पंचायत चुनाव: इनकी नहीं होगी जमानत जब्त, जानिए राज्य चुनाव आयोग का नया आदेश

Ashish Bhardwaj | Jan 21, 2026, 15:33 IST
Share
chunav
Photograph: (the Sootr)

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जीते हुए उम्मीदवारों को जमानत जब्त से राहत मिलेगी। उन जीते हुए उम्मीदवारों को जमानत राशि लौटा दी जाएगी, जिन्हें कुल मतदान के छठे हिस्से के वोट भी नहीं मिले हैं।

News In Short

  • राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए जारी किया नया आदेश
  • चुनाव में कुल मतदान के छठे हिस्से के वोट नहीं लाने वालों की होगी जमानत जब्त
  • जीते हुए उम्मीदवारों पर आदेश लागू नहीं होगा, जिन्हें कुल मतदान के छठे हिस्से के वोट नहीं मिले
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को नामांकन के समय जमा करानी होगी 500 रुपए की जमानत राशि
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को जमा करानी होगी 250 रुपए जमानत राशि

News In Detail

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव में अब उन जीते हुए उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त नहीं होगी, जो कुल मतदान का छठा हिस्सा भी लेकर नहीं आएंगे। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में कुल मतदान का छठा हिस्सा वोट नहीं लाने पर उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त मानी जाएगी। यह देखने में आया है कि चुनाव में कई उम्मीदवार कुल मतदान के छठे हिस्से का वोट नहीं लेकर भी जीत जाते हैं। ऐसे में राज्य चुनाव आयोग ने जमानत जब्ती को लेकर राहत दी है।

राहत देने वाला यह है आदेश

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव मार्च में होने की उम्मीद है। इसी हिसाब से राज्य चुनाव आयोग अपनी तैयारी में जुटा है। आयोग ने एक नए आदेश में कहा है कि पंचायती राज चुनाव में ऐसे निर्वाचित उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त नहीं होगी, जिन्होेंने कुल मतदान के छठे हिस्से से कम प्राप्त किया है। उन्हें यह राशि राजकोष से वापस लौटा दी जाएगी। इस आदेश से उन उम्मीदवारों को राहत मिलेगी, जो कुल पड़े वैध मतों का छठा हिस्सा भी प्राप्त न करके जीत जाते हैं।

पंचायत चुनाव में 500 रुपए होती है जमानत

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए नामाकंन भरने पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपए की जमानत राशि जमा करानी होगी। महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह राशि 250 रुपए है।

इनकी हो जाएगी जमानत जब्त

राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश में कहा है कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में डाले गए कुल मतों में से किसी उम्मीदवारों को छठा हिस्सा नहीं मिलता है तो उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव में निर्वाचित होने की स्थिति में संबंधित उम्मीदवारों की राशि जब्त नहीं होगी।

कुछ जगह जमानत राशि राजकोष में जमा नहीं

उधर, राज्य चुनाव आयोग ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों से कहा है कि पिछले चुनावों में जो जमानत राशि राजकोष में जमा नहीं हुई है, उसे तत्काल जमा कराया जाए। आयोग ने यह निर्देश उन शिकायतों के बाद जारी किए हैं, जिनमें यह बताया गया कि जिला स्तर पर बहुत सारी जमानत राशि राजकोष में जमा नहीं कराई गई। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर जमानत राशि राजकोष में जमा नहीं कराई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए सरकार को पंचायत-निकाय चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक कराने का निर्देश दिया। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार को निर्धारित समय-सीमा के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य है। यह फैसला राज्य में चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नगर निगम या वसूली भाई: यूडी टैक्स वसूली के लिए दिया प्राइवेट कंपनी को ठेका, पूरे शहर को 18 साल के एकसाथ थमाए नोटिस

उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, एमपी, सीजी और राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलों की संभावना

राजस्थान सरकार 11 फरवरी को पेश करेेगी बजट, मंत्री जोगाराम पटेल दी जानकरी

गणतंत्र दिवस 2026: राजस्थान की बेटी को राष्ट्रपति भवन से मिला विशेष आमंत्रण, यह है खास

Tags:
  • राजस्थान हाईकोर्ट
  • पंचायती राज
  • जमानत राशि
  • राज्य चुनाव आयोग
  • जयपुर जिला परिषद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा