पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र का प्रारूप हुआ जारी, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगा एक्शन

Ashish Bhardwaj | Jan 30, 2026, 19:43 IST
Share
Chunav aayog
Photograph: (the sootr)

राजस्थान चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतपत्रों का रंग और प्रारूप तय कर दिया हैं। मतपत्र पर प्रत्याशियों के नाम हिंदी में होंगे। प्रत्याशियों के नाम हिंदी वर्णमाला के क्रम में होंगे और ‘नोटा’ का विकल्प भी रहेगा

News In Short

  • राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए मतपत्रों के रंग और प्रारूप का निर्धारण।
  • पंचायत समिति सदस्य के लिए नीला, जिला परिषद सदस्य के लिए पीला रंग तय किया गया।
  • सरपंच के लिए सफेद और पंचों के चुनाव के लिए मतपत्र गुलाबी होगा
  • मतपत्रों की छपाई में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
  • चुनाव में प्रत्याशियों के नाम हिंदी वर्णमाला के क्रम में होंगे और ‘नोटा’ का विकल्प भी रहेगा।

News In Detail

राजस्थान में पंचायत चुनावों के लिए तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतपत्रों के रंग और प्रारूप को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। इस बार पंच-सरपंचों के चुनाव बैलेट बॉक्स से होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से होंगे, लेकिन मशीनें कम पड़ने पर चुनाव मतपत्रों से कराने का निर्णय लिया गया है।

मतपत्रों का रंग निर्धारण

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पंचायत समिति सदस्य के लिए नीले रंग के मतपत्रों का उपयोग किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य पद के लिए पीले रंग के मतपत्रों का इस्तेमाल होगा। पहले से तय किए गए सरपंच पद के लिए सफेद और पंच पद के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र छपोंगे।



लापरवाही पर होगी कार्रवाई

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतपत्रों की छपाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर किसी भी प्रकार की गलती या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में यह कदम महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे मतदाता आसानी से प्रत्येक पद के मतपत्र को पहचान सकेंगे।

प्रत्याशियों के नाम हिंदी वर्णमाला में छपेंगे

आयोग ने कहा कि मतपत्रों पर प्रत्याशियों के नाम हिंदी वर्णमाला के अनुसार छापे जाएंगे। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के नाम पहले, फिर निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम दिए जाएंगे। इसके साथ ही 'नोटा' (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प भी मतपत्र पर स्पष्ट रूप से दिया जाएगा।

सुरक्षा और अतिरिक्त मतपत्रों की व्यवस्था

मतदान केंद्रों पर चुनाव में गड़बड़ी से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। मतदान केंद्रों के लिए लगभग 10 प्रतिशत अतिरिक्त मतपत्र तैयार किए जाएंगे। मतदान के बाद, बची हुई मतपत्रों को सीलबंद बक्सों में रखा जाएगा और छह महीने बाद आयोग के निर्देशानुसार निस्तारित किया जाएगा।

चुनाव चिह्न का प्रिंटिंग

चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्नों का स्पष्ट रूप से प्रिंट किया जाएगा। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य चुनाव दलगत आधार पर होते हैं। वहीं, सरपंच और पंच पदों के चुनाव गैर-दलगत आधार पर होते हैं।

चुनाव में उपयोग किए जाने वाले रंग:

जिला परिषद सदस्य: पीला

पंचायत समिति सदस्य: नीला

सरपंच: सफेद

पंच: गुलाबी

ये भी पढे़:-

नीरजा मोदी स्कूल को मिली राहत, स्टूडेंट्स शिफ्ट करने पर एक महीने की रोक

एसआई भर्ती 2025: आरपीएससी ने घोषित की एग्जाम की तारीख, दो दिन होंगे पेपर, जानिए पूरी जानकारी

एमपी में बारिश तो राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी जारी, छत्तीसगढ़ में ऐसा रहेगा मौसम

विधानसभा में रविंद्र सिंह भाटी का आरोप: पश्चिम राजस्थान में 50 लाख खेजड़ी काटने की तैयारी

Tags:
  • राजस्थान
  • राजनीतिक दल
  • पंचायत चुनाव
  • राज्य निर्वाचन आयोग
  • मतपत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज