ओपीडी में दवाएं नहीं मिल रही हैं। वे बिना इलाज के दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा खड़े किए गए स्वास्थ्य ढांचे को भाजपा ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

ईंधन संकट पर सर्वदलीय बैठक की मांग

प्रदेश में उपजे गैस और ऊर्जा संकट को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता रसोई गैस के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। आम आदमी का जीना मुहाल हो रहा है।

जूली ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे गंभीर समय में मुख्यमंत्री सभी दलों को साथ लेकर एक सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुला रहे ? उन्होंने कटाक्ष किया​ कि सीएम को विज्ञापनों के झूठ से बाहर निकलकर जमीनी हकीकत से रुबरु होकर संकट का समाधान निकालने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। ए।

एक पैर हमेशा दिल्ली में

मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर सीधा प्रहार करते हुए टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान की जनता का जीवन खतरे में है लेकिन, मुख्यमंत्री का एक पैर हमेशा दिल्ली में ही रहता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आत्मविश्वास से नेतृत्व करना चाहिए और स्वास्थ्य मंत्री को सख्त निर्देश देकर इस संकट को सुलझाना चाहिए था। लेकिन पूरी सरकार ही दिशाहीन नजर आ रही है। जूली ने चेतावनी दी कि विज्ञापनों के जरिए जनता को अब और अधिक गुमराह नहीं किया जा सकता। क्योंकि अस्पतालों की हकीकत सरकार की नाकामियों का आईना दिखा रही है।

क्या है आरजीएचएस

राजस्थान में अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनर और विधायकों को आरजीएचएस के तहत कैशलैस इलाज की सुविधा मिलती है। इसके लिए सरकारी अस्पतालों पर बोझ कम करने के लिए सरकार ने निजी अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को भी अधिकृत कर रखा है। इनको सरकार भुगतान करती है। लंबे समय से निजी अस्पतालों और दवा विक्रेताओं का भुगतान अटका हुआ है। इसलिए अब निजी अस्पतालों ने इलाज व दवाएं देना बंद कर दिया है।

ये भी पढे़:-

आईएसआईएस का हैंडलर गिरफ्तार, युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने का हैं आरोप

आरएमसी के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा गिरफ्तार, एसओजी का बड़ा एक्शन

पंचायत चुनावों की देरी का दिख रहा असर, 1900 करोड़ की अटकी केंद्रीय मदद

डिलीट सवालों का अब नहीं होगा नेगेटिव असर, पूरे पेपर में बराबर बंटेंगे अंक



Tags:
  • राजस्थान
  • भजनलाल शर्मा
  • दिल्ली
  • आरजीएचएस
  • नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई