राजेंद्र राठौड़ पर कांग्रेस का हमला, बोली- बालाजी की सौगंध देकर मांग रहे वोट

Jageshwar prasad | Aug 23, 2026, 18:38 IST
Share
राजेंद्र राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- बालाजी की सौगंध देकर वोट मांग रहे BJP नेता
राजेंद्र राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- बालाजी की सौगंध देकर वोट मांग रहे BJP नेता

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ पर धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक उपयोग करने का आरोप लगाया कांग्रेस ने कहा कि राठौड़ बालाजी (हनुमान जी) की सौगंध देकर वोट मांग रहे हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान PCC ने BJP नेता राजेंद्र राठौड़ पर साधा निशाना।
  • कांग्रेस ने कहा कि बालाजी की सौगंध खिलाकर वोट मांग रहे।
  • कहा- श्रीराम के नाम पर राजनीति, फिर दरबार में चंदा चोरी।
  • UGC बिल के मुद्दे पर 36 कौम BJP का सूपड़ा साफ करेंगे।
  • BJP पर धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिकरण का भी लगाया आरोप।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ पर धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने कहा कि राठौड़ बालाजी की सौगंध देकर वोट मांग रहे हैं।

पार्टी ने भाजपा पर पहले प्रभु श्रीराम के नाम पर राजनीति करने और राम के दरबार में चंदा चोरी करने का भी आरोप दोहराया। इस पोस्ट में आगे कहा गया कि अब धर्म के नाम पर वोट नहीं मिलेंगे और देश की जनता चंदा चोर भाजपाइयों को पहचान चुकी है।

क्या है पूरा विवाद?

कांग्रेस के अनुसार, भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने बालाजी (हनुमान जी) की सौगंध देकर वोट मांगे हैं, जिसे पार्टी धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक उपयोग मान रही है। कांग्रेस ने राठौड़ को संबोधित करते हुए कहा कि अब आपकी कसमों और वादों से कुछ नहीं होने वाला।

UGC बिल का कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध

राजस्थान कांग्रेस भजनलाल सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए समान नागरिक संहिता (UCC) बिल 2026 का कड़ा विरोध कर रही है। 21 अगस्त 2026 को जब सदन में यह बिल पेश किया गया, तो कांग्रेस विधायकों ने भारी हंगामा, नारेबाजी और बाद में सदन से वॉकआउट (बहिष्कार) किया।

बयानों का सियासी मतलब

यह बयानबाजी राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले तेज हुई राजनीतिक जंग का हिस्सा है। कांग्रेस लंबे समय से संगठनात्मक सुधारों में जुटी है और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कई बड़े नेता भाजपा पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-

गोविंद सिंह डोटासरा का आरोप-निकाय आरक्षण में धांधली, जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएंगे

गोविंद सिंह डोटासरा का आरोप, एसआईआर में नाम जोड़ने व कटवाने के लिए फर्जीवाड़ा कर रही भाजपा

प्रश्न पत्र लीक मामले में ईडी की अब तक की सबसे बड़ी कारवाई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निवास पर पहुंची ईडी

राजस्थान में आखिर पोस्टर में दिखने लगे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी

Tags:
  • समान नागरिक संहिता
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
  • राजेंद्र राठौड़
  • UCC
  • PCC
  • राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड